Yuva Ekta Supaul

Yuva Ekta Supaul

Share

सेवा ही परम धर्म है

Photos from Yuva Ekta Supaul's post 19/10/2024

कुछ दिन पहले बसबिट्टी निवासी बंटी का फोन आया कि रक्त की जरूरत है तभी भाई Rahul Jha और उसके मित्र दिल्ली निवासी दिव्यांशु भी थे।
हमलोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मरीज लाइफलाइन अस्पताल में है और सीरियस है। तब दिव्यांशु जी ने खुद ही अपने मन से हमें कहा कि मैं ही रक्तदान कर देता हूं और उन्होंने एक जिन्दगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। धन्यवाद दिव्यांशु भाई, आप जैसे लोगों की समाज को जरूरत है जो मुसीबत में खुद मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं।

इसके बाद हमलोग लाइफलाइन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर साहब से मिल कर बढ़िया से इलाज कराने के लिए आग्रह किया तथा मरीज का भी हालचाल जाने।

07/10/2024

कल हम सब के भाई उज्ज्वल जी के पापा का दुर्भाग्य बस नेपाल में न्यूरो का ऑपरेशन हुआ था अभिलंभ 3 यूनिट खून का आवश्यकता थी , Yuva Ekta Supaul के द्वारा आज नेपाल के लिए खून भेजा गया ।

आशा करते है की उनके पिता जी जल्द स्वस्थ होके हम लोग के बीच आय

Vivek Yadav Nitin Rajputt

22/09/2024

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड के निर्मली निवासी #अंशु को मलेशिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए रग्बी के भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
अंशु ने पिपरा प्रखंड ही नहीं पूरे जिला का नाम रौशन किया है। Yuva Ekta Supaul की तरफ से आपको आपके सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं

14/09/2024

आज 14 September को जानकी देवी जो (ससुराल खगड़िया और मायके बरवाड़ी) प्रसव रोगी थी जिसका ऑपरेशन के बाद बच्चा लाइफ लाइन हॉस्पिटल सुपौल में हुआ लेकिन बच्चा डेथ कर गए बच्चे की मां बहुत सीरियस थी जिसको 2 यूनिट ब्लड की सख्त आवश्यकता थी बदरूदीन शेख युवा एकता सुपौल ग्रुप में इन्फॉर्म किया
और इस मामला को विवेक भैया और असलम भाई गंभीरता से लेते हुए तुरंत सदर अस्पताल सुपौल आए और इस पेशेंट को ब्लड की व्यवस्था करवाए

इसके लिए विवेक भैया और असलम भाई को दिल से धन्यवाद
आप लोग अपना बहुमूल्य समय समाज सेवा हित में दिए

Vivek Yadav Nitin Rajput Yuva Ekta Supaul

Photos from Yuva Ekta Supaul's post 14/09/2024

दिनांक 12.09.2024 को युवा एकता सुपौल की तरफ से 4 यूनिट ब्लड डोनेट कर 4 जरूरतमंद लोगों को दिया गया.....
1= नूरानी परवीन जिनका घर कटहरा वार्ड no 12 मैं है जो की सदर हस्पताल सुपौल मैं भर्ती है......
2= सबाना परवीन जिनका घर ललमनिया वार्ड no 7 मैं है जो की मित्रा हॉस्पिटल मैं भर्ती है.....
3= चांदनी कुमारी जिनका घर महेशपुर वार्ड no 2 मैं है जो की डॉक्टर रचना रानी के क्लिनिक मैं भर्ती है.....
4=नूरानी परवीन जिनका घर कटहरा वार्ड no 12 मैं है जो की सदर अस्पताल सुपौल मैं भर्ती है इनको फिर से 1 यूनिट ब्लड दिया गया.....

Yuva Ekta Supaul Vivek Yadav Nitin Rajput

Photos from Yuva Ekta Supaul's post 13/09/2024

कल संगठन Yuva Ekta Supaul के द्वारा तीन बीमार मरीजों को 4 यूनिट खून दिलवाया गया जिसमें सदर अस्पताल में भर्ती खुखनाहा पुनर्वास निवासी नूरानी प्रवीण को दो यूनिट तथा मित्रा हॉस्पिटल में भर्ती लालमिनिया निवासी सबाना प्रवीण एवम् डॉक्टर रचना रानी के पास महेशपुर निवासी चांदनी कुमारी को एक-एक यूनिट खून दिलवाया गया।

भाइयों Irshad Raja एवम् #वसीम को रक्तदान करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया तथा #साजिद जी और #चंदन भाई ने अपने रक्तदान कार्ड से खून दान कर नेक काम किया।

12/09/2024

11 सितंबर को YES के सदस्य विवेक यादव भईया को सुबह में Md Juber Alam का फोन आया साथ ही भाई Md Anas Rahmani और Ashad Shaikh का भी। इन सब ने कहा कि एक मरीज है कदमपुरा पंचायत की जो मित्रा हॉस्पिटल में भर्ती है और उन्हें B+ खून की सख्त जरूरत है तो मैंने कहा कि ग्रुप में मेसेज कीजिए।
कुछ देर बाद Yuva Ekta Supaul के ग्रुप में भी मेसेज आया तो उस ग्रुप के सदस्य Nikhil Rocky और Nitin Rajput के छोटे भाई राजा ने कहा कि हम तैयार हैं रक्तदान करने के लिए।
तब तक Md Salman Seakh ने कहा कि मैं अपने कार्ड पर उसको रक्त दान करूंगा। इसके बाद हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे एवम् तब तक Ãñkìt Kãùshík ने मित्रा हॉस्पिटल से मरीज के परिजनों को बुलाया तथा उसे 1 यूनिट B+ खून दिलवाया जिससे आज एक महिला की जिंदगी बचाने में काम आया। शुक्रिया आपका सलमान भाई।

Photos from Yuva Ekta Supaul's post 08/09/2024

सभी मीडिया बंधु को धन्यवाद
Yuva Ekta Supaul समाज के लिए हरदम खड़ा है और रहेगा

शिक्षक दिवस के दिन रक्तदान का रिकॉर्ड बनाने के कुछ समाचार लेख ।

Vivek Yadav Nitin Rajput

Photos from Yuva Ekta Supaul's post 06/09/2024

Yuva Ekta Supaul ✅
कल शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर Yuva Ekta Supaul के द्वारा सदर अस्पताल के रक्त संग्रह केंद्र में रक्त की कमी को देखते हुए 61 युवाओं ने अपना रक्त दान किया एवम् सभी ने प्रण लिया की सुपौल जिला में खून के अभाव में एक भी जान नही जाने देंगे।
इस शिविर में हुआ रक्तदान सुपौल जिला में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि इससे पहले का रिकॉर्ड 55 यूनिट का था जिस रिकॉर्ड को #युवा_एकता_सुपौल ने ध्वस्त करते हुए पहला नम्बर का मुकाम हासिल किया और ये संगठन लगातार जन समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहा है एवम् जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग जुरिए

05/09/2024

आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शाम में 4 बजे के बाद सदर अस्पताल सुपौल में "युवा एकता सुपौल" संगठन के द्वारा अस्पताल में खून की कमी को देखते हुए महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी लोगों से आग्रह है कि इस रक्तदान शिविर में भाग ले कर इसे सफल बनाएं।

04/09/2024

युवा एकता सुपौल ने कल शिक्षक दिवस के अवसर पर लोगों के ब्लड से लेकर परेशानी को देखते हुए जो ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने का महत्वपूर्ण और सराहनीय फैसला लिया है उसके लिए सभी YES के सदस्य तारीफ के हकदार हैं ।अब सबको मिलकर इसे अंतिम रूप देना है ।
शिक्षक दिवस होने के वजह से सभी दिन भर व्यस्त रहेंगे इसलिए शाम के 4 बजे का टाइम रखा गया है ।आपलोग अधिक से अधिक की संख्या में आकर इस नेक काम में अपना योगदान दें ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Supaul?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Supaul