JDjansampark Ujjain

Call Directions Website Contact the organization

JDjansampark Ujjain Joint Director of jansampark Ujjain, Government of Madhya Pradesh

 #सेवा_संकल्प_अभियान🔹 सेवा की कहानी👩‍🎓 पढ़ाई के साथ परिवार का सहारा बनीं दीक्षाउज्जैन जिले के ग्राम आजमपुरा की दीक्षा पढ...
09/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान

🔹 सेवा की कहानी

👩‍🎓 पढ़ाई के साथ परिवार का सहारा बनीं दीक्षा

उज्जैन जिले के ग्राम आजमपुरा की दीक्षा पढ़ाई के साथ आर्य पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी के रूप में कार्य कर प्रतिमाह ₹9,000 कमा रही हैं। वे परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ भाई-बहनों की पढ़ाई में भी सहयोग कर रही हैं।

दीक्षा की मेहनत और आत्मनिर्भरता बेटियों के सशक्तीकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।

#सेवा_संकल्प #महिला_सशक्तीकरण
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain Collector Office Ujjain
PRO Ujjain

 #सेवा_संकल्प_अभियानसेवा की कहानीस्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं भावना दीदीउज्जैन, 09 अक्टूबर। मध्यप्रदेश राज्...
09/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान

सेवा की कहानी

स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं भावना दीदी

उज्जैन, 09 अक्टूबर। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ग्राम जगोटी की श्रीमती भावना दीदी ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर का खर्च चलाना और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल था।

वर्ष 2022 में भावना दीदी अपने मोहल्ले की 10 महिलाओं के साथ राधा कृष्णा आजीविका स्व सहायता समूह से जुड़ीं। समूह एवं ग्राम संगठन की बैठकों में भाग लेकर उन्होंने स्वरोजगार के महत्व को समझा और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया।

आजीविका मिशन के अंतर्गत RF, CIF एवं व्यक्तिगत ऋण सहायता से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही महिलाओं के कपड़े सिलने का कार्य शुरू किया। इससे वे परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं और बच्चों की शिक्षा एवं परवरिश पर बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।

आज भावना दीदी आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं तथा गाँव की अन्य महिलाओं को भी स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता महिला सशक्तीकरण और आजीविका मिशन की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
PRO Ujjain

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए---------------------उज्जैन,9 अक्टूबर।मध्यप्रदेश के उप मु...
09/10/2026

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए
---------------------

उज्जैन,9 अक्टूबर।
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल एवं श्री मुकेश सोनी द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Rajendra Shukla
Ujjain Commissioner

🔸 12 अक्टूबर से देवासगेट बस स्टैंड बंद, नानाखेड़ा से होगा बसों का संचालन🔸सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और शहर की यातायात व्य...
09/10/2026

🔸 12 अक्टूबर से देवासगेट बस स्टैंड बंद, नानाखेड़ा से होगा बसों का संचालन

🔸सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने देवासगेट बस स्टैंड पर बसों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। अब बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से होगा।

🔸 नियमों का उल्लंघन करने पर परमिट निरस्तीकरण, आरसी निरस्त करने और चालानी कार्रवाई सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner
Collector Office Ujjain Simhasth2028

 #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत शासकीय नवीन हाई स्कूल में खेल गतिविधियों का आयोजन*---रस्साकशी एवं गोला फेंक प्रतियोगिता के स...
09/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत शासकीय नवीन हाई स्कूल में खेल गतिविधियों का आयोजन*
---
रस्साकशी एवं गोला फेंक प्रतियोगिता के साथ विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
---
उज्जैन, 09 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शासकीय नवीन हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी एवं गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रूपेश परमार एवं वार्ड क्रमांक-14 के पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश कुमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय नवीन हाई स्कूल के प्राचार्य श्री बृजेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री शीतल कुमार पांडे, श्रीमती वंदना शर्मा, श्री दिनेश कुमार चौहान, श्रीमती विनीता कानडी, श्रीमती मधुलिका अग्रवाल, श्रीमती मेघा पांड्या, श्रीमती चेतना तिवारी एवं श्री सुयश वर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की युवा समन्वयक सुश्री शानु मकवाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh JDjansampark Ujjain

 #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियानकलेक्टर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारीग्राम खरसो...
09/10/2026

#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान

कलेक्टर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

ग्राम खरसोद कला में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Ujjain
Ujjain Commissioner
JDjansampark Ujjain

🔸मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर ने बड़नगर जनपद के गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया फीडबैक🔸कलेक्टर श्री रौशन कुम...
09/10/2026

🔸मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर ने बड़नगर जनपद के गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया फीडबैक

🔸कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बड़नगर जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने तथा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

🔸कलेक्टर ने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, गौशाला और बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम सुंदराबाद की महाकाल वाटिका में जामुन सहित फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण भी किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Ujjain
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #उज्जैन

 #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई🔸 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद...
09/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई

🔸 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़नगर की ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Ujjain
Ujjain Commissioner

🔸नवदुर्गा से पहले उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, आईजी श्री नवनीत भसीन ने लिया माताजी की टेक...
09/10/2026

🔸नवदुर्गा से पहले उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, आईजी श्री नवनीत भसीन ने लिया माताजी की टेकरी में तैयारियों का जायजा*

🔸कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने दी तैयारियों की जानकारी; श्रद्धालुओं की सुगमता, सुरक्षा और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था*

🔸श्रद्धालु नियंत्रण और सुविधा की दृष्टि से के लिए बने दो होल्डअप एरिया; नगर निगम परिसर के समीप पार्किंग व्यवस्था*

उज्जैन, 9 अक्टूबर 2026

उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन ने नवदुर्गा से पहले देवास स्थित माताजी की टेकरी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये किए। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक प्रमुख स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने तैयारियों को लेकर बताया कि जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, उसी अनुपात में क्राउड मैनेजमेंट लागू किया जाएगा। इसके लिए दो होल्डअप एरिया तैयार किए गए हैं। प्रशासन का यह लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को कम से कम होल्डअप एरिया में रखा जाए और श्रद्धालुओं को गतिशील बनाए रखा जाए।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी निगरानी कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, धूप और गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए मार्गों पर समुचित छांव हेतु टेंट और जमीन पर कार्पेट बिछाने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया कि नगर निगम भवन के समीप सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की विषम स्थिति से त्वरित गति से निपटने के लिए पुलिस बल लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने नगरीय प्रशासन द्वारा की जा रही स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Dewas
CM Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
Ujjain Commissioner

08/10/2026

Address

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र
Ujjain
456010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Ujjain:

Shortcuts

Share