पूणे में पेट्रोल 90 के पार...
डीजल - पेट्रोल के आग से बच लोगे, ये मत समझो
मंहगाई के मार से तुम बच लोगे, ये मत समझो
फिर एकबार मोदी सरकार दुहरा लोगे, ये मत समझो
बेरोजगारों की लगी कतार को ठुकरा कर तुम निकल लोगे, ये मत समझो
किसानों के पेट पर लगी लात को सहला कर तुम निकल लोगे, ये मत समझो
व्यापारियों को नोटबंदी/GST से हुए नुकसान के घावों पर बिना मरहम लगाए तुम पार पा लोगे, ये मत समझो
अबकी बार फिर से मोदी सरकार दुहरा लोगे, ये मत समझो
तुम्हारे कारनामें हीं तुम्हारे ताबूत का एक एक किल साबित होगा अबकी बार इसको झुठला लोगे, ये मत समझो....
कोसी कॉंग्रेस
Dear friend in this page all the fact point about kosi and simanchal area are available here..pls li
कोसी वासीयों अपने अधिकार के लिए,
कोसी विकास प्राधिकार के लिए,
पुनर्वास के लिए,
समान अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी जैसे अन्य राज्यों में होता है बिना छीने अपना अधिकार नहीं मिलेगा...
आदरणीय कोसी वासियों किसान, मजदूर, शिक्षक, अभिभावक, माता, बहनों एवं साथियों...
हमारी कइ पीढ़ी गुजर चुके हैं कोसी के त्रासदी को झेलते हुए, हम हजारों के संख्या में अपनों को इसी नदी में बहते डूबते हुए अपने नजरों से देखा है, हम अपने आशियाना को उजड़ते और बहते हुए देखा है, हम अपने बच्चे को भुख और बिमारी से तड़पते हुए देखा है, हम जिस खेत में एड़ी चोटी एक कर फसल लगाते हैं उसको बाढ़ में डूबते हुए देखा है......
मगर.......
मगर आजतक हमें हमारा अधिकार नहीं मिला, कोसी बांध के भीतर 386 गांव को उजाड़ा गया और लाखों कै आबादी को बेघर कर उनके सीने पर बांध बना दिया गया लेकिन आज मुआवजा तक देने को सरकार उचित नहीं समझी, हम आज भी दुसरे प्रदेशों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं, हम अपने परिवार को बच्चे को बेमौत मरने देने को छोड़कर साल के 8 से 10 महीने बाहर रहकर मजदूरी कर पेट पालने को मजबूर हैं...
बहुत रहनुमा आए और गए मगर हमारे दुख दर्द को समझने वाला कोई नहीं नहीं है सब के सब हमारे मजबूरी का फैदा उठाते रहे हैं, हमारे हीं मत प्राप्त कर दिल्ली पटना पहुंचते हैं और हमें हीं अंगुठा दिखाने लगते हैं.... अब नहीं चलेगा ऐसों को सबक सिखाना होगा, हमें अपना हक लड़कर, छीन कर लेना होगा, हमें जगना होगा, संगठित होकर संघर्ष करना होगा... इसी संघर्ष का आगाज कुशहा त्रासदी के 10वें बर्खी से शुरू होने जा रहा है 18 अगस्त 2018 को भपटीयाही कोसी महासेतु के पास एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी कोसी पीड़ित जनता सादर आमंत्रित हैं....
21/07/2018
कुशहा बांध (कोसी नदी) को टुटने की घटना को 18 अगस्त 2018 को पूरे 10 साल हो जाएंगे जिस घटना ने हजारों जान सैकड़ों परिवार लाखों माल-मवेशी हजारों घर और मकान लाखों एकड़ जमीन तथा जमीन में लगे फसल को लील लिया था और उस घटना से कोसी वासी आज भी उबर नहीं पाया, सरकारी सुविधा के नाम पर लोगों को केवल ठगा गया, दोषियों को आजतक सजा नहीं मिल पाई....
कुशहा त्रासदी में मारे गए हमारे परिजनों के 10वें बर्खी पर हमलोग विशाल जनसभा का आयोजन 18 अगस्त 2018 को करने जा रहे हैं अतः आप तमाम कोसी पीड़ित जनता से अनुरोध है कि लाखों के संख्या में इस आयोजन में भाग लें तथा अपनी हक की लड़ाई का नए सिरे से आगाज करें....
निवेदक: कोसी पीड़ित जनता
नीत नए रास्ते पर चलती हुई
न कभी अलसाई और न कभी थकी
नीत नई बाधाओं को झेलती हुई
बेशक हो शोक हमारी मगर
है गर्व हमें तुम्हारी अदम्य साहस और
इठलाती कमर लचकाती चलती हुई पर
देने के बाद भी हजारों जान
करते हैं फिर भी तुम्हारे कोख में स्नान
मैया तुम्हीं हो हमारी गर्व की पहचान
जाने जाते हैं हम तुम्हारे नाम से
हो कितना भी तकलीफ मगर
चाहता हूं तुम्हें दिलो-जान से
है कोसी मैया हम जाने जाते हैं
तुम्हारी हीं पहचान से.......
.................... अशोक
कोसी वासी का आजतक का जो अधूरा सपना है कोसी प्राधिकार लागू करवाने का उसपर हमें काम करना है और कोसी प्राधिकार लागू करवाना है...
इन्तजार करिए !!!
तमाम नेता तथा अधिकारी हर साल के भांति इस साल भी कोसी नदी में बाढ़ आएगी, हजारों जानमाल की क्षति होगी, लाखों लोग बेघर होंगे तथा तटबंध किनारे पॉलिथिन के नीचे माल मवेशी भेंड़ बकरी कुत्ता बिल्ली के साथ जीवन गुजरेंगे और आपलोग राहत शिविर चलाएगा...
चुड़ा चावल आटा तथा केरोसिन बंटबाइएगा....
कमीनों साल दर साल बीत गए मगर गाइड बांध नहीं बन पाया...
नालायको आओ इसबार राहत शिविर चलाने....
हम बड़ी आशा और उम्मीद भरी निगाहों से आपके तरफ देख रहे हैं, चार साल बीत चुका है आपने एकबार भी सांसद में डगमारा - सिमरी जल विद्युत परियोजना के बारे में चर्चा नहीं किए हमने आपका PRS देखा और आगे भी देखेंगे, पहले सवाल जगह परिवर्तन को लेकर थी मगर अब तो परियोजना लगने पर हीं तलवार लटकने लगा है...
बड़ी उम्मीद जगी जब आप कोसी क्षेत्र सुपौल से सांसद निर्वाचित हुई लगा कि सुपौल को एक केन्द्रीय विद्यालय जरूर मिल जाएगा मगर अभी तक तो सब टांय-टांय फिस्स नजर आ रहा है, आप पूर्व कार्यकाल के तरह अभी तक फिता काटते हीं नज़र आए हैं धरातल पर कुछ हुआ नहीं है...
आगे छह महीने और इंतजार रहेगा... फिर ?????
17/06/2018
आज के कुछ चुने हुए प्रतिनिधियों के हिसाब से विकास का मतलब क्षेत्र में कुछ तलवा चाटने वाला चमचे पालना तथा मास पब्लिक को झांसा देकर साल दर साल निकालते हुए पांच साल पूरा करना...
************************************
बिहार का सुपौल जिला भी है और लोकसभा क्षेत्र भी, जिला के बीचोंबीच कोसी नदी बह रही है नेपाल से सटा हुआ अत्यंत गरीब तथा पिछड़ा हुआ....
शिक्षा के क्षेत्र में
स्वास्थ्य के क्षेत्र में
रोजगार के अवसर के क्षेत्र में
रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आदी आदी...
पिछले तीन दशक से तो मैं देखते आ रहा हूँ यहां से जो भी सांसद और विधायक बनते हैं पहले अपने लिए सुपौल - पटना से दिल्ली तक घर गाड़ी और बंगला का बंदोबस्त करते हैं और इस बीच क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता के आंखों में धूल झोंकते हुए संघर्ष करने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने का झुठा खेल खेलते रहते हैं...
सुपौल में एक केन्द्रीय विद्यालय की मांग पिछले दो दशक से कि जा रही है मगर आज तक जो भी प्रतिनिधि हुए लोगों से झूठ और धोखा ही करते आ रहे हैं...
कल अर्थात 16/06/2018 को मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी 24 करोड़ के लागत से बनने वाले केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन करूप में किए...
काश सुपौल का भी ये सपना पूरा हो जाता !!!!
05/06/2018
30/05/2018
न जाने कितनी बार बेहतर कोसी बनाने का वायदा नीतीश जी करेंगे, पिछले 17 साल में 70 बार बेहतर कोसी बनाने का वायदा कर चुके हैं हर बार उसी रटे रटाए वायदा को दुहरा जाते हैं मगर वादा कभी पुरा नहीं कर पाए, भगवान् के कृपा से कोसी हर क्षण हर दिन बेहतर होती जा रही है और इनकी भयावहता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और लोगों के परेशानी में तनिक भी कमी नहीं आई है...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
A K Yadav, At Po Kodhali, Via Karjain, Dist Supaul
Supaul
852215
