14/10/2026
#खूँटी_जिला_प्रीमियर_लीग_2026
#खूँटी_जिला_क्रिकेट_संघ
#फ़ाइनल_मुकाबला_टीम0001_बनाम_रॉयल_बुल्स
खूँटी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित खूँटी प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि खूंटी उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि खूंटी पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, दोनों टीमों के बीच टॉस कराकर और बल्लेबाजी-गेंदबाजी करते फाइनल मुकाबले शानदार शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले में रॉयल बुल्स की टीम ने टीम 0001 को 5 विकेट से पराजित कर सीजन 1 का खिताब अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु जिला क्रिकेट संघ के सभी सदस्य, सभी टीमों के फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों, अंपायर, ब्रॉडकास्टिंग टीम, ग्राउंड्स मैनेजमेंट टीम के सामूहिक सहयोग एवं प्रयास से शानदार आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।