Private School Directors and Management Association, Udaipur

Private School Directors and Management Association, Udaipur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Private School Directors and Management Association, Udaipur, Government Organization, Udaipur.

Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 26/09/2025

The members of the Private School Association actively participated in the Interaction & Open House Discussion organized by the Income Tax Department.
During the session, members enhanced their knowledge on important aspects related to Section 12AB & 80G.
On this occasion, the keynote speaker Mr. Manoj Kumar (IRS), Joint Commissioner of Income Tax (Exemptions), Jaipur, was also felicitated by the Association.

We extend our gratitude to the Income Tax Department and its officials for conducting this highly informative and valuable session.

Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 25/09/2025

A delegation of private school representatives reached the District Collectorate to hold a constructive discussion with the district administration on various important issues concerning private schools.

Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 26/02/2025

उदयपुर के 55+ निजी विद्यालय समान परीक्षा में भाग नहीं लेंगे

उदयपुर ज़िले के निजी विद्यालयों के संगठन प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा राजस्थान शिक्षा निदेशालय को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें समान परीक्षा प्रणाली से असहमति व्यक्त करते हुए निजी विद्यालयों को इससे मुक्त रखने की माँग की गई।

🔹 मुख्य कारण:
✅ निजी विद्यालयों का शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होता है, जबकि समान परीक्षा अप्रैल-मई में होती है, जिससे छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा करने का समय नहीं मिलता।
✅ अधिकांश निजी विद्यालय सिंगल शिफ्ट में संचालित होते हैं, जिससे परीक्षा संचालन में कठिनाई होती है।
✅ CBSE और RBSE की परीक्षा प्रणालियों में अंतर होने के कारण छात्रों को उचित प्रतिस्पर्धा नहीं मिलती।
✅ समान परीक्षा के कारण बोर्ड कक्षाएँ देर से शुरू होती हैं, जिससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पाता।

📜 हमारी माँग:
निजी विद्यालयों को समान परीक्षा से मुक्त रखा जाए ताकि उनकी स्वतंत्र परीक्षा प्रणाली बनी रहे और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति बाधित न हो।

👥 प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

🔹 अध्यक्ष: श्री जितेश श्रीमाली
🔹 उपाध्यक्ष: श्री दिलीप सिंह यादव
🔹 सचिव: डॉ. उपेंद्र रावल
🔹 मीडिया प्रभारी: कुशल रावल
🔹 संगठन सचिव: मनीष कुमावत
🔹 वरिष्ठ सदस्य : श्री राकेश जी कुमावत , श्री सत्यप्रकाश मुन्दरा श्री राकेश जी महर्षि ,
🔹 संरक्षक: श्री जगदीश अरोड़ा, श्री देवेंद्र जी कुमावत, श्री एम.एल. चांगवाल

📌 इस निर्णय का समर्थन करने वाले विद्यालयों की सूची:
1. खांजीपीर माध्यमिक स्कूल
2. आदिनाथ उच्च माध्यमिक स्कूल
3. स्टेनवर्ड उच्च माध्यमिक स्कूल, गणेश नगर
4. स्टेनवर्ड उच्च माध्यमिक स्कूल, आयड़
5. ए वन उच्च माध्यमिक स्कूल, आयड़
6. हैप्पी होम उच्च माध्यमिक स्कूल, प्रताप नगर
7. ज्योति उच्च माध्यमिक स्कूल, फतेहपुरा
8. अमनिव उच्च माध्यमिक स्कूल, गारियावास
9. शिशु भारती उच्च माध्यमिक स्कूल
10. मिरांडा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
11. स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक स्कूल
12. जयदीप उच्च माध्यमिक स्कूल, सुवाना
13. टैलेंट उच्च माध्यमिक स्कूल, सुवाना
14. तुलसी निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल
15. राष्ट्रभारती स्कूल
16. रॉयल सेकेंडरी एकेडमी स्कूल
17. नवजीवन सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 13
18. नवजीवन सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 14
19. नोबेल इंटरनेशनल स्कूल
20. बाल शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय
21. अंकित पब्लिक स्कूल
22. डिवाइन स्कूल
23. सेंट पैट्रिक उच्च माध्यमिक विद्यालय
24. प्रयास स्कूल
25. ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक स्कूल
26. पैराडाइज़ उच्च माध्यमिक स्कूल
27. फैलोशिप एकेडमी सेकेंडरी स्कूल
28. ड्रीम इंडिया इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक स्कूल
29. द प्रोग्रेसिव एकेडमी सेकेंडरी स्कूल
30. वरदान सीनियर सेकेंडरी स्कूल
31. अमृत भारती सेकेंडरी स्कूल
32. जवाहर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय
33. जीवन रतन मॉर्डन उच्च माध्यमिक स्कूल
34. एसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
35. आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुरा
36. आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंचवटी
37. सरस्वती निकेतन माध्यमिक विद्यालय, घासा
38. द स्टेनवर्ड स्कूल, कानपुर
39. ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेदला
40. ज्योति सेकेंडरी स्कूल, सुवाना
41. गुप्तेश्वर पब्लिक स्कूल, तीतरड़ी
42. दीपशिखा स्कूल
43. वर्धमान सेकेंडरी स्कूल
44. महाराणा स्कूल, सुंदरवास
45. गांधी शिक्षा सदन, सुंदरवास
46. साकेत पब्लिक स्कूल
47. माउंट व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल
48. महर्षि एकेडमी स्कूल
49. गायत्री शिक्षण संस्थान
50. ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
51. नवदीप अकादमी स्कूल

Jitesh Shrimali Upendra Rawal

Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 18/12/2024

समान परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया

सभी समाचार पत्रों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर सहयोग किया। हम उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

आज 16 दिसंबर 2024 को प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने राजस्थान की समान परीक्षा प्रणाली में हो रही अनियमितताओं और दुर्व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। अध्यक्ष जितेश श्रीमाली, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, सचिव डॉ. उपेंद्र रावल, पूर्व समान परीक्षा सदस्य एवं संरक्षक जगदीश अरोड़ा देवेन्द्र कुमावत, कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश मुँडरा , और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मुख्य बिंदु:
• परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
• सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के बीच भेदभाव समाप्त हो।
• अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षा के भविष्य को सुरक्षित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।

18/12/2024

प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

राजस्थान समान परीक्षा व्यवस्था में धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में Private School director and management Association के नेतृत्व में अध्यक्ष जितेश श्रीमाली , उपाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, सचिव डॉ. उपेंद्र रावल, समान परीक्षा व्यवस्था के पूर्व सदस्य एवं जगदीश अरोड़ा और सत्यप्रकाश मुंदड़ा , डॉ एम एल चंगवाल समेत अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर महोदय की अनुपस्थित में अति.जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह मांग की गई कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच करवाई जाए ।

18/12/2024

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समान परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार

07/03/2024
Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 07/03/2024
Photos from Private School Directors and Management Association, Udaipur's post 29/02/2024

- बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा के दौरान विद्यालयों की गैर जरूरी जांच का विरोध ।
- R. T. E के नर्सरी LKG. HKG. कक्षाओं के पुनर्भरण नहीं होने पर निजी विद्यालय हुए लामबंद नवीन सत्र में इन कक्षाओं में नहीं देंगे प्रवेश।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं सी.बी.ऐस.ई. व आर.बी. ऐस. ई. संयुक्त एक्शन कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल आज मुक्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर शहर विधायक श्रीमान ताराचंद जी जैन के पास ज्ञापन लेकर पहुंचा और राज्य की विधानसभा में निजी स्कूलों की समस्या रखने की माँग रखी ।

19/03/2023

मुद्दा - सत्रांत में आरटीई प्रवेश
राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित - पृष्ठ संख्या 10

Rajasthan Patrika Jitesh Shrimali Upendra Rawal

Want your business to be the top-listed Government Service in Udaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Udaipur
313001