Swatantra Janata Party

  • Home
  • Swatantra Janata Party
Call Directions Website Contact the organization

Swatantra Janata Party राष्ट्रीयता, समानता, स्वतंत्रता, सांस्कृतिक विविध्ता, बंधुत्व, भेदभाव मुक्त विकास व मजबूत लोकतंत्र

आज हमारे देश में नागरिकों के सभी नीतिगत मुद्दे पक्षपातपूर्ण लोकतंत्र में दब कर रह गए हैं। यह केवल दिखावा है कि राजनीतिक दल उन सब का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं जिनके लिए आप खड़े हैं? दलगत राजनीति में जनता को धर्म और समुदायों में बांटने का काम किया जा रहा है। सत्ता और धन के द्वारा आम जनता का शोषण किया जा रहा है। जहां पारंपरिक दलीय राजनीति आपको एक पक्ष चुनने के लिए मजबूर करती है, वहीं स्वतंत्र जनता पार्टी सामूहिक निर्णय लेने का मॉडल सामूहिक सहमति की तलाश करता है। स्वतंत्र जनता पार्टी मात्र एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं है अपितु सामूहिक निर्णय लेने के लिए एक मॉडल है जो लोगों को जोड़ता है और यह सुनिश्चित करता है कि उनके विचारों को सुना जाए और वास्तव में उनका प्रतिनिधित्व किया जाए।

स्वतंत्र जनता पार्टी लोकतंत्र को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है और उनका सहयोग करती है जो इस लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं। यह एक लोकतांत्रिक आंदोलन है जो देश भर के विभिन्न समुदायों के लोगों से बना है और उनकी आवश्यकताओं के आधार पर उनके भविष्य की परिकल्पना करता है।

स्वतंत्र जनता पार्टी का मिशन देशभर के समुदाय के सदस्यों को आत्म-निर्णय के साथ सशक्त बनाना है ताकि वे अपना भविष्य एक समान सुनिश्चित कर सकें। हमारा उद्देश्य है कि देश की जनता के जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों पर देश के सभी समुदाय के लोगों का एक समान और उचित प्रभाव हो।

स्वतंत्र जनता पार्टी नए प्रकार के लोकतांत्रिक निर्णय लेने के लिए जनता का नेतृत्व करने के लिए है। इसमें राजनेताओं के लिए राजनीति व्यवसाय नहीं है और न ही किसी कॉर्पोरेट के दबाव में है। कॉर्पोरेट का पैसा नहीं लिया जाता।

स्वतंत्र जनता पार्टी से जुड़ने और आपके सुझावों के लिए आपका स्वागत है।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swatantra Janata Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Swatantra Janata Party:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share