Aadil Hasan Adv Voice Of Balrampur

Aadil Hasan Adv Voice Of Balrampur

Share

AIMIM National Spokesperson

Seemanchal Balrampur Next MLA

28/05/2026

मैं बलरामपुर बारसोई समेत पुरे कटिहार ज़िला के लोगों से अपील कर रहा हूं कटिहार सांसद जनाब तारिक अनवर साहब, बलरामपुर विधायक संगीता देवी जी, कदवा विधायक दुलाल चंद गोस्वामी साहब, प्राणपुर विधायक निशा सिंह जी, तारकिशोर प्रसाद साहब और सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सभी लोग एक बैनर तले आए किसी भी पार्टी का बैनर नहीं हो कटिहार सीमांचल का बैनर हो और उसके नीचे सभी लोग मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री, प्रधान सचिव, नॉर्थ पावर कॉर्पोरेशन , साऊथ पावर कॉर्पोरेशन से मिल कर इस मसले का हल करें।
क्योंकि जैसे गर्मी आती है बिजली गायब हो जाती है आज ईद का दिन है लेकिन आज भी बिजली गायब है गर्मी से लोग परेशान हैं बच्चों को पढ़ने में दिक्कत होती है सोने में दिक्कत होती है दुकानदारों को दिक्कत होती है हमारी माँओं बहनों को खाना बनाने में दिक्कत होती है आखिर कैसे लोग गुज़ारा करे ये समस्या किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है पुरे कटिहार सीमांचल के लोगों की ये समस्या है इस डेलिग�

19/05/2026

📌

Photos from Aadil Hasan Adv Voice Of Balrampur's post 19/05/2026

कश्मीर की वादियों की खूबसूरत झलकियाँ 🌿✨
बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ, बहती नदियाँ, हरे-भरे मैदान और शांत झीले
अगर धरती पर कहीं जन्नत है, तो यहीं है…



19/05/2026

इंशा अल्लाह 2029 में किशनगंज से अगले सांसद — अख्तरुल इमान साहब।
अख्तरुल इमान साहब 5 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की और फिर अमौर विधानसभा से दोबारा जीत दर्ज की। इससे पहले वे किशनगंज विधानसभा और कोचाधामन विधानसभा से भी विधायक रह चुके हैं। पिछले दो चुनावों से वे पूर्णिया के अमौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वर्तमान में वे बिहार राज्य अल्पसंख्यक विधानसभा समिति के चेयरमैन, बिहार विधानसभा में AIMIM के फ्लोर लीडर और AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे हमेशा समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं। मॉब लिंचिंग के मुद्दों को उन्होंने मजबूती से उठाया।
उन्होंने एएमयू किशनगंज आंदोलन का नेतृत्व किया और पहले बिहार राज्य वक्फ कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। वे AIMIM बिहार के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
2020 से 2025 के बीच अमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए 850 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की व्यवस्था की। उन्हें बिहार विधानसभा के शीर्ष पाँच विधायकों में गिना जाता है।
उन्होंने एएमयू किशनगंज फंड और बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बिहार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में भी भाग लिया।
उन्होंने सीमांचल बिहार में CAA-NRC आंदोलन का नेतृत्व किया। 5 दिसंबर 2019 को उन्होंने CAA मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले IAS अधिकारी श्री कन्नन को किशनगंज आमंत्रित किया।
कांकी ब्रिज, जो अमौर विधानसभा को जोड़ता है, उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने 2014 में अपनी सांसद सीट का त्याग किया।
वे हमेशा बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी साहब ने भी उन्हें सफलता, खुशहाली और तरक्की की शुभकामनाएं दी हैं।
अब अल्हम्दुलिल्लाह, वे अपने पैतृक गांव में लड़कियों के लिए स्कूल खोल रहे हैं।

Photos from Aadil Hasan Adv Voice Of Balrampur's post 19/05/2026

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री जनाब फारूक अब्दुल्ला साहब से मुलाकात हुई और उन्हें याद दिलाया मेरे बड़े नाना जम्मू कश्मीर के लोकायुक्त थे उन्होंने तुरंत कहा वो बहुत अच्छे जज थे।
अलहम्दुलिल्लाह नाना जान दुनिया से चले गए लेकिन अल्लाह ने उन्हें दुनिया में भी इज्जत दी ।
वो ओरिएंटल कॉलेज पटना सिटी और कॉमर्स कॉलेज पटना के फाउंडर मेंबर थे। अल्लाह पाक उन्हें जन्नत नसीब करे। आमीन राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन

18/05/2026

धन्यवाद टीम न्यूज़18 बिहार झारखंड।।

नजाकत अली से मिला AIMIM डेलीगेशन, नजागत ने बचायी थी 11 पर्यटकों की जान, पहलगाम आतंकी हमले में बचायी थी जान, नजाकत अली को इनाम देने की माँग, AIMIM डेलीगेशन ने की सरकार से माँग |

Video Courtesy News18 बिहार झारखंड


bihar

Photos from Aadil Hasan Adv Voice Of Balrampur's post 17/05/2026

आज AIMIM प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल ईमान साहब, विधायक सरवर आलम साहब, विधायक गुलाम सरवर साहब और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन साहब ने कश्मीर के लाल जिसने पहलगाम आतंकी हमले में 11 भारतीय की जान बचाई थी जनाब नज़ाकत साहब से मुलाकात किए और अभी तक भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तक इनको ईनाम नही दिया।
हमारी सरकार से मांग है नज़ाकत साहब को ईनाम दिया जाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन

17/05/2026

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले में 11 पर्यटकों की जान बचाने वाले स्थानीय कश्मीरी नजाकत से मुलाकात हुई। हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं जी से निवेदन करते हैं कि उन्हें राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। उन्होंने आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की जान बचाई। आशा है कि अमित शाह जी कार्यालय भी उन्हें सम्मानित करेगा।

15/05/2026

बिघोर बारसोई के महेशपुर पंचायत में दो ब्रिज बन रहा था अभी तक दोनों ब्रिज में ठीक से डायवर्सन नहीं बना है
SDO साहब से लगातार बात हो रही है SDO साहब ने 2 दिनों का समय मांगा है उन्हें डायवर्सन बनाने और वहां पर लाइट भी लगाने के लिए कहा है उम्मीद है 2 दिनों में काम हो जाएगा।
कटिहार सांसद तारिक अनवर साहब और बलरामपुर विधायक संगीता देवी जी से गुज़ारिश है इस मामले को जल्द से जल्द हल करवाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन

14/05/2026

बलरामपुर बारसोई विधानसभा के कदवा टोली ग्राम निवासी मजरुल हक के बेटे की कुछ दिन पहले मुंबई में हुई हत्या की दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस मुश्किल वक्त में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनाब आदिल हसन एडवोकेट साहब पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

उनकी इस पहल के बाद बलरामपुर की विधायिका संगीता जी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। यह है AIMIM की मजबूत नुमाइंदगी। AIMIM पार्टी हमेशा से मजलूमों और जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़ी रही है, और इंशाअल्लाह आगे भी इंसाफ की इस लड़ाई में उनका साथ देती रहेगी।
उम्मीद है कि माननीय सांसद जनाब तारिक अनवर साहब भी जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और उन्हें न्याय दिलाने में अपना सहयोग देंगे।

Want your business to be the top-listed Government Service?

Website