शीतला माता जी मंदिर कागा जोधपुर—1772 ईसवी में जोधपुर के तत्कालीन महाराजा श्री विजय सिंह जी के बड़े बेटे की चेचक से मृत्यु हो जाने पर रुष्ट होकर जूनी मंडी में स्थित शीतला माता जी की मूर्ति को देश निकाला देकर कागा स्थित श्मशान में रखवा दिया,स्वप्न में माताजी के दर्शन देने और पुनःपुत्र रत्न प्राप्ति पर महाराजा जी ने शीतला माताजी की कागा में स्थापना करवायी जिस मंदिर में शीतला माता जी (चेचक-चने जितने बड़े दाने),उनकी छोटी बहिन औरी माताजी (मध्यम दाने) और इनके भाई श्री अचपड़ा जी(छोटे दाने) की मूर्तिया स्थापित है जहाँ पर मंदिर के नीचे एक गुफा मंडोर तक होने की बात कही जाती है उक्त मंदिर की सेवा माली (गहलोत) परिवार के लोग करते है ऐसी मान्यता है की छोटे बच्चो को यहाँ पर दर्शन करने हेतु लाने से चेचक नहीं होता यदि किसी को चेचक,औरी ,अचपड़ा जी के दाने निकल भी जाते है तो मंदिर से दिया जाने वाला जल पिलाने और भभूति लगाने से आराम मिलता है।
Dr hanwant Singh
yog,social service,environment conservation,police service
खाटू श्याम लक्खी मेले के दौरान बड़े बुजुर्गों,दिव्यांगों,मूक बघिर,कैंसर पीड़ित श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा त्वरित मदद दी जाकर तीन बाण धारी के दर्शन करवाये। 🙏🏻राजस्थान पुलिस आमजन की मदद हेतु सदेव तत्पर 🙏🏻
श्री खाटूश्याम जी ड्यूटी के दौरान लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को गर्मी में जल 💧 सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जय खाटू श्याम जी की,जय तीन बाण धारी की,जय हो हारे के सहारे की।
महाबंध (ग्रेट लॉक) अंतःस्रावी ग्रंथियों-थायराइड का संतुलन,बेहतर पाचन,प्राण ऊर्जा को ऊर्ध्वगामी करने,मानसिक शांति,पेट—पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियो को मजबूत बनाने में सहायक। यह अपचन,कब्ज़,अनिंद्रा,मानसिक तनाव—OCD (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर),थायरॉइड—पेराथायरॉइड समस्या,मन की चंचलता,अस्थिरता,शरीर में ऊर्जा-शक्तिविहीन होने,अस्थमा इत्यादि में बेहद सहायक।हृदय रोग,उच्च रक्तचाप,हर्निया,गर्भवती महिलाओं को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए इसका अभ्यास योग्य शिक्षक के निर्देशन में करना बेहतर है। 😊🙏🏻😊
राजस्थान सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। यहाँ पर विराजित बाबा वास्तविक रूप से पाण्डु पुत्र भीम—हिडिम्बा के पौत्र और घटोत्कच—मोरवी के पुत्र बर्बरीक है जिनकी असीम वीरता और श्री कृष्ण जी को शीशदान (पानीपत—चुलकाना में मात्र 14 वर्ष की आयु में ) करने के त्याग से प्रसन्न होकर श्री कृष्णजी ने बर्बरीक जी को कलयुग में तुम्हें मेरे नाम “ श्याम “ के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। मंदिर का निर्माण श्री रूप सिंह चौहान द्वारा 1027 ईसा में करवाया गया था। वर्तमान में खाटू श्याम मंदिर में चौहान राजपूत वंश द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की जाती है। फाल्गुन एकादशी को लक्खी मेला भरता है। खाटू श्याम जी को हारे का सहारा (क्युकी खाटू श्याम जी को हारने वाले के साथ ही खड़े होने का वरदान),तीन बाण धारी,जय श्री श्याम,आदि नाम से भी जानते है। 🕉️ श्याम देवाय बर्बरिकाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय सुहृदाय नमो नमः।
जय त्रियुगी नारायण जी की (रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड) पाँच महारात्रियों (1)मोहरात्री-कृष्ण जन्माष्टमी(2)काल रात्रि-दीपावली(3)रूपरात्रि—रूपचौदस(4)दारुण रात्रि—होली और (5)अहोरात्रि—महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎈🎉💐🎊 जय आदि योगी त्रियुगी नारायण जी की। जय एकलिंगनाथ जी की।
आवागमन के साधनों का उपयोग—साधनों द्वारा प्रति लीटर खपत से प्राप्त एवरेज।
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत् पुलिस पदक प्राप्त होने पर आप सभी बड़ो,छोटो,स्नेहीजनों द्वारा शुभ कामनाएँ प्रेषित की गई जिस हेतु हार्दिक आभार। जाने अनजाने आप सभी द्वारा प्रेषित शुभ कामनाओ का जवाब नहीं दे पाया हूँ तो माफ़ी चाहता हूँ।
पुलिस लाइन जोधपुर -योग अभ्यास-स्वस्थ व्यक्ति-स्वस्थ समाज-विकसित राष्ट्र
अर्धांगिनी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎈🎊💐🎉
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Udaipur
