PRO Ujjain

Call Directions Website Contact the organization

PRO Ujjain PROjansampark Ujjain, Government of Madhya Pradesh

04/10/2026

सेवा संकल्‍प अभियान सेवा की कहानी

मिनी किट से उत्पादन बढ़ा

उज्जैन, 4 अक्टूबर। ग्राम घुरावन, तहसील बड़नगर के किसान संदीप राठौर हमेशा नए प्रयोग करने के इच्छुक रहते हैं। इस बार उन्हें सोयाबीन के लिए कृषि विभाग द्वारा मिनी किट दिया गया। मिनी किट से मिले बीज को उन्होंने खेत में बोया और आज वे खुश हैं कि उन्हें अच्छा उत्पादन मिला है। कृषि विभाग की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन करते हैं। Jansampark Madhya Pradesh

 #सेवा_संकलल्प_अभियानसेवा की कहानी7 साल के तोशिफ और 8 साल की साक्षी का आयुष्मान कार्ड बनाउज्जैन, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प ...
04/10/2026

#सेवा_संकलल्प_अभियान
सेवा की कहानी

7 साल के तोशिफ और 8 साल की साक्षी का आयुष्मान कार्ड बना

उज्जैन, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस दौरान नागदा निवासी 7 साल के तोशिफ और 8 साल की साक्षी का कार्ड बनाया गया। कार्ड बनने पर उनके पालक ने कहा कि अब अपने बच्चों के बीमार होने पर इलाज की चिंता नहीं रहेगी।

आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का उपचार निःशुल्क होगा। आयुष्मान योजना चलाने के लिए वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित करते हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान
सेवा की कहानी

आयुष्मान योजना बनी 55 वर्षीय महिला के लिए डायलिसिस उपचार का सहारा*

उज्जैन, 4 अक्टूबर। नागदा निवासी श्रीमती मधु शेखावत, उम्र 55 वर्ष, को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नियमित डायलिसिस उपचार की आवश्यकता होने के बावजूद आर्थिक स्थिति के कारण उपचार का खर्च वहन करना परिवार के लिए कठिन था। ऐसे समय में आयुष्मान योजना उनके लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ निरंतर उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बनी।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमरावत, नागदा-खाचरौद द्वारा बताया गया कि सिविल अस्पताल नागदा में मरीजों को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डायलिसिस सेंटर में मरीजों की सुविधा, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाता है।

हितग्राही मधु शेखावत ने बताया कि आयुष्मान योजना के माध्यम से उन्हें डायलिसिस उपचार निःशुल्क मिल रहा है, जिससे उनके परिवार पर पड़ने वाला उपचार का आर्थिक भार काफी कम हुआ है। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे अच्छे व्यवहार की सराहना करते हुए आयुष्मान योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। Jansampark Madhya Pradesh
Narendra Modi
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain

04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान | #सेवा_की_कहानी

आयुष्मान योजना बनी 55 वर्षीय मधु शेखावत के लिए डायलिसिस उपचार का सहारा।

नागदा निवासी मधु शेखावत को आयुष्मान योजना के तहत सिविल अस्पताल नागदा में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। इससे परिवार पर उपचार का आर्थिक भार कम हुआ और निरंतर उपचार संभव हो सका।



Jansampark Madhya Pradesh

04/10/2026

*उज्जैन में जनगणना-2027 द्वितीय चरण का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण (ग्रामीण) आज से*

उज्जैन, 04 अक्टूबर । जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला पंचायत, उज्जैन के सभागार में होगा। इसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के पत्र दिनांक 29 सितंबर 2026 के अनुपालन में अपर कलेक्टर एवं नोडल जिला जनगणना अधिकारी, उज्जैन ने यह प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न हो चुका है। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में कराया जाना है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य संपादित कराने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है।

इस प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (राजस्व), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) तथा जिला कार्यालय के एक जनगणना लिपिक एवं एक तकनीकी सहायक की उपस्थिति अनिवार्य है। ग्रामीण चार्ज स्तर पर तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी तथा प्रत्येक चार्ज कार्यालय से एक जनगणना लिपिक एवं एक तकनीकी सहायक को भी उपस्थित होना है।

अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (राजस्व), उज्जैन ग्रामीण, उज्जैन शहर, उज्जैन कोठीमहल, घटिया, तराना, महिदपुर, बड़नगर, खाचरौद एवं नागदा तथा तहसील उज्जैन (ग्रामीण), उज्जैन (कोठीमहल), तराना, महिदपुर, बड़नगर, घटिया, खाचरौद, नागदा, उन्हेल, माकड़ोन एवं झाड़ी के चार्ज जनगणना अधिकारी व अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी अपने कार्यालय के जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक सहित प्रशिक्षण में शामिल होंगे। समस्त चार्ज अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि नामित कर्मी दोनों दिन पूर्णकालिक उपस्थित रहें।

उज्जैन जिले के जिला एवं ग्रामीण चार्ज प्रशिक्षण के प्रशिक्षक श्री राजेश कुमार मौर्या एवं श्री तेजेंदर होंगे। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 चरण-II की परिचालन प्रक्रिया, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिकों के दायित्व, सीएमएमएस पीई मॉड्यूल के माध्यम से गणना ब्लॉक का गठन, प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स एवं डैशबोर्ड, ईबी क्रिएटर से उप-गणना ब्लॉक का सीमांकन एवं ले-आउट मैप, संक्षिप्त मकान सूची (एएचएल) एवं चार्ज रजिस्टर, पीई मोबाइल ऐप, जनगणना की अवधारणाएँ व परिभाषाएँ, प्रश्न 1 से 40, स्व-गणना पोर्टल, मीडिया एवं प्रचार, मुद्रण-लॉजिस्टिक्स व किट प्रबंधन तथा चरण-II के प्रशिक्षण ढाँचे पर सत्र आयोजित होंगे। दोनों दिन पंजीकरण, चाय एवं भोजन अवकाश के साथ सायं तक सत्र चलेंगे। समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले के नगरीय चार्ज का अलग दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को उसी स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस हेतु जिला पंचायत सभागार 5 से 8 अक्टूबर तक आरक्षित रखा गया है। प्रशिक्षण स्थल पर प्रोजेक्टर, व्हाइट बोर्ड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर पर एक प्रशिक्षण नोडल अधिकारी भी नामित किया जाएगा, जो इस प्रशिक्षण के साथ आगामी समस्त प्रशिक्षणों का समन्वय करेगा।

अपर कलेक्टर एवं नोडल जिला जनगणना अधिकारी ने संबंधितों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना का कार्य सटीकता और समयबद्धता के साथ संपन्न हो सके।
Jansampark Madhya Pradesh

04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान | #नमो_सेवा

ग्राम करोहन और बड़नगर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास यात्रा की कहानियां जन-जन तक पहुंचाई गईं।

स्थानीय नागरिकों, युवाओं और राहगीरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Minister, MP
Narendra Modi

04/10/2026

नीलकंठ सर्फेस पार्किंग एवं पैदल दर्शन यात्रियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

उज्जैन, 04 अक्टूबर 2026। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने श्री महाकाल महालोक स्थित नीलकंठ प्रवेश द्वार से सर्फेस पार्किंग स्थल तक पहुंचकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पैदल श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश एवं निर्गम, कतार प्रबंधन बैरिकेटिंग तथा वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्री कौशिक ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों एवं व्यवस्थाओं का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने भीड़ एवं वाहनों के दबाव के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्थागत सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के बेहतर समन्वय के साथ संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Ujjain
Simhasth2028
Dr Mohan Yadav

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा*उज्जैन, ...
04/10/2026

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा*

उज्जैन, 04 अक्टूबर 2026।
सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं महाकाल लोक क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु श्री महाकाल महालोक त्रिनेत्र कंट्रोल रूम मीटिंग हॉल में कलेक्टर एवं अध्यक्ष, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, श्री रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रचलित एवं प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान भक्त निवास प्रोजेक्ट, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग प्रोजेक्ट, लड्डू निर्माण इकाई, विजिटर फैसिलिटी सेंटर-3 (VFC-3), महाकाल लोक में प्रस्तावित शेड व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि आगंतुक श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को उच्च स्तरीय एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाए रखा जाए। उन्होंने मंदिर में प्रचलित एवं प्रस्तावित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह तथा उपस्थित अधिकारियों द्वारा पंचमुखी, मानसरोवर, फैसिलिटी सेंटर, अवंतिका द्वार, महाकाल रोड, महाकाल घाटी एवं नीलकंठ सरफेस पार्किंग सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं प्रचलित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

बैठक एवं भ्रमण के दौरान प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नेहा जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
Ujjain Commissioner
Simhasth2028 Jansampark Madhya Pradesh

04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान सेवा की कहानी

पांच बीघा के लिए जेएस 1135 सोयाबीन का बीज मिला, अच्छी पैदावार हुई

उज्जैन, 4 अक्टूबर। ग्राम बेरछा, तहसील नागदा के किसान प्रकाश बामनिया को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन के अंतर्गत पांच बीघा जमीन के लिए जेएस 1135 सोयाबीन का बीज मिला। किसान प्रकाश ने भी मन लगाकर खेती की और इस बार उन्हें काफी अच्छा उत्पादन हुआ है। इस उत्पादन के लिए वे कृषि विभाग और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापन करते हैं।
Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh

04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान | सेवा की कहानी 🌱
उज्जैन के ग्राम खजुरिया रेहवारी के किसान श्री नारायण सिंह भाटी ने रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाया।
वे स्वयं जैविक खाद व कीटनाशक तैयार कर प्राकृतिक उत्पादों को बेहतर दाम पर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। Jansampark Madhya Pradesh
Chief Minister, MP

Address

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र
Ujjain
456010

Opening Hours

Monday 10:30am - 7pm
Tuesday 10:30am - 7pm
Wednesday 10:30am - 7pm
Thursday 10:30am - 7pm
Friday 10:30am - 7pm
Saturday 10:30am - 7pm

Telephone

+917342514620

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Ujjain:

Shortcuts

Share