23/10/2025
बधाई हो.
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vibhooti-विभूति, Ranchi.
23/10/2025
बधाई हो.
20/10/2025
19/10/2025
पंडित श्री गोपाल पाठक, को 2026 का शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान-
पंडित श्री गोपाल पाठक, प्रदेश मंत्री, महासभा (झारखंड) प्रतिष्ठित ज्योतिषी गोपाल पाठक मग-समाज में एक परिचित नाम है। मूलतः रियासत पवई, बिहार से राँची शहर में आकर रच-बस गए स्व. पंडित श्याम नाथ पाठक के पुत्र गोपाल पाठक जी ने इस शहर को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड के वर्तमान प्रदेश मंत्री एवं प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता. पिछले तीस वर्षों से पाठक जी महासभा के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य हैं। पूर्व में दो बार इन्होंने महासभा के मंत्री के रूप में तथा महासभा द्वारा सरोवर नगर, रांची में निर्मित सूर्य मंदिर के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है। पंडित श्री गोपाल पाठक, को 2026 का शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
19/10/2025
प्रोफेसर विनोद कांत मिश्र को 2026 का शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान-
प्रोफेसर विनोद कांत मिश्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची से की और रांची कॉलेज, रांची में दाखिला लिया और जूलॉजी ऑनर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी पूरी की। वे गोसोनर कॉलेज , रांची में व्याख्याता के रूप में शामिल हुए और धीरे-धीरे एसोसिएट प्रोफेसर बने और फिर जूलॉजी में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और विज्ञान के डीन बने। वे एक अच्छे प्रशासक और बहुत लोकप्रिय सांस्कृतिक रूप से बहुत परिपक्व और सामाजिक रूप से सक्रिय प्रोफेसर थे। विनोद कांतमिश्रा को 2026 का शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान प्रदान किया जा रहा है।