01/11/2026
।। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ ।।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज ग्वालियर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों— सरोज कॉन्वेंट स्कूल एवं राय वर्ल्ड स्कूल में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" विषय के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और उन्हें जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण (स्पीच) एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आज के युवाओं का यह उत्साह देखकर मन अत्यंत हर्षित है। हमारे बच्चों ने अपनी कूची की धार, शब्दों की शक्ति और ओजस्वी विचारों से यह साबित कर दिया है कि वे देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग और तैयार हैं।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से लोकतंत्र के सुंदर स्वरूप को उकेरा, तो वहीं स्लोगन और निबंध के जरिए अराजकता के दुष्परिणामों पर तीखा प्रहार किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के भाषणों ने राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने और उनमें सही लोकतांत्रिक मूल्यों के बीजारोपण के लिए प्रतिबद्ध है। मैं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी ऊर्जावान विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक गणों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने इस वैचारिक महाअभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
आइए, हम सब मिलकर देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करें और अराजक तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
#लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh BJP Sagar Sambhag