Government Women Polytechnic College Udaipur

Government Women Polytechnic College Udaipur

Share

The college offered diploma in Beauty Culture,Interior Decoration and Textile Design. This college i

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 28/02/2022

राजकीय महिला पॉलि. महाविधालय उदयपुर में आज दिनांक 28.02.2022 को श्रीमती दुर्गेश नंदिनी प्रधानाचार्या का सेवानिवृति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रांरभ में प्राचार्या एंव उनके परिजनों का कुमकुम तिलक व फुल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किये अनके उज्जवल भविष्य ,स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।
अन्य संस्थान से कॉमर्शियल आर्ट विभाग के फैकल्टी ने भी गुगल मीट पर कार्यक्रम जोइन किया।

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 07/12/2021

Picture perfect competition was organised from 29th November to 6th December 2021. Different themes were assigned to departments.
Nature theme : Beauty culture Paintings: Textile design dept Monuments : Interior Deco dept
Good number of students participated and enjoyed taking pictures on the given themes. Students took pictures of Gangaur Ghat, Bagore ki Haveli, Jagdish Mandir, Kukdeshwar Mahadev and their own paintings. All images were beautiful and appreciated.
The result of this event is as follows-
Winner- Nayovi Kumawat & Ritika Chhaparwal
1st runner up- Ridhhika Parihar & Bhumika Tripathi
2nd runner up- Deepika Rana & Garima Sahu

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 18/11/2021

दिनांक 17 11 2021 को मध्यान्ह पश्चात संस्थान के इंटीरियर डेकोरेशन विभाग की समस्त छात्राओं एवं स्टाफ गण द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 6 स्थित 'होम डेकोर 'व 'शुभम टाइल्स 'शोरूम का अवलोकन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की सैनिटरी फिटिंग्स, गीजर ,नलो , shower ,फर्श व दीवार की टाइल आदि की साइज, माप, दर एवं उन्हें लगाने के तरीकों की जानकारी ली गई साथ ही विभिन्न प्रकार के ब्रांड की दरें ,स्पेसिफिकेशन का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया ।

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 18/11/2021

दिनांक 17.11.21 को संस्थान की इंटीरियर डेकोरेशन विभाग की समस्त छात्राएं, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ गण स्थानीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु सीईटीटी(Centre of Excellence for Tourism and Training) संस्थान गए जहां पर छात्राओं को वहां के स्टाफ द्वारा भ्रमण करवाया गया एवं छात्राओं ने संस्थान में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं रेस्टोरेंट्स, बार ,कमर्शियल किचन ,बेडरूम ,क्लासरूम आदि की प्लानिंग व डिजाइनिंग के बारे में सीखा । साथ ही संस्थान के नवनिर्मित भवन की वास्तुकला का भी स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 13/11/2021

As part of Environmental Studies subject students of second year visited the Biological park, Sajjangarh Udaipur.
Students gained knowledge and learnt about different animals and their habitat. They were made aware of the Environmental laws and their impact on humans and animals.
Sajjangarh is the first Biological Park in Rajasthan where almost all Indian animals are kept .

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 10/11/2021

Last chance to get admission in Polytechnic diploma institution -
Branch- design, Decoration culture
Contact- 9829040607, 9414738044, 9829430397

01/11/2021

मुद्रा ग्राफी अर्थात "the art of dancing with hands" "किसी भी गाने को हाथ की मुद्राओं द्वारा कंपोज करना" I
इसमें हाथों के द्वारा भावनाओं और इमोशंस को समझाया जाता हैI कलाकार गाने के साथ अपने हाथों की मुद्राओं द्वारा इंडिपेंडेंटली दर्शकों को एक विचार प्रस्तुत करता हैI
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,प्रताप नगर, उदयपुर में कल्चरल फेस्ट "अभिव्यक्ति 2021" के तहत मुद्रा ग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने विभिन्न गानों पर हाथों की मुद्राओं द्वारा बहुत खूबसूरत एवं प्रभावी प्रदर्शन किया I जिसको सभी के द्वारा सराहा गया I
उक्त प्रतियोगिता में सेजल उषानिया प्रथम सृष्टि जोशी एवं रिधिका परिहार द्वितीय तथा दिपिक्षा दया तृतीय स्थान पर रही I
.udaipur

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 30/10/2021

राजकीय महिला पोलिटेेक्निक महाविद्यालय, प्रतापनगर, उदयपुर के कल्चरल फेस्ट “ अभिव्यक्ति 2021” के अन्तर्गत तीसरे दिन संस्थान की नवागन्तुक छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रैशर्स पार्टी का आगाज प्राचार्या श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी बैस ने दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया। फ्रेशर छात्राओं ने रेम्प वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियो एवं जिदंगी से जुडे सवेदंनशील प्रश्नों के उतर द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न चरणो में जीत के पश्चात मिस फ्रेशर्स दर्शिता गोस्वामी, प्रथम रनर अप अनीशा पटेल, द्वितीय रनर अप रुप श्री चौहान रहीं।
सत्र 2020-21 के शैक्षणिक क्षेत्र में एवं सांस्कृतिक गतिविधियो मे प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही छात्राओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिये गये।
सत्र 2020-21 में शिक्षण के साथ-साथ अन्य गतिविधियो में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इण्टीरियर डेकोरेशन विभाग की छात्रा प्रिया तिवारी को आलराउण्डर पुरस्कार “हुमिशा ट्राफी” एवं 5100/- का नगद पुरस्कार दिया गया। ”हुमिशा ट्राफी“ चल वैजयंती है जो कि संस्थान परिवार के सेवा निवृत्त सदस्य श्री ललित परिहार एवं मीना परिहार द्वारा प्रायोजित है।
संस्थान की प्राचार्या श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी एवं टी.डी. की विभागाध्यक्ष मेधा वेश्य ने छात्राओं को आर्शीवचन दिये। छात्र परिषद अध्यक्ष दीपिका राणा द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया। मंच संचालन अदिति माण्डावत एवं रिद्विका परिहार, प्रोक्टर टीम मोनिका भाणावत, कविता माथुर,ऋषभ चौहान एवं मीनाक्षी शर्मा ने किया। प्रोक्टर मोनिका भाणावत ने कार्यक्रम समाप्ति पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 29/10/2021

राजकीय महिला पोलिटेेक्निक महाविद्यालय, प्रतापनगर, उदयपुर के कल्चरल फेस्ट “ अभिव्यक्ति 2021” के दूसरे दिन माइम, फूट लूज (Solo dance theme) समुह गान, समूह नृत्य आदि गतिविधियॉ का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओ ने उत्साह के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ मे से माइम में छात्राओ ने ”अन्धविश्वास“ एव “मानसिक स्वस्थता की आवश्यकता” विषयो पर मूकाभिनय किया जिसमे प्रथम स्थान पर दीपिका राणा एवं ग्रुप रहा।
ऐड-मेड प्रतियोगिता के तहत छात्राओं ने रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं जैसे साबुन, पेनबॉम,हाजमोला आदि पर तुरन्त विज्ञापन तैयार कर प्रस्तुति दी व अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उसमे प्रथम स्थान पर रुप श्री एवं रुबीना और द्वितीय स्थान पर रिद्विका परिहार एवं अदिति माण्डावत रही।
फुट लूज प्रतियोगिता में सर्वाधिक प्रविष्टियां रही। इसमे छात्राओं द्वारा मौके पर ही दिये गये 5 अलग-अलग शैली के गानों का संयोजन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियां अत्यन्त आकर्षक एवं मनोरंजक रही, इसमें प्रथम स्थान पर दीपीक्षा दया , द्वितीय स्थान पर नयोवी कुमावात एवं तृतीय स्थान पर किरण वैष्णव रही।
समुह गान में छात्राओ ने अलग अलग तरह के गीत गाकर विविधता पूर्ण प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर चेष्टा एवं ग्रुप और द्वितीय स्थान अदिति एवं ग्रुप रही।
समूह नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर अदिति एवं ग्रुप और रुप श्री एवं ग्रुप द्वितीय स्थान पर रही।
.udaipur

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 28/10/2021

राजकीय महिला पोलिटेेक्निक महाविद्यालय, प्रतापनगर, उदयपुर में आज दिनांक 28/10/2021 को कल्चरल फेस्ट “ अभिव्यक्ति 2021” का शुभांरभ प्राचार्या श्रीमति दुर्गेश नंदिनी एवं छात्र परिषद अध्यक्ष दीपिका राणा द्वारा किया गया।

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताऐ मांडना मे अदिति मांडावत प्रथम स्वाति राठौड द्वितीय तथा रवीना पटेल तृतीय स्थान पर रही। फूड औ क्राफ्ट में किरण वैष्णव प्रथम माधवी अग्रवाल द्वितीय तथा प्रश्नोत्तरी में अदिति मांडावत एवं रीधिका परिहार प्रथम तथा सेजल उषानिया एवं सष्टि जोशी द्वितीय स्थान पर रही। मुद्रालोजी मे सेजल उषानिया प्रथम एवं सृष्टि जोशी एवं रीधिका परिहार द्वितीय एवं दिपिक्षा दया तृतीय स्थान पर रही।
जायका प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्राओं ने बिना आग का प्रयोग किये स्वादिष्ट व नये व्यंजन बनाये जिन्हे निर्णायक मण्डल द्वारा श्री ऋषभ चौहान एवं श्री हरिशकर मेघवाल द्वारा बहुत पसन्द किये गये। जायका में प्रथम स्थान पर चेष्टा खत्री के पान के लडडू रहे, द्वितीय स्थान पर गरिमा साहु के चॉकलेट रॉल्स एवं मोनिका वडिहार का वेजीटेबल रायता रहा ओर तृतीय स्थान पर चाहत मंगल ने कटोरी चाट बनायी।

छात्राओ मे काफी उत्साह था एवं प्रतियोगिताओं में छात्राओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया जिससे कार्यक्रम का त्यौहार जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम के आयोजक श्रीमति मोनिका भाणावत(प्रोक्टर), श्रीमति मीनाक्षी शर्मा, श्रीमति कविता माथुर एवं श्री ऋषभ चौहान रहे।
.udaipur

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 22/10/2021

राजकीय महिला पोलिटेेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर मे शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे दिनांक 22.10.2021 को छात्राओ की सृजनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियो की अभिव्यक्ति के तहत ” स्टोन पेपर वेट“ पेन्टिग का आयोजन किया गया, जिसमे 37 छात्राओ ने भाग लिया। प्रतिभागियो द्वारा पारम्परिक थीम पर अति सुन्दर कला कृतियो को उकेरा गया। समन्वयक श्रीमति संगीता धुप्या व श्री हरिशंकर मेधववाल एवंम निर्णायक गण श्रीमति खुरशीदा बानो व श्री भुपेन्द्र राव मोजुद थे। इस प्रतियोगिता मे सुश्री चेष्टा खत्री प्रथम व सुश्री अदिती माडावत द्वितीय स्थान व सेजल उषानिया तृतीय स्थान पर रही।
.udaipur

Photos from Government Women Polytechnic College Udaipur's post 21/10/2021

राजकीय महिला पोलिटेेक्निक महाविद्यालय, प्रतापनगर, उदयपुर में आज दिनांक 20/10/2021 को छात्र परिषद के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव के पहले चरण में कक्षा प्रतिनिधि चुने गए व उसके पश्चात् कक्षा प्रतिनिधियो में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसका परिणाम निम्नानुसार रहाः-

अध्यक्ष - सुश्री दीपिका राणा, तृतीय वर्ष टेक्सटाइल डिजाइन
उपाध्यक्ष - सुश्री इशिता समदानी, दितीय वर्ष ब्यूटी कल्चर
सचिव - सुश्री नयोवी कुमावत, दितीय वर्ष इंटीरियर डेकोरेशन
कोषाध्यक्ष- सुश्री अनुष्का सुहालका, दितीय वर्ष इंटीरियर डेकोरेशन

छात्रा परिषद के पदाधिकारियो ने पूर्ण निष्ठा व मनोयोग से कार्य करने की शपथ ली एवं सस्थान प्राचार्या श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी ने छात्रा परिषद कार्यकारिणी को सत्र पर्यन्त अपनी जिम्मेदारियो को पूर्ण करने को प्रोत्साहित किया। प्रोक्टर श्रीमती मोनिका भाणावत एवं टीम ने अपने मार्गदर्शन में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराए।
.udaipur

Want your business to be the top-listed Government Service in Udaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Pratapnagar
Udaipur

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm