तमकुही राज विधानसभा

तमकुही राज विधानसभा

Share

Tamkuhi Raj Darbar, State Highway 64, Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh 274407

इस पेज का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, जन समस्याएं, सामाजिक मुद्दे, सरकारी योजनाएं, और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।

यह पेज किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है ।

📢 आपकी खबर, आपकी आवाज़ – हम तक जरूर पहुँचाएं।

05/06/2026

*🚨🚨 ब्रेक कुशीनगर 🚨🚨*

🔴 तमकुहीराज पुलिस एक्शन मोड में, हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

📍 कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मंकेश्वर चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

👉 प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।

👉 चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए गिरफ्तारी को सफल बनाया।

📌 गिरफ्तार अभियुक्त भटवलिया नं. 03, भगत सिंह नगर वार्ड नं. 10 थाना तमकुहीराज का निवासी बताया जा रहा है।

⚖️ पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

✅ अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही तमकुहीराज पुलिस, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी।

Photos from तमकुही राज विधानसभा's post 05/06/2026

अत्यंत दुःखद! फाजिलनगर के बघौच मोड़ पर ट्रक की चपेट में आयी अंकिता सिंह की घटनास्थल पर हुई मौ-त, आम पब्लिक के मुताबिक ओवरब्रिज का कार्य सुरु है लेकिन कुछ ट्रक वाले तेजी से गाड़िया दौड़ा रहे हैं, यातायात प्रशाशन और ब्रिज बनाने वाले ठेकेदारों की जिम्मेदारी बनती है कि प्रॉपर रूट डाइवर्ट कराएं और गाड़ियों की स्पीड स्लो कराने को लेकर अपने कर्मचारियों को जगह जगह रखें जब तक की कार्य समाप्त नही हो जाते।
National Highways Authority of India - NHAI
Nitin Gadkari

04/06/2026

लखनऊ- यूपी STF ने कानपुर में नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

कार्रवाई में एक आरोपी कुनाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न नामी ब्रांडों के नाम से नकली और मिलावटी पान मसाला तैयार किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल और नकली पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

1540 किलो सुपारी, 479 किलो कत्था और 37 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट जब्त।

बरामद सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में कई राज्यों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

STF ने कॉपीराइट एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

04/06/2026

कुशीनगर: "30 से 50 हजार का खेल!" - शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

#खड्डा #वायरलऑडियो #कुशीनगर

04/06/2026

कुशीनगर...

जब शादी के कार्ड पर छा गए राजनेता! 🤔👇

इस शादी के कार्ड को ज़रा गौर से देखिए! शादी किसी आम इंसान की है, लेकिन कार्ड पर जलवा राहुल गांधी जी और प्रिय नेता मनोज जी का है। नेताओं के प्रति ऐसी दीवानगी पहले शायद ही कभी देखी गई हो।

यह कार्ड सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अगर आपको भी अपने नेता से ऐसा ही प्यार है, तो कमेंट में उनका नाम ज़रूर लिखें! 👇

04/06/2026

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, घोषित था एक लाख का इनाम

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर....घोषित था एक लाख का इनाम। एसटीएफ और गाज़ीपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई.....गाजीपुर एनकाउंटर के बाद अस्पताल ले जाते ढेर हुए बदमाश को....होटल कारोबारी के बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर....कमलेश चौधरी को STF ने एनकाउंटर में ढेर किया....हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था बदमाश....सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में हुई थी हत्या....गाजीपुर SOG प्रभारी भी गोली लगने से घायल....सदर कोतवाली के कुर्था गांव में एनकाउंटर....SOG प्रभारी रोहित मिश्रा मेडिकल में भर्ती।

UP Police BJP Uttar Pradesh DGP Office, Lucknow, U.P.

03/06/2026
03/06/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने सौंपा मांग पत्र, तमकुहीराज के विकास हेतु रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें

तमकुहीराज के विकास को नई उड़ान देने की पहल, मुख्यमंत्री योगी को जेपी गुप्ता ने सौंपा मांग पत्र"

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर आगमन के अवसर पर नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने उनसे मुलाकात कर नगर के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का एक विस्तृत पत्र सौंपा।

जेपी गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमकुहीराज उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटा महत्वपूर्ण नगर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए एक आधुनिक अंतरराज्यीय बस स्टैंड की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, जिससे दोनों राज्यों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने नगर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कल्याण मंडप के निर्माण की मांग की। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान की स्थापना की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

नगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टाउन फीडर की स्थापना तथा यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए अंडरपास निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से तमकुहीराज के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होंगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी इन मांगों को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है।

BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath

03/06/2026

अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी प्रेमिका भी है तो ये वीडियो जरूर देखें.. बेहद सुरक्षित स्थान पर ही मुलाकात करें😄😂😂 आगरा का मामला है..

होटल से निकलते हुए महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ देख लिया

फिर महिला का पारा चढ़ गया. और फिर ये हुआ. पति-पत्नी और वो

सड़क पर ही दोनों एक दूसरे का बाल पकड़कर लड़ने लगीं

बेचारा पति ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी दो चार हाथ पड़े.....

03/06/2026

कुशीनगर को मिला नया प्रभारी

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बने कुशीनगर के प्रभारी मंत्री !

Want your business to be the top-listed Government Service in Tamkuhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


TAMKUHI RAJ
Tamkuhi
274407