Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room

Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room, Library, Udaipur.

14/10/2024
01/11/2023

जैनाचार्य श्री देवेंद्र मुनि चिकित्सा एवं शोध संस्थान ट्रस्ट द्वारा आचार्य देवेंद्र होमियोपैथिक चिकित्सालय का लोकार्पण कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रजनी डांगी द्वारा ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। श्रीमती डांगी ने बताया की इस चिकित्सालय से आस पास के क्षेत्रवासियों को होम्योपैथिक इलाज का लाभ मिलेगा। चिकित्सक डॉ आकांक्षा लोधा ने होम्योपैथिक इलाज की उत्पति की जानकारी साझा की।ये चिकित्सालय सुबह 8.30 से 10.30 तक आम जन मानस के लिए खुला रहेगा।अंत में ट्रस्ट के सह मंत्री हिम्मत मेहता द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

24/10/2023

श्री देवेंद्रधाम,उदयपुर : महासती प्रियदर्शना जी मा. सा. आदि ठाणा 7 के आशीर्वाद से महाश्रमणी गुरुनीजी श्री पुष्पवती जी मा. सा. की 99 वी जन्म जयंती एवम बाल दिवस के शुभ अवसर पर "पुष्प मेला 2023" का आयोजन रखा गया है।

मेले मै Food Corner, Shopping Zone एवम Game Station आदि के Stalls होगे।

दिनांक : 05 नवंबर , रविवार
मेले का समय : 10 AM to 6 PM
स्थान : श्री देवेंद्रधाम , सेलिब्रेशन मॉल के सामने

आप सब जरूर पधारे 🙏🙏

किसी अन्य जानकारी एवम स्टॉल बुकिंग हेतु संपर्क करे :

पुष्प मेला आयोजन समिति
9352508700
7737274687

Photos from Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room's post 06/09/2023

श्री देवेंद्र धाम , उदयपुर : श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवम दर्शन डेंटल कॉलेज & हॉस्पिटल द्वारा गुरु पुष्कर संयम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर आयोजित सेमिनार Health Is Wealth ( पहला सुख : निरोगी काया ) एवम् निशुल्क डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप का उदघाटन श्री फूल सिंह जी मीणा उदयपुर ग्रामीण विधायक द्वारा किया गया । दंत चिकित्सक Dr ऋतु नै पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा 'अच्छे स्वास्थ' विषय पर लाइब्रेरी मै पढ़ने आ रहे बच्चो को जानकारी उपलब्ध करवाई एवम् दंत संबंधित होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला ।ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रजनी वीरेंद्र डांगी ने सभी प्रतिभागियों को ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यों के बारे मै अवगत करवाया एवम इसके साथ ही सभी छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।डेंटल कैंप मै 100+ व्यक्तियों नै अपने दातों की oral Screening करवाई एवम चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।कार्यक्रम मै श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट से विजय सिंह छाजेड़,मान सिंह रांका , प्रकाश झगड़वात , हिम्मत मेहता ,सुरेश बडाला,रमेश खोखावत आदि की उपस्थिति रही। श्री देवेंद्र महिला मंडल और श्री ब्राह्मी महिला मंडल के सदस्यों द्वारा दंत चिकित्सकों का उपरना औढ़ाकर स्वागत किया गया।कार्यकम का संचालन जैनाचार्य देवेंद्र युवक मंडल द्वारा किया गया।

Photos from Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room's post 07/03/2023

6 मार्च 2023 , उदयपुर : जैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान(LIBRARY & READER'S ROOM) और IDFC FIRST BANK, उदयपुर कि टीम ने श्री देवेंद्र धाम परिसर मै लाइब्रेरी रीडर्स के लिए सयुक्त रूप से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट कि कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति रजनी वीरेंद्र डांगी ने लाइब्रेरी रीडर्स को 'कर्म ही सबसे बड़ा धर्म है' का मंत्र दिया।उन्होंने बच्चो को सामाजिक सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।आईडीएफसी फर्स्ट बैंक उदयपुर के ब्रांच हेड श्री मोहित शर्मा ने रीडर्स को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी करियर ऑप्शन के बारे मै बताया।
श्री हिम्मत मेहता द्वारा श्री देवेंद्रधाम ट्रस्ट कि जन हित सुविधाओ के बारे मै बताया गया।टीम लाइब्रेरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।आईडीएफसी बैंक द्वारा सभी रीडर्स को हर्बल गुलाल दी गई।
टीम लाइब्रेरी से श्री सुरेश बडाला,श्रीमति झनकार मोगरा ,श्रीमति ललिता बापना,अर्पित बडाला ,श्रेयांश सिंघवी,गगन सिसोदिया आदि सदस्यों कि उपस्थित रही।यह जानकारी कार्यकम सयोजक हर्षित सिंघवी द्वारा दी गई।

Photos from Jainacharya Devendra Shodh Sansthan - Library & Reader's Room's post 22/02/2023

उदयपुर, 22.2.23 :
आज श्री देवेंद्र धाम परिसर में श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि जी मा सा आदि ठाना 3 और सेवा रत्ना श्री प्रियदर्शना जी मा सा आदि ठाना 7 कि प्रेरणा से आचार्य भगवंत श्री देवेंद्र मुनि जी मा सा का दीक्षा दिवस मनाया गया।कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति रजनी वीरेंद्र डांगी ने बताया कि देवेंद्र मुनि ने बाल अवस्था मैं दीक्षा अंगीकार कर स्वयं को भगवान महावीर द्वारा दिखाए गए पथ पर अग्रसर कर लिया।उन्होंने सेवा,समर्पण और साहित्य के विषय पर समाज को एक नई दिशा दिखाई।श्रीमति डांगी ने जैनाचार्य देवेंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चो को आचार्य भगवंत के गुणों को अपने जीवन मै अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अश्विन भाई दोषी द्वारा प्राप्त स्कूल बैग्स भी बच्चो को वितरित किए गए।
ट्रस्ट के महामंत्री श्री गणेश लाल जी गोखरू ने बताया के दक्षिण प्रांत में विचरण करते हुए सड़क दुर्घटना के कारण देवलोक हुई महासाध्वी डा रुचिका जी के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।सभी सदस्यों द्वारा साध्वी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री देवेंद्र महिला मंडल,श्री ब्राह्मी महिला मंडल और जैनाचार्य देवेंद्र युवा संगठन कि उपस्थिति रही।
टीम स्कूल द्वारा दीक्षा दिवस के उपलक्ष मै सभी बच्चो और सदस्यों को प्रभावना वितरित की गई।
अंत मैं ट्रस्ट की तरफ से श्री हिमत जी मेहता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।यह जानकारी स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमति रंजना चवाहन द्वारा दी गई।

08/12/2022

Distribution of Blanket & Woolen Inner to staff of Shree Devendra Dham, Udaipur.
Special thanks to Smt Rajni Ji Dangi for gracing the occasion.

03/11/2022

श्री देवेंद्रधाम,उदयपुर : महासती प्रियदर्शना जी मा. सा. आदि ठाणा 7 के आशीर्वाद से महाश्रमणी गुरुनीजी श्री पुष्पवती जी मा. सा. की 98 वी जन्म जयंती एवम बाल दिवस के शुभ अवसर पर "पुष्प मेला 2022" का आयोजन रखा गया है।

मेले मै Food Corner, Shopping Zone एवम Game Station आदि के Stalls होगे।

दिनांक : 13 नवंबर , रविवार
मेले का समय : 10 AM to 6 PM
स्थान : श्री देवेंद्रधाम , सेलिब्रेशन मॉल के सामने

आप सब जरूर पधारे 🙏🙏

किसी अन्य जानकारी एवम स्टॉल बुकिंग हेतु संपर्क करे :

पुष्प मेला आयोजन समिति
9352508700
7737274687

Want your business to be the top-listed Government Service in Udaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Udaipur
313001

Opening Hours

Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm