Aapno Sujangarh आपणो सुजानगढ

Aapno Sujangarh आपणो सुजानगढ

Share

सुजलाम !! Sujangarh | Salasar | Ladnun | Bidasar
“ Mera Abhimaan Mera Gaav “

05/06/2026

विद्युत विभाग सुजानगढ़ को धन्यवाद
⚡️
पूरी रात के बाद अब जाकर बिजली सप्लाई शुरू तो की

03/06/2026

नई नोट पर सिर्फ अशोक स्तंभ हो।
जिस चिन्ह के नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा है, वही भारत की असली पहचान है।
नोट पर राष्ट्र दिखे, व्यक्ति नहीं।
🇮🇳 अशोक स्तंभ ही पर्याप्त है।
राय दें.....

03/06/2026

गर्मियों में अगर आपको ये लक्षण 👇🏾 महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

🔥 पसीना आए बिना लाल, गर्म और शुष्क त्वचा
🔥 दिल की धड़कन तेज़ होना
🔥 सिर दर्द
🔥 चक्कर आना
🔥 मतली (उल्टी जैसा महसूस होना)
🔥 भ्रम या उलझन
🔥 बेहोशी

इसे औरों के साथ भी शेयर करें!

– World Health Organization (WHO)

30/05/2026

आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विभाग की बड़ी चेतावनी

आज शाम 4 से 7 बाहर ना निकले

गंभीर तूफान, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना

30/05/2026

सुजानगढ़ में दिन को ही रात बना गई खतरनाक आंधी! 🌪️🌫️

26/05/2026

सुजानगढ़: मुख्य मार्ग दुलिया रोड पर 'नरकीय' स्थिति, राहगीर और वाहन चालक बेहाल, प्रशासन मौन

स्थानीय दुलिया रोड (दुलिया बास) कई दिनों से अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। शहर के इस मुख्य मार्ग पर पैदा हुई नरकीय स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों का आवागमन पूरी तरह दूभर हो चुका है।

लगातार जलभराव और जर्जर सड़क के कारण यह मार्ग अब हादसों का केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठा है।

ड्रेनेज (निकासी) की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। मामूली बारिश या गंदे पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। हफ्तों तक पानी की निकासी न होने से उठने वाली सड़ांध ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, आए दिन हो रहे हादस

लगातार जलभराव के चलते दुलिया रोड की डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गंदे पानी से लबालब भरे इन गड्ढों का अंदाजा दुपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन लोग गाड़ियों सहित इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीरों को मजबूरन इस बदबूदार कीचड़ और पानी के बीच से पैदल गुजरना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी चरम पर है।

गाँवो में , मुख्य बाजार, विद्यालय, अस्पताल और श्मशान घाट जाने वाले इस मुख्य रास्ते के अवरुद्ध होने से इस नरकीय माहौल का सबसे बड़ा खामियाजा स्थानीय लोगो को भुगतना पड़ रहा है।
इसके अलावा, क्षेत्र से गुजरने वाले मुख्य रास्तों और श्मशान घाट मार्ग में बाधा आने से लोगों को शव यात्राओं के दौरान भी भारी असुविधा और अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

जनता में भारी आक्रोश

"प्रशासन को बार-बार ज्ञापन देने और गुहार लगाने के बाद भी दुलिया रोड की सुध लेने वाला कोई नहीं है।"
— (स्थानीय पीड़ित नागरिक व व्यापारी)

प्रशासन की इस घोर लापरवाही से सुजानगढ़ के नागरिकों में गहरा रोष है। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया नगर परिषद प्रशासन कब जागता है और दुलिया रोड के इस नरक से जनता को कब मुक्ति मिलती है।
— ब्यूरो रिपोर्ट, सुजानगढ़।

CMO Rajasthan Government of Rajasthan PMO India Bhajanlal Sharma Jhabar Singh Kharra District Collector & Magistrate - Churu Public Works Department -Rajasthan Health & Population Department Rahul Kaswan

23/05/2026

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर

शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर बनी सैद्धांतिक सहमति,

ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति,

अब 22 से नहीं 29 जून से खुलेंगे स्कूल,
सहमति के बाद शिक्षकों का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

22/05/2026

BREAKING NEWS: भादरा से दहला देने वाली खबर!

कलाना गांव में सरेआम गोलीबारी, दो लड़कों को मारी गोली; भादरा में 'जंगलराज' जैसी स्थिति!
भादरा (हनुमानगढ़)। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रहा। भादरा के कलाना गांव में बेखौफ बदमाशों ने दो लड़कों को सरेआम गोली मार दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

#जंगलराज #भादरा newsourcefacebook

22/05/2026

BREAKING NEWS:
🚨 अस्पताल के गेट पर ही 'लाचार' हुई एंबुलेंस, खुले नाले में फंसी मरीजों की जिंदगी!

सुजानगढ़। व्यवस्था की लापरवाही का इससे बड़ा और खौफनाक उदाहरण क्या होगा? सुजानगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर बने खुले नाले में मरीजों को लाने वाली एक एंबुलेंस फंस गई।

अस्पताल प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय गहरी नींद में सोया है?
आपातकालीन गेट पर इस तरह के हालात किसी भी गंभीर मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

#सुजानगढ़ #आवाज_उठाओ CMO Rajasthan District Collector & Magistrate - Churu Government of Rajasthan

22/05/2026

चुनाव आयोग ने राज्यसभा (Council of States) के द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) के लिए कार्यक्रम घोषित किया है।

10 राज्यों से चुने गए, राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई, 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें राजस्थान से चुने गए, राज्य सभा के 3 सदस्य श्री नीरज डांगी, श्री राजेन्द्र गहलोत व श्री रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Sujangarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Sujangarh
331507