28/10/2026
सुगम कनेक्टिविटी, सुव्यवस्थित सिंहस्थ-2028! 🚧
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में तीन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया।
📍 अंकपात चौराहा से मंगलनाथ तक — 2.01 किमी मार्ग का चौड़ीकरण
📍 क्षिप्रा नदी के पूर्वी भाग में — घाटों तक पहुँच के लिए 5.33 किमी सड़क निर्माण
📍 कुशाभाऊ ठाकरे मार्ग से छोटी रपट तक — शक्करवासा पंचकोशी मार्ग का चौड़ीकरण
इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने, घाटों तक बेहतर पहुँच और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बेहतर सड़कें, सुगम सफर — सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की ओर एक और कदम।