20/04/2022
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा जी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई भाजपा महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी कॉलोनी आंगनवाड़ी सेंटर पर जाकर किया गया राष्ट्रीय पोषण दिवस पर आंगनवाड़ी सेंटर पर पर जाकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उनकी सहायिका को सम्मानित किया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुदूर कोने में बैठे हुए प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करती है यह छोटे बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं इन बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं अच्छे स्वास्थ्य की चिंता प्रदेश की धामी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार लगातार कर रही है आंगनवाड़ी सेंटर पर 150 बच्चों के बीच जाकर बच्चों से बातचीत की गई उन्हें फल एवं एवं बिस्किट वितरित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा पटका ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया गर्भवती महिलाओं को खाद्य सामग्री की पोषाहार किट वितरित की गई छोटे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली का वितरण भी किया गय कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने सभी अतिथियों का साल व बुके भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में महामंत्री सुमन सिंह मंडल अध्यक्ष गीता पुरोहित कार्यक्रम के संयोजक अनु शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा थपलियाल सुमन राजकुमारी जय श्री लक्ष्मी चौहान कुसुम पालीवाल उर्मिला रावत आदि कई लोग उपस्थित रहे।