Naresh Kumar Bansal

Call Directions Website Contact the organization

Naresh Kumar Bansal चेयरमैन नगर परिषद,टोहाना।

आज माननीय  श्री सुभाष बराला जी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर टोहाना में आयोजित स्वच्छता अभियान में सह...
02/10/2026

आज माननीय श्री सुभाष बराला जी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर टोहाना में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

अभियान का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।
नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर चंडीगढ़ रोड, शहीद चौक, कोका-कोला एजेंसी, सब्जी मंडी, सदर थाना, बालाजी मंदिर होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और उसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।

स्वच्छ टोहाना के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏

#स्वच्छ_टोहाना

महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महा...
02/10/2026

महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन।

सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

आइए, इस गांधी जयंती पर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में शांति, एकता एवं सकारात्मकता का संदेश फैलाने का संकल्प लें।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों ...
28/09/2026

महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳

माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भगत सिंह जी का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

उनका अमर बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
शहीद-ए-आज़म को कोटि-कोटि नमन।

#शहीद_भगत_सिंह #भगतसिंह #जयंती ीद #राष्ट्रभक्ति #बलिदान

आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आर्य समाज कालवन एवं समाज निर्माण सेवा समिति, कालवन द्वारा आयोजित विशाल स्व...
27/09/2026

आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आर्य समाज कालवन एवं समाज निर्माण सेवा समिति, कालवन द्वारा आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल हुआ।

इस अवसर पर रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।

सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सेवा में जुटे साथियों का इस नेक कार्य के लिए हृदय से आभार।

शहीद भगत सिंह जी के बलिदान को कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳

आज राजकीय विद्यालय, गांव नेहला में आयोजित जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक “नमो सेवा – अनकही कहानियां” कार्यक्रम में शामिल हुआ।न...
25/09/2026

आज राजकीय विद्यालय, गांव नेहला में आयोजित जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक “नमो सेवा – अनकही कहानियां” कार्यक्रम में शामिल हुआ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समाज और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
आयोजकों एवं पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं। 🙏

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने...
25/09/2026

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें जनसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को शत्-शत् नमन।

#पंडितदीनदयालउपाध्याय #दीनदयालउपाध्याय #जयंती #अंत्योदय #एकात्ममानववाद #जनसेवा #राष्ट्रसेवा

जननायक चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। चौधरी देवी लाल जी ने अपने जीवन को किसान, मजदूर एवं आमजन के हि...
25/09/2026

जननायक चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

चौधरी देवी लाल जी ने अपने जीवन को किसान, मजदूर एवं आमजन के हितों और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी।

जननायक को सादर नमन।

#चौधरीदेवीलाल #देवी_लाल_जी #जननायक #जयंती #जनसेवा #किसान_हित

आज माननीय श्री सुभाष बराला जी के साथ गाँव समैन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंत...
21/09/2026

आज माननीय श्री सुभाष बराला जी के साथ गाँव समैन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर मन प्रसन्न हुआ। बच्चों की प्रतिभा को मंच और प्रोत्साहन मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
🎨 सेवा संकल्प अभियान | प्रतिभा को प्रोत्साहन, सपनों को नई उड़ान।

🙏 गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख...
19/09/2026

🙏 गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏

गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर कार्य में सफलता एवं शुभता का आशीर्वाद प्राप्त हो।

आज श्री बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हाल के निर्माण का नींव पत्थर रखा एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाम...
17/09/2026

आज श्री बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हाल के निर्माण का नींव पत्थर रखा एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है कि वो हमें अपना आशीर्वाद देते हुए समस्त कार्यों को विधिअनुसार पूर्ण करें ।

आयोजक मंडल एवं सभी श्रद्धालुओं का स्नेह और सम्मान के लिए हार्दिक आभार।

🚩 जय श्री बाबा विश्वकर्मा जी महाराज! 🙏

Address

चेयरमैन नगर परिषद, टोहाना (Office Of Sh. Naresh Bansal)
Tohana
125120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naresh Kumar Bansal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Naresh Kumar Bansal:

Shortcuts

Share