धर्म के नाम पर राजनीति, देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है!
धर्म लोगों को आगे बढ़ाने के लिए है, उनके अधिकार छीनने या उन्हें गुमराह करने के लिए नहीं।
जो धर्म के नाम पर जनता को बांटते हैं, वे न संविधान की भावना को समझते हैं और न ही प्रभु राम के संदेश को..
देश को नफरत नहीं, न्याय और एकता चाहिए🇮🇳
📍कोल्हापुर, महाराष्ट्र
Uday Bhanu Chib
National President, Indian Youth Congress.
पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी ने हर घर को चोट पहुंचाई है!
जब अन्याय हर धर्म के युवाओं पर बराबर हो रहा है, तो धर्म की राजनीति के पीछे छिपकर जवाबदेही से नहीं बचा जा सकता।
देश का युवा अब धर्म नहीं, अपने भविष्य पर जवाब मांग रहा है✊
किताबें बाँटना और बच्चों के सपनों की रक्षा करना आज बेहद ज़रूरी है।
पेपर लीक सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं चुराता, यह लाखों छात्रों की मेहनत, उम्मीद और भविष्य पर हमला करता है..
📍कोल्हापुर, महाराष्ट्र
पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा का घोटाला नहीं, लाखों छात्रों और उनके माता-पिता की वर्षों की मेहनत पर हमला है।
एक तरफ मेहनतकश परिवार अपने बच्चों के सपनों के लिए संघर्ष करते हैं, दूसरी तरफ पैसे और पहुंच के दम पर भविष्य खरीदा जाता है। यही अन्याय आज देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा।
पिछले 18 वर्षों में 76 लाख से अधिक नोटबुक्स विद्यार्थियों तक पहुँचाना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की मिसाल है।
2007 से लगातार चल रही यह मुहिम कांग्रेस की उस सोच को दर्शाती है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और अवसर पहुँचाने में विश्वास रखती है। यह एक विचार है, संस्कार है🇮🇳
जन्मदिन को दिखावे और महंगे उपहारों से नहीं, बल्कि किताबों और नोटबुक्स के माध्यम से बच्चों की शिक्षा से जोड़ना एक प्रेरणादायी पहल है..
जब उत्सव समाज के जरूरतमंद बच्चों की मदद का माध्यम बन जाए, तब वह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विचार बन जाता है...
📍कोल्हापुर, महाराष्ट्र
पेपर लीक के मुद्दे पर IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब जी की प्रेस वार्ता |📍कोल्हापुर
यह आग सिर्फ शिक्षा मंत्रालय में नहीं लगी है..
सोचिए, जैसे ही पेपर लीक और शिक्षा घोटालों की जांच की मांग तेज हुई, उसी समय मंत्रालय में आग कैसे लग गई?
धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कितनी भी कोशिश कर लो, देश का युवा सच जान चुका है!
सबूत जल सकते हैं, लेकिन लाखों छात्रों का टूटा हुआ भविष्य गवाही देता रहेगा🔥
01/06/2026
बिहार के BPSC अभ्यर्थियों ने मुझसे संपर्क कर आयोग के कुप्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है..
10 अप्रैल 2026 को इंटरव्यू खत्म होने के 50 दिन बाद भी 70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। आयोग अपने ही कैलेंडर का वादा भूल चुका है। हैरानी की बात है कि पिछला रिजल्ट लंबित रखकर 71वीं और 72वीं की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
UPSC और अन्य राज्य आयोग चंद दिनों में रिजल्ट देते हैं, तो BPSC में यह लेती-लतीफी क्यों?
बिहार का युवा आज मानसिक तनाव में है.. हम इस ढुलमुल रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे! BPSC तुरंत 70वीं का अंतिम परिणाम जारी करे!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
5 Raisina Road
Srinagar
110001
