Dr. Ravi Solanki

Directions

Dr. Ravi Solanki अध्यक्ष - उज्जैन विकास प्राधिकरण, म.प्र. शासन
Chairman – Ujjain Development Authority, Gov of MP

🚩 जय माता दी 🚩संस्था अलख उज्जयिनी द्वारा आयोजित मेला उत्सव का शुभारंभ किया एवं नवरात्रि डांडिया महोत्सव 2026 में सहभागित...
11/10/2026

🚩 जय माता दी 🚩

संस्था अलख उज्जयिनी द्वारा आयोजित मेला उत्सव का शुभारंभ किया एवं नवरात्रि डांडिया महोत्सव 2026 में सहभागिता की।

शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच भक्ति, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी मेल-मिलाप एवं सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। इस सराहनीय आयोजन के लिए संस्था अलख उज्जयिनी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री नारायण यादव जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री शेखर बाऊजी, जिला महामंत्री श्री आनंद खींची जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सोलंकी जी, एल्डरमैन श्री मुकेश चौधरी जी, श्री मुन्ना रायकवार जी, श्री विजय गिरी गोस्वामी जी, श्री लकी दरबार जी, श्री मोनू यादव जी, श्री कुशाल गुप्ता जी, श्री कालू यादव जी, श्री भावेश वर्मा जी, श्री कुलदीप पंडित जी, श्रीमती संगीता शेरे जी, श्रीमती मधु यादव जी, श्रीमती सुमन नागर जी, श्रीमती कुसुम तोमर जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

माँ जगदम्बा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शक्ति का संचार करें। 🙏

🙏 आज श्री दिगम्बर जैन समाज, नयापुरा, उज्जैन के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सहभागिता की।इस अवसर पर समाजसेवी दादा श्री नाराय...
11/10/2026

🙏 आज श्री दिगम्बर जैन समाज, नयापुरा, उज्जैन के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सहभागिता की।

इस अवसर पर समाजसेवी दादा श्री नारायण यादव जी, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्री अशोक छाबड़ा जी, विक्रमादित्य बैंक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सोगानी जी, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष श्री उदित बढ़जात्या जी, श्री मुन्ना सरकार जी, श्री शैलेंद्र जैन जी, श्री हेमंत सेठी जी, श्री जितेंद्र बाकलीवाल जी, श्री संजय बरईया जी, श्री देवेंद्र पाटनी जी, श्री अशोक जैन जी, श्री मुकेश अजमेरा जी, श्री योगेंद्र बढ़जात्या जी, श्री अर्पित पाटनी जी सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

उठवाना🙏पं. विजय व्यास जी एवं पं. अजय व्यास जी की माताजी की पूजनीय माताजी श्रीमती राजामणि कृष्णशंकर व्यास जी के देवलोक गम...
11/10/2026

उठवाना🙏

पं. विजय व्यास जी एवं पं. अजय व्यास जी की माताजी की पूजनीय माताजी श्रीमती राजामणि कृष्णशंकर व्यास जी के देवलोक गमन के पश्चात आयोजित उठावना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल व्यास परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

राष्ट्रऋषि, 'भारत रत्न' श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।राष्ट्र सेवा, ग्राम स्वावलंबन और अंत्योद...
11/10/2026

राष्ट्रऋषि, 'भारत रत्न' श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

राष्ट्र सेवा, ग्राम स्वावलंबन और अंत्योदय के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव लोककल्याण की ऊर्जा देता रहेग। चित्रकूट में ग्राम विकास का उनका कार्य आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

#नानाजी_देशमुख

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥शक्ति, श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व शार...
11/10/2026

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

शक्ति, श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। आइए, मां दुर्गा की आराधना के साथ हम सभी सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करें।

जय माता दी!

#मां_शैलपुत्री #नवरात्रि

🚩 सुसनेर की जीत के बाद मुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट 🚩सुसनेर में भाजपा की शानदार जीत के उपरांत आज मुख्यमंत्री निवास भोपा...
10/10/2026

🚩 सुसनेर की जीत के बाद मुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट 🚩

सुसनेर में भाजपा की शानदार जीत के उपरांत आज मुख्यमंत्री निवास भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर विजयी प्रत्याशी श्री प्रदीप सोनी जी, सुसनेर चुनाव प्रभारी विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी, पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह जी, भाजपा आगर मालवा जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय जी साथ रहे।

यह जीत सुसनेर की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं भाजपा संगठन के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। सुसनेर की जनता का हृदय से आभार, जिन्होंने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया।

सुसनेर के विकास के लिए हम सब मिलकर निरंतर कार्य करेंगे। 🙏

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा स...
10/10/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा उज्जैन के द्वारा आयोजित जिलाध्यक्ष श्रीमती नीना चौहान जी एवं श्रीमती प्रमिला यादव जी
"सेवा में मेरा योगदान" कार्यक्रम में आज शहीद पार्क, उज्जैन पर आयोजितबमानव श्रृंखला एवं रंगोली कार्यक्रम में सहभागिता की।

"जन सेवा से राष्ट्र सेवा" के संकल्प को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा भाव के साथ इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।

इस सराहनीय आयोजन के लिए महिला मोर्चा की सभी बहनों को हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री वासुदेव केशवानी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री विवेक गुप्ता जी, जिला महामंत्री श्री आनंद सिंह खींची जी, शहीद राजाभाऊ महाकाल मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल जी सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🙏 जय हिंद, जय भारत! 🙏

#सेवामेंमेरायोगदान #सेवासंकल्पअभियान #महिलामोर्चा #विकसितभारत2047 #उज्जैन #डॉरविसोलंकी

🙏 जय श्री महाकाल 🙏श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में आयोजित परंपरागत उमा सांझी महोत्सव 2026 में माँ उमा (माता पार्वती) ए...
10/10/2026

🙏 जय श्री महाकाल 🙏

श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में आयोजित परंपरागत उमा सांझी महोत्सव 2026 में माँ उमा (माता पार्वती) एवं बाबा महाकाल के सभी स्वरूपों के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। उमा-सांझी की यह अनुपम कलात्मक प्रस्तुति हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा, आस्था एवं लोककला की जीवंत झलक है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत सदियों से चली आ रही है, जिसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। माँ उमा एवं बाबा महाकाल सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें एवं सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

🙏 जय श्री महाकाल! 🙏

#उमासांझीमहोत्सव2026 #श्रीमहाकालेश्वर #महाकालउज्जैन #जयश्रीमहाकाल #उज्जैन #डॉरविसोलंकी

🙏 जय शनिदेव 🙏आज शनिचरी एवं पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन संयोग पर शनि मंदिर, त्रिवेणी, उज्जैन में श्रेयानवी फाउंडेशन, श्री...
10/10/2026

🙏 जय शनिदेव 🙏

आज शनिचरी एवं पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन संयोग पर शनि मंदिर, त्रिवेणी, उज्जैन में श्रेयानवी फाउंडेशन, श्री नारायण जी यादव दादा द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा का पुण्य लाभ लिया तथा भगवान शनिदेव महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी क्रम में श्री स्वामीनारायण आश्रम, त्रिवेणी, उज्जैन के महंत श्री स्वामी आनंदजीवनदास जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर श्री जमनालाल जी यादव, श्री वीरेंद्र जी अंजना, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री जी, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल जी, एल्डरमेन श्री कालू यादव जी, श्री संजय जी आंजना सिकंदरी, महामंत्री श्री अनिल मालवीय जी, पार्षद श्री गोपाल गलवानी जी, श्री अशोक जी जैन मुन्ना सरकार सहित कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

पितृ मोक्ष अमावस्या के इस पावन दिवस पर सभी पूर्वजों को सादर नमन तथा भगवान शनिदेव सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

#शनिचरीअमावस्या #पितृमोक्षअमावस्या #शनिमंदिरत्रिवेणी #डॉरविसोलंकी

श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण के पावन पर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पूज्य पितरों के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।हमारे पू...
10/10/2026

श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण के पावन पर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पूज्य पितरों के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।

हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदान किए गए संस्कार, परंपरा और नैतिक मूल्य हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। उनके आशीर्वाद से ही भविष्य को सही दिशा मिलती है।

आइए, इस पावन अवसर पर अपने पूज्य पितरों का पुण्य स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और आने वाली पीढ़ियों तक संस्कारों की इस अमूल्य विरासत को पहुँचाने का संकल्प लें।

Address

Ujjain
456010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Ravi Solanki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share