13/03/2023
*दातों संबंधी जानकारी*
अगर बच्चों मे दूध के दांत आ चुके है और बच्चा फिर भी अंगूठा चूसने की आदत से ग्रसित है या आदत छूटी नही है तो बच्चे के दांत टेढ़े मेढ़े या ज्यादा बाहर आ सकते है जिससे भविश्य मे उसके चेहरे पर असर पड़ता हुआ दिख सकता है.
अतः ये आदत छुड़वाने के लिए ध्यान दे.
अगर फिर भी दांत टेढ़े मेढ़े या बाहर आ चुके है तो दांत के डॉक्टर की सलाह ले और उचित समय पर उपचार करवाये जिससे बच्चे के चेहरे को और भी बेहतर और आकर्षक बनाया जा सकता है.
धन्यवाद!
डॉ. अनुराग आर्यन
*टिप्पणी* - यह जानकारी मात्र लोगों को जागरूक करने के लिए है.
01/03/2023
पायोजेनिक ग्रानुलोमा एक प्रकार का बिनाइन ट्यूमर का सर्जरी का सफल समापन।
04/02/2023
"सही समय पर की पहचान, तभी होगा सही निदान।"
आईये "विश्व कैंसर दिवस" पर लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरुक व शिक्षित करने का संकल्प लें।
17/01/2023
होंठ के निचले हिस्से में बने हुए अल्सर जो कि कई महीने से ठीक नहीं हो पा रहे थे, मरीज को खाने पीने में काफी तकलीफ हो रही थी एवं मरीज का का आत्मविश्वास भी डोल गया था, इलेक्ट्रोलाइजर के माध्यम से सर्जरी किया गया एवं निकाले गए मांस को जांच के लिए मुंबई भेजा गया उम्मीद है की मरीज जल्दी स्वस्थ होंगे।
13/01/2023
दोपहिया वाहन चलाते समय स्पीड ब्रेकर खास ध्यान रखें, वो भी जब जब आपके पीछे कोई वृद्ध बैठा हुआ हो तब ओर भी , कल आये हुए मरीज की दशा
02/01/2023
सफ़ेद दाग, एक आम बीमारी है। शर्म करने की कोई बात नहीं। ये बीमारी छुवाछूत की बीमारी नहीं है। इस बीमारी में, चमड़ी के मेलानिन (रंग वाले कोशिकायें) काम करना बंद कर देती हैं। इसका इलाज, एक अच्छे डरमेटोलोजिस्ट और इम्यूनोलॉजिस्ट से कराइये। इलाज, लंबा चलेगा।
01/01/2023
आज नववर्ष के प्रभात का सूर्य अपनी स्वर्णिम आभा से आप सपरिवार को निरन्तर उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शान्ति,एवं सम्मान प्रदान करते हुए, आप के यश, शौर्य, समृद्धि एवं स्वाभिमान के शिखर को सदैव आलोकित करता रहे”यही ईश्वर से हमारी मंगल कामना है।अंग्रेजी नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ।🥳