30/07/2026
🌿 हरियालो राजस्थान मिशन 🌿
🌱 निःशुल्क पौधा वितरण अभियान
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर द्वारा हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत आमजन के लिए निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है।
आइए, एक पौधा लेकर केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित करें। 🌍💚
📍 स्थान: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय, एफ-470, मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र, उदयपुर
📲 पौधा प्राप्त करने के बाद हरियालो राजस्थान ऐप पर पंजीकरण कर जियो-टैग फोटो अवश्य अपलोड करें।
एक पौधा – एक संकल्प।
आइए, मिलकर करें पौधारोपण और बनाएं हरियालो, खुशहाल राजस्थान। 🌳