18/09/2026
देव शिल्पी एवं वास्तु-कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान विश्वकर्मा जी से प्रेरणा लेकर हम कौशल, सृजनशीलता और परिश्रम को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाएं। आइए, उनकी जयंती पर हम देश के कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान को नमन करते हुए उनके सम्मान और विकास का संकल्प लें।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति का संचार हो, यही प्रार्थना है।