District Administration Supaul

District Administration Supaul

Share

Official page of Supaul Administration

Photos from District Administration Supaul's post 04/06/2026

राज्य अनु0 जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष माननीय, श्री सुरेंद्र उरांव ने जनजाति बहुल क्षेत्रों का किया भ्रमण, योजनाओं की समीक्षा की

दिनांक 03.06.2026 को राज्य अनु0 जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष, माननीय श्री सुरेंद्र उरांव का सुपौल जिला में आगमन हुआ। जिला अतिथि गृह में जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल श्री राम कृपाल प्रसाद द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
आज दिनांक 04.06.2026 को माननीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रखंड छातापुर अंतर्गत जनजाति बहुल ग्राम पंचायत भीमपुर के वार्ड संख्या-7 एवं ग्राम पंचायत लक्ष्मीनिया के कालिकापुर वार्ड संख्या-9 का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उरांव जनजाति के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भ्रमण के दौरान माननीय उपाध्यक्ष ने जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, ताकि जनजातीय समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
इसके उपरांत संध्या में सुपौल लौटकर जिला अतिथि गृह के सभागार में जनजातीय समुदाय के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), अनुसूचित जनजाति एवं अनु0 जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित विषयों सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सुपौल, डीपीओ आईसीडीएस, सुपौल, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सुपौल, अंचलाधिकारी, छातापुर, थानाध्यक्ष, छातापुर तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Tribal Affairs, Government of India
SC&ST Welfare Dept. of Bihar

Photos from District Administration Supaul's post 04/06/2026

अवैध किराया वसूली पर चला जिला प्रशासन का डंडा

कई बसों में चढ़कर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की जांच, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित कई यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों में चढ़कर यात्रियों से किराया संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित किराया दरों के अनुपालन की जांच की।

जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल ने बताया कि सभी बस स्वामियों, संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे यात्रियों से केवल निर्धारित एवं स्वीकृत किराया ही वसूल करें। निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
जांच अभियान के दौरान यात्रियों से प्रत्यक्ष रूप से पूछताछ कर किराया वसूली संबंधी तथ्यों का सत्यापन किया गया। साथ ही बस संचालकों को निर्धारित किराया सूची का पालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों के साथ किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बस संचालक अथवा वाहन स्वामी निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार चालान, अभियोजन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। बार-बार उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध परमिट संबंधी कार्रवाई हेतु भी अनुशंसा की जा सकती है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध किराया वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार का सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सभी बस स्वामियों एवं संचालकों से निर्धारित किराया का अक्षरशः अनुपालन करने तथा यात्रियों के साथ पारदर्शी एवं नियमसम्मत व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Transport Department, Government of Bihar

Photos from District Administration Supaul's post 04/06/2026

आज दिनांक 04.06.2026 को सुश्री सारा अशरफ, भा0प्र0से0, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में VC के माध्यम से मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई l उक्त बैठक में श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, श्री कृष्णकांत सिंह, डी0पी0ओ0 मनरेगा, सुपौल, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, सुपौल एवं सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक आदि VC के माध्यम से जुड़े हुए थे l उक्त बैठक में सभी संबंधितों को निम्नांकित निर्देश दिए गए :-
1. मानव दिवस सृजन - समीक्षा के क्रम में जिन प्रखंडों का मानव दिवस सृजन की उपलब्धि कम पाई गई वैसे प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी को मानव दिवस सृजन की उपलब्धि बढ़ाने का निदेश दिया गया l
2. लेबर इंगेजमेंट - सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर इंगेजमेंट की दैनिक उपलब्धि बढ़ाने का निदेश दिया गया l
3. WRD - मनरेगा योजना अंतर्गत क्रियान्वित जल संसाधन विभाग (WRD) की योजनाओं में प्रगति लाने एवं ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l
4. PMAY-G - मनरेगा अभिसरन- समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत लाभुकों का ई-मस्टर रोल निर्गत करने का निदेश दिया गया l
5. जलदूत ऐप - समीक्षा के क्रम में सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को पंचायत रोजगार सेवक के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत जलदूत मोबाइल ऐप का उपयोग करते हुए एक सप्ताह के अंदर डाटा संग्रहण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar

04/06/2026

Waste Processing Unit के Inspection हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

➤ दिनांक 03.06.2026 को जिला स्तर पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में WPU Inspection हेतु सभी प्रखंड समन्वयक एवं प्रभारी प्रखंड समन्वयक, सुपौल जिला को प्रशिक्षण दिया गया।

> निरीक्षण हेतु epicollect App पर 'WPU Inspection Supaul' नामक प्रोजेक्ट बनाया गया, जिस पर सभी प्रखंड समन्वयक एवं प्रभारी प्रखंड समन्वयक को WPU जाँच हेतु निदेश दिया गया।

> अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक WPU को प्रखंड समन्वयक द्वारा प्रत्येक माह में न्यूनतम दो बार निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक प्रत्येक WPU पर किये गये कार्य को एक बार जाँच करना अनिवार्य होगा।

> 03 जून 2026 से इस अभियान को प्रारम्भ किया गया है।

> 05 जून 2026 को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा में SWM Rules 2026 की जानकारी देने हेतु सभी प्रखंड समन्वयक एवं प्रभारी प्रखंड समन्वयक को प्रशिक्षण दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar

04/06/2026

गर्मी और उमस के इस मौसम में बच्चों को चमकी (AES) से बचाने के लिए खास सतर्कता जरूरी है।
तेज बुखार, सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षणों को हल्के में बिल्कुल न लें।
समय पर पहचान और तुरंत देखभाल से इस बीमारी से बचाव संभव है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department

गर्मी और उमस के इस मौसम में बच्चों को चमकी (AES) से बचाने के लिए खास सतर्कता जरूरी है।
तेज बुखार, सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षणों को हल्के में बिल्कुल न लें।
समय पर पहचान और तुरंत देखभाल से इस बीमारी से बचाव संभव है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Samrat Choudhary
Nishant Kumar - निशांत कुमार

Photos from District Administration Supaul's post 04/06/2026

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 अन्तर्गत "स्वच्छ गाँव-सुरक्षित जलवायु" अभियान संचालन से पूर्व पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ई-रिक्शा एवं पैडल-रिक्शा के माध्यम से स्वच्छता कर्मी के द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण व परिवहन करते हुए अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) पर लाते हुए सुखा व गीला कचरा का निष्पादन किया जाना है।

सुपौल जिला अन्तर्गत सभी पैडल रिक्सा एवं ई-रिक्सा के क्रियाशीलता की जांच करायी गयी, जिसमें कुल 1236 पैडल रिक्सा एवं 128 ई-रिक्सा अकार्यरत पाये गये। जांच में पाये गये अक्रियाशील पैडल रिक्सा एवं ई-रिक्सा को क्रियाशील बनाने के संबंध में अभियान चलाकर उप विकास आयुक्त, सुपौल के निदेशानुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कुल 1236 पैडल रिक्सा को कार्यरत कर लिया गया है। एक माह के अन्दर शत-प्रतिशत पैडल रिक्सा क्रियाशील की गयी। शीघ्र ही ई-रिक्सा भी शत-प्रतिशत क्रियाशील करा ली जायेगी। यदि सुपौल जिला अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कचरा उठाव के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत हो तो जिला स्वच्छता कार्यालय, सुपौल के मोबाईल नं0- 6200994599 पर कार्यालय अवधि में सम्पर्क किया जा सकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar

Photos from District Administration Supaul's post 04/06/2026

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रत्येक माह वाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर EVM/VVPAT वेयर हाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है।

अतएव उक्त के आलोक में आज दिनांक 04.06.2026 के 10:30 बजे पूर्वा० में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा माह जून 2026 का EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का आंतरिक निरीक्षण किया गया। आंतरिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुपौल, अग्निशमन पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुपौल के साथ-साथ सुपौल जिलान्तर्गत सभी राष्ट्रीय / राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव के साथ-साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अग्निशमन पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुपौल को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निदेश दिया गया।

साथ ही आज दिनांक 04.06.2026 के 10:35 बजे पूर्वा० में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा जिला स्तर पर District Monitoring Committeeon Accessible Election (DMCAE) का बैठक किया गया है। जिसमें उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सुपौल, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग, सुपौल, श्री उपेन्द्र कुमार साह, PWD ICON, सुपौल, श्री संतोष कुमार साह, PWD ICON, सुपौल उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य PwD नागरिकों को अधिक से अधिक मतदाता सूची में पंजीकरण करना तथा मतदान प्रक्रिया में उनकी पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित कराया जाना है, ताकि उनकी समस्याओं का सम्यक समाधान ससमय किया जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India

Photos from District Administration Supaul's post 03/06/2026

🚧 राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल 🚧

आज जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पेट्रोल पंप संचालक, होटल एवं ढाबा संचालक तथा धर्मकांटा संचालक उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ब्लैक स्पॉट, सड़क सुरक्षा अवसंरचना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

✅ जिला पदाधिकारी ने NHAI को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण एवं लंबे समय से खड़े वाहनों की सूची तैयार कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस निर्गत करें तथा इसकी प्रति संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराएं।

✅ सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सूची के आधार पर विशेष अभियान चलाकर 10 जून 2026 तक सभी चिन्हित अतिक्रमणों एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाना सुनिश्चित करें।

✅ राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक, बस एवं अन्य भारी वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने हेतु संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

✅ पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा एवं धर्मकांटा संचालकों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग नहीं होनी चाहिए तथा वाहनों की व्यवस्था परिसर के अंदर ही सुनिश्चित की जाए।

✅ राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि एवं Right of Way (ROW) में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड, एलईडी डिस्प्ले एवं अन्य संरचनाओं को चिन्हित कर हटाने का निर्देश दिया गया।

👮‍♂️ बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक, सुपौल ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नियमित गश्ती के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी करें तथा किसी भी नए अतिक्रमण को विकसित नहीं होने दें। साथ ही अंचल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी अतिक्रमित स्थलों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन, सुपौल सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के इस अभियान में आम नागरिकों एवं सभी हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा है।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Transport Department, Government of Bihar

03/06/2026

गर्मी / लू में श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव ☀️
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#श्रमिक_सुरक्षा





गर्मी / लू में श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव ☀️
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ArunShankar PrasadSenthil Kumar IAS
#श्रमिक_सुरक्षा





03/06/2026

बिहार सरकार किसानों को डिजिटल पहचान देने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अभियान चला रही है। पंजीकरण कराने से सरकारी योजनाओं एवं अनुदान का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा।

किसान बंधुओं से अनुरोध है कि 30 जून 2026 तक चलने वाले फार्मर रजिस्ट्री अभियान में भाग लेकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar



Want your business to be the top-listed Government Service in Supaul?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Supaul
Supaul
852131

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm