Ujjain Youth Congress

Call Directions Website Contact the organization

Ujjain Youth Congress Bharat Shankar Joshi || Bharat Shankar Joshi

( National Secretary, Indian Youth Congress )

🙏🐘 ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ 🐘🙏गजाननं भूतगणादि सेवितं,कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।उमासुतं शोकविनाशकारकम्,नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्क...
14/09/2026

🙏🐘 ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ 🐘🙏

गजाननं भूतगणादि सेवितं,
कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम्॥ 🌺

विघ्नों का नाश करने वाले, बुद्धि और विवेक के दाता भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार हो।

हर शुभ शुरुआत उनके आशीर्वाद से हो और हर कदम जनसेवा एवं कल्याण की दिशा में आगे बढ़े। 🙏✨

गणपति बप्पा मोरया!
मंगलमूर्ति मोरया! ❤️🐘

09/09/2026

ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਕੋ-ਇੰਚਾਰਜ ਮੁਕੇਸ਼ ਰਾਏ ਜੀ, ਭਾਰਤ ਸ਼ੰਕਰ ਜੋਸ਼ੀ ਜੀ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ੁਭਮ ਸ਼ੁਭੀ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕਰਨ ਬਾਰੇ, ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਰਣਨੀਤੀਆਂ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ਨ 2027 ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ‘ਤੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ।

🔥 आवाज़ अब दबेगी नहीं, गूंजेगी , और गूंज ऐसी होगी कि सत्ता के गलियारों तक सुनाई देगी!छात्रों के हक़, युवाओं के भविष्य और...
08/09/2026

🔥 आवाज़ अब दबेगी नहीं, गूंजेगी , और गूंज ऐसी होगी कि सत्ता के गलियारों तक सुनाई देगी!

छात्रों के हक़, युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र की आवाज़ को मजबूती देने के लिए श्री Rahul Gandhi जी के साथ जुड़कर अपने भविष्य की आवाज़ बुलंद करें।

आज देश का युवा सिर्फ़ भाषण नहीं चाहता, वह रोज़गार, शिक्षा, अवसर, सम्मान और अपने अधिकारों का जवाब चाहता है।
जब सवाल युवाओं के भविष्य का हो, जब मुद्दे छात्रों के हक़ के हों और जब लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश हो—तब चुप रहना विकल्प नहीं, संघर्ष ही रास्ता है।


08/09/2026

सत्य निकेतन की घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

आखिर कब तक आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? कब तक सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचते रहेंगे?

यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का गंभीर सवाल है।

जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय मिले।
जनता जवाब मांग रही है , सरकार जवाब दे!

॥ जय श्रीकृष्ण ॥“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥”भगवान श्रीकृष्ण का यह दि...
04/09/2026

॥ जय श्रीकृष्ण ॥

“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥”

भगवान श्रीकृष्ण का यह दिव्य संदेश का अर्थ :

हे मनुष्य! तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने पर है, उसके फल पर नहीं। इसलिए अपने कर्म के फल की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य करते रहो। कर्म के फल को ही अपने कर्म का उद्देश्य मत बनाओ और कर्म से विमुख होकर निष्क्रिय मत बैठो।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन में सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और सद्भावना का वास हो तथा हम सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करें।

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। 🌸🙏

30/08/2026

हल्द्वानी में हमारे नेता कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है।
सवाल सिर्फ खड़गे जी का नहीं है। सवाल उस सोच का है, जो आज भी जाति के आधार पर इंसान को छोटा-बड़ा समझती है।

हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने सही कहा है, अगर किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद “शुद्धिकरण” जैसी राजनीति की जाती है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित समाज और हमारे संविधान की मूल भावना का अपमान है।

आज देश को तय करना होग , हम जाति और छुआछूत की राजनीति चाहते हैं या समानता और सम्मान का भारत?

कांग्रेस इस भेदभावपूर्ण सोच के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

हम चुप नहीं रहेंगे।
हम सवाल पूछेंगे।
हम संविधान और समानता की लड़ाई लड़ेंगे।

जय संविधान! 🇮🇳

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह से जुड़ा यह...
28/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह से जुड़ा यह अटूट रिश्ता स्नेह के धागों के साथ और भी मजबूत हो तथा हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियाँ बनी रहें।

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳❤️

📍 लुधियाना, पंजाबDay 1 | पंजाब यूथ कांग्रेस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर ✊PYC बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम — नई ऊर्जा, न...
23/08/2026

📍 लुधियाना, पंजाब

Day 1 | पंजाब यूथ कांग्रेस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर ✊

PYC बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम — नई ऊर्जा, नई सोच और संगठन की विचारधारा व जिम्मेदारियों की समझ के साथ एक मजबूत संगठन और जनता की आवाज़ बनने की दिशा में पहला कदम।

22/08/2026

साहिल के FIR की यात्रा - System की उन दीवारों से टकराते हुए जो पीड़ितों को दबाने और दोषियों को बचाने के लिए ढाली गई हैं।

और, किसके दबाव में इस शिकायत को दर्ज करने से रोका गया, ये अब शीशे की तरह साफ़ है!



Bharat Shankar Joshi Bharat Shankar Joshi I Bharat Shankar Joshi II Bharat Shankar Joshi III Bharat Shankar Joshi IV Bharat Shankar Joshi V युवाओं कि आवाज TeamBharat Shankar Joshi टीम भरत शंकर जोशी

आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏युवा भारत के...
20/08/2026

आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

युवा भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने

• सूचना क्रांति और कंप्यूटर युग की नींव रखी

• पंचायती राज से गाँव-गाँव तक लोकतंत्र को मज़बूत किया

• शिक्षा व युवाओं को नई दिशा दी

• विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाया

देश को विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
आपकी दूरदर्शिता और विचारधारा आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।

Address

Ujjain
456001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujjain Youth Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ujjain Youth Congress:

Shortcuts

Share