Sma- Surat Mercantile Association

Sma- Surat Mercantile Association

Share

स्थापना - 27-09-2020
सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर है।

11/04/2026
Photos from Sma- Surat Mercantile Association's post 03/04/2026
Photos from Sma- Surat Mercantile Association's post 03/04/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 215वीं *नियमित साप्ताहिक समस्या समाधान मिटिंग* का आयोजन व्यापारी भाईयों की निस्वार्थ सेवा में दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को प्रातःकाल 09/30 से 10/30 बजे तक *माहेश्वरी भवन, चौथा माला,वैन्कट हाल, सीटी लाइट के प्रांगण में "एस एम ए" प्रमुख नरेन्द्र साबू व उनकी पूरी पंच पैनल एवं कोर कमेटी टीम* की अगुवाई में आयोजित की गई है।
इस सप्ताह की मिटिंग में 95 व्यापारी भाईयों की सादर उपस्थिति रही और 9 आवेदन पत्र समस्या समाधान हेतु पर सुनवाई हुई जिसमें से 1आवेदन का समाधान तुरंत बातचीत द्वारा किया तथा बकाया आवेदन मामलें पंच पैनल एवं लीगल टीम को सौंप दिये गये हैं जो की समयानुसार समाधान प्रक्रिया में आ जायेंगे।

आज की मीटिंग में सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन के गत वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा बताया गया पूरे वर्ष में व्यापारी भाइयों द्वारा 1320 आवेदन पत्र संगठन में दिए गए जिसमें से 670 आवेदन पत्र का समाधान करवा दिया गया और व्यापारी भाइयों को आपसी समझौते और समाधान से 17 करोड़ 60 लाख रुपए की बहुत बड़ी रकम दिलवाई गई है।
मीटिंग में मुख्य चर्चा का विषय गत कुछ दिनों से सूरत के नामचीन एजेंट और व्यापारियों का नाम का इस्तेमाल करकें जो चीटिंग हो रही है उसके बारे में बताया गया कि नामचीन एजेंट के नाम से और देश के मशहूर व्यापारियों के जीएसटी नंबर पर माल बुक कराया जा रहा है और ट्रांसपोर्ट से बाहर की बाहर माल उठाकर लाखों करोड़ों रुपए की चीटिंग हो रही है। उपरोक्त जानकारी और कंप्लेंट संगठन में आई है। अतः व्यापारी भाइयों आप लोग पूरी सतर्कता से और जांच परख करकें ही व्यापार करें ताकि इस प्रकार की तकलीफ नहीं आए।

आज के हमारे मुख्य मेहमान सूरत के मशहूर महावीर कैंसर हॉस्पिटल की टीम को सादर आमंत्रित किया गया। आपकी पूरी डॉक्टरों की टीम और उच्च बड़े अधिकारीयों ने संगठन में आकर व्यापारी भाइयों को कैंसर रोग के विषय में संपूर्ण जानकारी दिया एंव इस रोग की शुरुआत के लक्षण, इसका उपचार और अभी जो अस्पताल शुरू हुआ है उसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं संपूर्ण जानकारी दी गई है।

सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन और महावीर कैंसर हॉस्पिटल के तत्वाधान में प्रत्येक व्यापारी भाइयों का फ्री में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एंड डेंटल चेकअप किया और भी मेडिकल जांच की गई जिससे प्रारंभिक स्तर पर मालूम चल जाए कि कैंसर रोग का कोई लक्षण तो नहीं है। आज लगभग 75 व्यापारियों ने इस जांच शिविर में हिस्सा लिया।

सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन ने अपने प्लेटफॉर्म पर चर्चा करकें सरकार के समक्ष अपील एंव अपनी बात उठाई है कि जीएसटी के द्वारा जो इनवॉइस डाटा क्रिएट होते हैं उनका अधिकतर पेमेंट डिजिटल आता है, इनको लिंक करना चाहिए जिससे रिसिवेबल और पेमेंट की पूरी जानकारी मिल जाए। इससे b2b ट्रेड क्रेडिट की स्कोरिंग का मालूम चल जाएगा। इससे सबसे बड़ा फायदा व्यापारियों को पार्टी की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी कि उसका पेमेंट किस प्रकार का है और वह सोच समझकर व्यापार करेंगे। सरकार को यह जानकारी साझा करनी चाहिए।

आज की मीटिंग मैं 1 अप्रैल 2026 से जो जीएसटी और इनकम टैक्स में बदलाव आया है उसकी भी जानकारी सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन की लीगल सेल के इनकम टैक्स और जीएसटी के वकील श्रीमान आकाश जी अग्रवाल द्वारा दी गई और वह इस प्रकार है......

सूरत मर्चेंटाइल एसोसिएशन की साप्ताहिक बैठक में नए वित्तीय वर्ष के कर परिवर्तनों और ई-इनवॉयस पर गहन मंथन अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र साबू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए श्रीमान आकाश जी अग्रवाल को सादर आमंत्रित किया गया था। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से प्रभावी होने वाले आयकर (Income Tax) और जीएसटी (GST) कानूनों में बदलावों के प्रति व्यापारियों को जागरूक करना था।
•नए वित्तीय वर्ष के बदलाव और ई-इनवॉयस पर जोर
• संबोधन के दौरान सीए आकाश अग्रवाल ने विशेष रूप से ई-इनवॉयस (e-Invoice) की अनिवार्यताओं और इसमें होने वाले तकनीकी बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही समय पर ई-इनवॉयस जनरेट न करना भविष्य में व्यापारिक बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने नए नियमों के अनुपालन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल पारदर्शिता ही आने वाले समय में सुगम व्यापार की कुंजी है।

• विभाग के नोटिसों का सटीक जवाब देने पर मार्गदर्शन
• वर्तमान समय में विभाग द्वारा बड़ी संख्या में भेजे जा रहे नोटिसों पर चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने व्यापारियों का डर दूर किया। उन्होंने विस्तार से समझाया कि यदि विभाग से कोई नोटिस प्राप्त होता है, तो घबराने के बजाय तथ्यों के साथ उसका समयबद्ध और तकनीकी रूप से सटीक जवाब कैसे तैयार किया जाए। उन्होंने आगाह किया कि नोटिस की अनदेखी करना भारी जुर्माना और कानूनी जटिलताओं को न्यौता देना है।

अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमान नरेंद्र साबू ने बताया कि आने वाला नया वित्तीय वर्ष बहुत चुनौती पूर्ण होगा अगर हम लोग व्यापार में जो पैसा लगा हुआ है उसको बचा लेते हैं तो वह भी एक तरह से बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। आपने बताया कि युद्ध की वजह से माहौल बहुत खराब है आप लोग बहुत सोच समझकर गंभीरता से व्यापार करें।

*मीटिंग का समापन स्वादिष्ट शानदार अल्पाहार के साथ समपन्न हुआ।*

उपरोक्त मिटिंग में "एस एम ए" परिवार राजकुमार चिरानिया,दुर्गेश टिबडेवाल, घनश्याम माहेश्वरी,मनोज अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, रामकिशोर बजाज, संजय अग्रवाल आदि सदस्यों की सादर उपस्थिति में समपन्न हुईं है।
*🤝SMA🤝*
*"से कहोगें तो समाधान जरुर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

27/03/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
आपको सूचित किया जाता है कि संगठन की *215वीं साप्ताहिक समस्या समाधान मिटिंग* दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को प्रातःकाल 9/30 से 10/30 बजे तक *माहेश्वरी भवन ,चौथा माला, वैन्कट हाल, सिटी लाइट सुरत* के प्रांगण में *प्रमुख नरेंद्र साबू जी एंव SMA पंच पैनल की अगुवाई* में आयोजित की जायेगी।

*सर्वप्रथम आवेदन पत्र पर सुनवाई की जायेगी,* तत्पश्चात वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जीएसटी एवं आयकर कानूनों में संभावित परिवर्तनों और उनके अनुरूप तैयारी के संबंध में विशेष चर्चा *सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन के आर्थिक सलाहकार श्रीमान आकाश जी अग्रवाल एंव श्रीमान रितेश जी सिंगल के मार्गदर्शन* में की जायेगी।

1 अप्रैल 2026 को जो इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलाव आया है इसकी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उपरोक्त मिटिंग में आपको अपने मुनीम और आपका जो अकाउंट से संभालते हैं उनको भी जरूर लाना चाहिए ताकि उनको संपूर्ण जानकारी मिल सके।

संगठन में काफी कंप्लेंट आई है *उनमें विशेष* शहर के नामचिन एजेंट और व्यापारियों के नाम से उनका जीएसटी नंबर उपयोग करके लाखों करोड़ों रुपए का माल चीटर तत्व बाजार से उठा रहे हैं। आप लोग सावधान रहें।

*आप लोग यह सेमिनार जरूर से अटेंड करियेगा, बहुत ही लाभदायक रहेगा।*

*मिटिंग के पश्चात शानदार अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।*

*🤝SMA🤝*
*"से कहोगें तो समाधान जरुर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

27/03/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सूरत मर्कनटाइल एसोसिएशन, सूरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
आपको सूचित किया जाता है कि संगठन की *215 वीं साप्ताहिक समस्या समाधान मिटिंग दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को प्रातःकाल 9/30 से 10/30 बजे तक माहेश्वरी भवन, चौथा माला, वैन्कट हाल, सिटी लाइट सूरत* के प्रांगण में *प्रमुख नरेंद्र साबू जी एवं SMA पंच पैनल की अगुवाई* में आयोजित की जायेगी।
सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन व्यापारियों के हितार्थ विगत *6 वर्षों* से कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाना, व्यापारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर शहर एवं राज्य के श्रेष्ठ चिकित्सकों से परिचय कराकर सेमिनार आयोजित करना, विधि विशेषज्ञों को आमंत्रित कर कानूनी मार्गदर्शन देना तथा पारिवारिक एवं प्रेरणात्मक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करना है।

*इस सप्ताह सेमिनार अतिथि कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे मुख्य अतिथि शहर की जानीमानी अस्पताल Shri B R Shah Mahavir Cancer Hospital, Vesu के डॉ. मयूर माने जी को सादर आमंत्रित किया गया है। आप शहर के जाने-माने मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) हैं*

*आपका परिचय इस प्रकार है......*

*डॉ. मयूर माने*
सलाहकार मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट
(कैंसर विशेषज्ञ)
Shri B R Shah Mahavir Cancer Hospital, Vesu, Surat

*शैक्षणिक योग्यता*
DNB (जनरल मेडिसिन) – [Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Mumbai]
DrNB (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) – [Apollo Hospital]

*उपलब्धियां*
1. कैंसर उपचार एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
2. विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुति।
3. आधुनिक कीमोथेरेपी एवं टार्गेटेड थेरेपी में विशेषज्ञता।
4. कैंसर जागरूकता एवं प्रारंभिक जांच के लिए समाज सेवा में सक्रिय भूमिका।

*विशेष रुचियां*
1. सिर और गर्दन का कैंसर
2. स्तन कैंसर
3. फेफड़ों का कैंसर
4. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर
5. कीमोथेरेपी एवं इम्यूनोथेरेपी
6. प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी (कैंसर से बचाव)

*उपचार में विशेषज्ञता*
1. कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी एवं इम्यूनोथेरेपी
2. विभिन्न प्रकार के कैंसर का आधुनिक एवं व्यक्तिगत उपचार (Personalized Cancer Care)
3. कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम के लिए परामर्श

*आप सभी से निवेदन है कि इस सुअवसर का लाभ उठायें।*

*मिटिंग के पश्चात शानदार अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।*

*सूरत मर्कनटाइल एसोसिएशन के उपस्तिथ मेंम्बर्स के लिए विशेष सुविधा :*
-----------------------------
सेमिनार में आये हुवे प्रत्येक व्यक्ति का फ्री में *Oral Cancer Screening & Dental Check-up* किया जायेगा, एवं SMA के उपस्तिथ मेंम्बर्स को एक विशेष कूपन दिया जायेगा जिससे वो अपने फॅमिली मेंबर्स का न्यूनतम रेट में कैंसर स्क्रीनिंग कर पाये।

*महावीर कैंसर अस्पताल मे कैंसर का इलाज PMJAY योजना अंतर्गत निशुल्क किया जाता हे।*

*🤝SMA🤝*
*"से कहोगे तो समाधान जरूर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

Want your business to be the top-listed Government Service in Surat?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


A/11/11, UDHNA UDHYOG NAGAR, Road NO. 4
Surat
394210