Amit Banuni

Directions

Amit Banuni "समाज की सेवा, मानवता का संकल्प — हम मिलकर हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाते हैं। हमारे साथ जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें।"

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎂💐ईश्वर से प्रार्थन...
17/09/2026

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎂💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें तथा आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करते रहें।

आपके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, माननीय मुख्यमंत्री जी। 🙏🌸

#मुख्यमंत्री #उत्तराखंड #देवभूमि #जन्मदिवस_की_हार्दिक_बधाई एवं शुभकामनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी!🙏उत्तर की काशीBJP Uttarakhandश्री काशी विश्वनाथ मंदिर,उत्तरकाशी Shri Kashi Vishwanath Temple Uttarkashiउत्तरकाशी उत्तराखण्डMahendra BhattSaurabh BahugunaUTTARKASHI

17/09/2026
🙏 माननीय नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस परआज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर ...
17/09/2026

🙏 माननीय नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर हवन-पूजन कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि वे माननीय मोदी जी पर अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए सदैव शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मोदी जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश की सेवा करते रहें। 🙏🇮🇳उत्तर की काशीउत्तरकाशी उत्तराखण्डBJP Uttarakhandश्री काशी विश्वनाथ मंदिर,उत्तरकाशी Shri Kashi Vishwanath Temple UttarkashiMahendra BhattUTTARKASHI

आज विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मशीनों, यंत्रों एवं कार्य में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना कर भग...
17/09/2026

आज विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मशीनों, यंत्रों एवं कार्य में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री विश्वकर्मा जी से सुख, समृद्धि, उन्नति एवं कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🌺
इस पावन अवसर पर हमारी कंपनी के हमारे साथी श्री राजीव रावत जी एवं श्री देवराज बिष्ट जी के साथ-साथ हमारे सभी मिस्त्री भाइयों, राजमिस्त्री भाइयों एवं समस्त मेहनतकश मजदूर भाइयों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है कि हमारे सभी साथियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हमारा कार्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

श्रम, हुनर और निर्माण से जुड़े प्रत्येक हाथ को सादर नमन। 🙏

⚒️ श्री विश्वकर्मा भगवान की जय! ⚒️
🙏 विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

विश्वकर्मणे नमस्तुभ्यं, देवशिल्पिनां प्रभो।सर्वकार्येषु मे नित्यं, सिद्धिं देहि नमोऽस्तु ते॥”सृजन, निर्माण एवं शिल्प-कौश...
17/09/2026

विश्वकर्मणे नमस्तुभ्यं, देवशिल्पिनां प्रभो।
सर्वकार्येषु मे नित्यं, सिद्धिं देहि नमोऽस्तु ते॥”
सृजन, निर्माण एवं शिल्प-कौशल के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता आए।
समस्त क्षेत्रवासी जनों, विकासखंड भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी के समस्त सम्मानित नागरिकों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌺
जय भगवान विश्वकर्मा जी 🙏उत्तर की काशीउत्तरकाशी उत्तराखण्डश्री काशी विश्वनाथ मंदिर,उत्तरकाशी Shri Kashi Vishwanath Temple UttarkashiMahendra BhattDM UttarkashiNeha JoshiUttarakhandi culture@

🏗️ इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳“यत्र विश्वकर्मा भगवान्, तत्र सृजनं विकासश्च।”अर्थात जहाँ सृजन और निर्माण की भा...
15/09/2026

🏗️ इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
“यत्र विश्वकर्मा भगवान्, तत्र सृजनं विकासश्च।”
अर्थात जहाँ सृजन और निर्माण की भावना है, वहीं विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
भारतीय परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार माना गया है। रामायण में भी विश्वकर्मा का उल्लेख दिव्य निर्माण-कौशल से जुड़े देवता के रूप में मिलता है।
इसी सृजन, विज्ञान और निर्माण की आधुनिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत में 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान अभियंता भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने भारत के आधुनिक इंजीनियरिंग और राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इंजीनियर सिर्फ मशीनें और इमारतें नहीं बनाते, वे कल्पनाओं को वास्तविकता और सपनों को विकास का रूप देते हैं।
🙏 सभी अभियंताओं को इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाल्ड-कठूड पट्टी स्थित ग्रामसभा हुर्री (गंगनानी) में आयोजित “पौराणिक गरोड़ा मेला” म...
14/09/2026

आज गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाल्ड-कठूड पट्टी स्थित ग्रामसभा हुर्री (गंगनानी) में आयोजित “पौराणिक गरोड़ा मेला” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हमारे क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक यह पौराणिक मेला हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मेले में पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुनों के साथ प्रस्तुत किया जाने वाला पौराणिक लोक नृत्य हमारी लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।
इस पावन अवसर पर श्री कालिंग नाग देवता जी (हुर्री), श्री कश्मीरी नाग देवता जी (भूक्की) एवं मां नागनी माता जी (धनारी) के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोक परंपराओं और हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इसके पश्चात अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांडो में अपने आदरणीय चाचा जी श्री दिनेश प्रसाद भट्ट जी एवं उनके सुपुत्र एडवोकेट श्री सुमन भट्ट जी तथा श्री अमन भट्ट जी के नवनिर्मित “श्री होमस्टे” के उद्घाटन समारोह में पहुँचकर समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से कामना है कि “श्री होमस्टे” निरंतर प्रगति करे तथा क्षेत्र में पर्यटन, स्थानीय स्वरोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
पौराणिक गरोड़ा मेला एवं “श्री होमस्टे” के शुभारंभ के इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🌸🚩
#पौराणिकगरोड़ामेला #हुर्री #गंगनानी #मांडो #गंगोत्री #श्रीहोमस्टे #उत्तराखंड #लोकसंस्कृति #हमारीविरासत #नागदेवता #ग्रामीणपर्यटन

समस्त जनपद वासियों को हमारी ओर से श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान श्री गणेश जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी ...
14/09/2026

समस्त जनपद वासियों को हमारी ओर से श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान श्री गणेश जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान गणेश जी सभी के विघ्नों को दूर करें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

*गणपति बप्पा मोरया!*उत्तर की काशीउत्तरकाशी उत्तराखण्डश्री काशी विश्वनाथ मंदिर,उत्तरकाशी Shri Kashi Vishwanath Temple UttarkashiBJP Uttarakhand

आज अपने जनपद उत्तरकाशी के बाडागड्डी क्षेत्र, विकासखंड भटवाड़ी की ग्राम पंचायत बोंगाड़ी में सम्मानित जनप्रतिनिधियों के स्...
13/09/2026

आज अपने जनपद उत्तरकाशी के बाडागड्डी क्षेत्र, विकासखंड भटवाड़ी की ग्राम पंचायत बोंगाड़ी में सम्मानित जनप्रतिनिधियों के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर भगवान श्री हरिमहाराज के तीन दिवसीय यज्ञ में पहुँचकर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर भगवान श्री हरिमहाराज के दिव्य दर्शन करने तथा उनके पावन ढोल की गूंज और भक्ति-भाव से ओत-प्रोत वातावरण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ढोल की गूंज, श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। भगवान श्री हरिमहाराज की महिमा और आशीर्वाद का अनुभव मन को अद्भुत शांति और आनंद प्रदान करने वाला रहा।

भगवान श्री हरिमहाराज एवं माँ खंडद्वारी की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही मेरी मंगलकामना है। 🙏

इस पावन अवसर पर उपस्थित सम्मानित ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता गुसाईं जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री शंकर सिंह गुसाईं जी, पुजारी श्री शंभू प्रसाद नौटियाल जी, समस्त ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य एवं ग्रामीण, श्री खिलावन सिंह गुसाईं जी, श्री जीत सिंह गुसाईं जी, श्री मनमोहन सिंह गुसाईं जी, श्री जगमोहन सिंह गुसाईं जी, श्री किशन सिंह गुसाईं जी, आचार्य श्री महेंद्र प्रसाद भट्ट जी एवं श्री उमेश प्रसाद नौटियाल जी सहित सभी सम्मानित जनों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सम्मान के साथ हमारा स्वागत एवं सम्मान किया तथा हमारे सम्मान को भव्य एवं दिव्य बनाया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।

आप सभी का यह स्नेह, प्रेम, आशीर्वाद और सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।

जय श्री हरिमहाराज 🙏
जय माँ खंडद्वारी 🙏उत्तर की काशीउत्तरकाशी उत्तराखण्डश्री काशी विश्वनाथ मंदिर,उत्तरकाशी Shri Kashi Vishwanath Temple UttarkashiUTTARKASHIBJP UttarkashiUttarkashi Police Uttarakhand

Address

Mando
Uttarkashi
249193

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit Banuni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category