Sangh Sanwad sansthapak

Call Directions Contact the organization

Sangh Sanwad sansthapak तेरापंथ धर्मसंघीय समाचार-संप्रेषण का उपक्रम

07/10/2026

📝 शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है - सुनिए पूज्य प्रवर के मुखारबिंद से

दिनांक - 07 अक्टूबर 2026

प्रस्तुति~अमृतवाणी

संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित
#तेरापंथ #संघ_संवाद #लाडनूं

📝 संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण - जीवन विज्ञान दिवस के साथ अणुव्रत उद्...
07/10/2026

📝 संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

- जीवन विज्ञान दिवस के साथ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन

- विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान के उपक्रम की प्रस्तुति

- युवाचार्यश्री महावीर द्वारा रामायण वाचन से लाभान्वित हो रहे श्रद्धालु

07.10.2026, बुधवार, लाडनूं :

जैन विश्व भारती की आध्यात्मिक धरा पर इन दिनों साधना और संस्कारों और अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहाँ गतिमान योगक्षेम वर्ष के चलते एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित हो रही है। अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के क्रम में आज समापन अवसर पर जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में आज सेठ सूरजमल भूतोदिया राजकीय कन्या विद्यालय एवं सुभाष बोस इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अणुव्रत गीत का संगान किया एवं प्रार्थना सभा में होने वाले जीवन विज्ञान के उपक्रम की प्रस्तुति दी। आचार्यप्रवर की प्रेरणा से विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प स्वीकार किया।

इसके साथ-साथ रात्रिकालीन व्याख्यान का भी जन मानस में विशेष आकर्षण छाया हुआ है, जहाँ रात्रि में युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी द्वारा संगीत शैली में किया जा रहा 'रामायण' का वाचन श्रोताओं के कानों में अमृत घोल रहा है। यह कर्णप्रिय कथा प्रसंग का श्रद्धालु अपार आनंद व भाव-विभोर होकर इसका श्रवण कर रहे हैं।

मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने धर्म देशना देते हुए कहा - शिक्षा जीवन का एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है, जो ज्ञान के विकास, चिंतनशीलता, सही निर्णय लेने की क्षमता और समझदारी को बढ़ाती है। आज दुनिया में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का बड़ा जाल फैला हुआ है और साधु-संतों के समुदाय में भी शिक्षा की एक सुदृढ़ परंपरा रही है। 90 वर्ष पहले की स्थिति की तुलना में आज साधु-साध्वियों में शिक्षा के प्रति रुझान काफी बढ़ा है। पहले के समय में अंग्रेजी बोलने वाले या उच्च उपाधि प्राप्त करने वाले चारित्रआत्मा बहुत कम थे, लेकिन आज अनेक चारित्रात्माएं अंग्रेजी में संवाद करने, लिखने और अनुवाद करने में सक्षम हैं। आज हमारे समुदाय में एमए, डॉक्टरेट, सीए और वकालत जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले संत-साध्वियां और समणियां उपलब्ध हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में आए एक बड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।

गुरुदेव ने आगे कहा कि अणुव्रत और प्रेक्षाध्यान का मिला-जुला रूप ही जीवन विज्ञान है। यह एक गैर-सांप्रदायिक उपक्रम है, जिसका उद्देश्य शिक्षा जगत में संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। यह कार्य किसी भी विद्यालय या शिक्षण संस्थान में सहजता से किया जा सकता है, जिसके लिए बहुत अधिक औपचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है। इसके द्वारा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
'महाप्राण ध्वनि' जैसे सरल अभ्यास जीवन विज्ञान का एक महत्त्वपूर्ण अंग हैं। यह न केवल भावनात्मक विकास में सहायक है, बल्कि क्रोध, अहंकार और प्रमाद जैसी विकृतियों पर नियंत्रण पाने में भी मदद करता है। जीवन विज्ञान का मूल उद्देश्य शिक्षा के साथ उत्तम संस्कारों का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, इसका अपना व्यापक रूप है। शिक्षा के तीन प्रमुख आयाम हैं: पहला, विश्वविद्यालयीन शिक्षा जैसे बीए, एमए, पीएचडी आदि। दूसरा हमारा संघीय पाठ्यक्रम है महाप्रज्ञ श्रुताराधना का और तीसरा, महिला मंडल के माध्यम से तत्त्वज्ञान का अध्ययन भी क्रम चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुनि योगेशकुमारजी ने विचारों की अभिव्यक्ति दी। अणुव्रत समिति लाडनूं के अध्यक्ष श्री शांतिलाल बैद, श्री राजेश खटेड ने अपने विचार रखे।

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा
संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित
#लाडनूं #तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियांयोग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान दिनांक - ...
07/10/2026

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां

योग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान

दिनांक - 07 अक्टूबर 2026

प्रस्तुति -♦️ संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित ♦️
#तेरापंथ #संघ_संवाद #तेरापंथ #संघ_संवाद #लाडनूं

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियांयोग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान दिनांक - ...
07/10/2026

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां

योग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान

दिनांक - 07 अक्टूबर 2026

प्रस्तुति -♦️ संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित ♦️
#तेरापंथ #संघ_संवाद #तेरापंथ #संघ_संवाद #लाडनूं

📝दिल्ली - उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व मैत्री एवं क्षमापना दिवस समारोह आयोजित         ...
07/10/2026

📝दिल्ली - उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व मैत्री एवं क्षमापना दिवस समारोह आयोजित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 दक्षिण मुंबई श्रावक समाज पहुंचा गुरु दर्शनार्थ लाडनूं में                                    #तेरापंथ  #संघ_संवाद     ...
07/10/2026

📝 दक्षिण मुंबई श्रावक समाज पहुंचा गुरु दर्शनार्थ लाडनूं में
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 गुवाहाटी - नशामुक्ति दिवस पर अणुव्रत समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित                                  #तेरापंथ  #संघ_...
07/10/2026

📝 गुवाहाटी - नशामुक्ति दिवस पर अणुव्रत समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

आचार्य महाश्रमण वाणी                                      #संघ_संवाद                           #लाडनूं
06/10/2026

आचार्य महाश्रमण वाणी
#संघ_संवाद #लाडनूं

06/10/2026

📝 महाप्रज्ञ वाणी
प्रस्तुति - अमृतवाणी
प्रसारक♦️ संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित ♦️
#संघ_संवाद mahaprgay

06/10/2026

📝 अनुशासन स्वयं से शुरू होना चाहिए - सुनिए पूज्य प्रवर के मुखारबिंद से

दिनांक - 06 अक्टूबर 2026

प्रस्तुति~अमृतवाणी

संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित
#तेरापंथ #संघ_संवाद #लाडनूं

Address

Surat
395007

Telephone

+919638112591

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sangh Sanwad sansthapak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sangh Sanwad sansthapak:

Shortcuts

Share