13/06/2026
✨ शबरी सेंटर में सुरतेली समूह की महिलाओं, युवाओं और संगठन की साथियों के साथ एक प्रेरणादायक बैठक हुई। परिचय, सपनों और आकांक्षाओं पर हुई खुली बातचीत ने एक-दूसरे को समझने, सुनने और सीखने का अवसर दिया। महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और बताया कि वे अपने लिए, अपने परिवार और समुदाय के लिए किस तरह के बदलाव देखना चाहती हैं।
लक्ष्मी दीदी ने अपना बुटीक शुरू करने और सिलाई के काम को नई पहचान देने का सपना साझा किया, वहीं पुष्पा दीदी ने आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा व्यक्त की। उनकी कहानियाँ इस बात का उदाहरण हैं कि जब महिलाओं को सही मंच और साथ मिलता है, तो सपनों को नई दिशा मिलती है।
बैठक में मुस्कान के शिक्षकों के साथ एक्टिविटी बुक की रोचक गतिविधियाँ करवाईं। नर्मदा नदी से जुड़े पज़ल, कहानियों और संवादों के माध्यम से सभी ने अपने इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को समझने और उन्हें जीवित रखने की प्रेरणा ली।
संगठन से जुड़ने के बाद महिलाओं में बढ़े आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक मुद्दों पर आवाज़ उठाने के साहस की झलक इस बैठक में साफ दिखाई दी। अंत में सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए सुरतेली पुस्तक भेंट की गई।
An inspiring gathering was held at the Shabari Centre with women from the Surteli Group, young participants, and members of the organization. Through open conversations about their dreams, aspirations, and life journeys, participants had the opportunity to listen, learn, and connect with one another. Women shared their experiences and spoke about the changes they hope to see for themselves, their families, and their communities.
Laxmi Didi shared her dream of starting her own boutique and giving a new identity to her tailoring work, while Pushpa Didi expressed her desire to become self-reliant and build an independent identity. Their stories reflected how the right support and collective strength can help women find new direction and confidence in pursuing their dreams.
As part of the meeting, Muskaan teachers facilitated engaging activities using the Activity Book. Through puzzles, stories, and discussions centered around the Narmada River, participants explored their history, culture, and traditions, and were inspired to keep them