08/10/2026
☑️राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम मे जिले की 64 प्रतिशत पंचायतें हुई टीबी से मुक्त
☑️राज्य स्तर पर जिले को मिला प्रथम स्थान
☑️कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह के मार्गदर्शन में जिले की 64 प्रतिशत ग्राम पंचायते टीबी रोग से मुक्त हुई है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले की कुल 152 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार प्राप्त हुए है जिनमें से 13 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण स्तर का , 44 ग्राम पंचायतों को रजत स्तर का तथा 95 ग्राम पंचायतों को कांस्य स्तर का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी उन्मूलन हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशो के अनुपालन में जिले में जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत समिति का गठन किया गया है। टी.बी. के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढावा देने के उददेश्य से जिले में जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर जोश टीम का गठन किया गया है जिससे 5 माई भारत स्व यंसेवक एवं 5 एनसीसी कैडेट को शामिल किया गया है। जिनके नेतृत्व एक नामित प्रथम श्रेणी स्तर के नोडल अधिकारी रहेगे।
☑️नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसका लाइव प्रसारण देखा गया। जिला स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुज पटेल , धनुष धारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल ,राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मुकुल तिवारी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक दसन पद्रम , एस पी गुप्ता एवं विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा टीबी मुक्त हुई पंचायतो के सरपंच उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में कुल 35 ग्राम पंचायतें एवं वर्ष 2024 में 64 ग्राम पंचायते सिल्वर प्रमाण पत्र से सम्मानि हुई थी। वर्तमान समय में करकेली ब्लॉक से कुल 74, मानपुर ब्लॉक से 51 एवं पाली ब्लॉक से कुल 27 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त घोषित कर सम्मानित किया जाएगा । इस वर्ष अभी तक 13लाख 50 हजार 356 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई तथा 21 हजार 503 व्यक्तियों की को सीबीनाट/ट्रूनाट मशीन के माध्यम से खखार की जांच की गई। हैंडहेल्ड एक्स रे मशीन के माध्यम से पंहुच विहीन क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों का एक्स रे किया जा रहा है। चालू वर्ष में अभी तक 674 व्यक्तियो को टी.बी. मरीज के रूप में पंजीकृत कर ट्रीटमेंट किया जा रहा है। जिन्हें निक्षय मित्र के माध्यम से फूड बास्केट प्रदाय किया जा रहा है साथ ही शासन द्वारा पोषण सहायता राशि भी प्रदान की जा रही हैं ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#उमरिया