15/09/2026
“हिन्दी केवल भाषा नहीं, भारत की भावनाओं, संस्कृति और एकता की अभिव्यक्ति है।”
14 सितंबर 1949 को हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अपनाए जाने की स्मृति में मनाए जाने वाले हिन्दी दिवस के अवसर पर NACIN, ZTI वडोदरा में NACIN परिवार तथा केंद्रीय जीएसटी एवं सीमा शुल्क के प्रशिक्षु निरीक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विचार-विमर्श एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में उसके संवर्धन तथा भारतीय भाषाओं के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल” के संदेश के साथ कार्यक्रम ने भाषा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण के अटूट संबंध को रेखांकित किया।
#हिन्दीदिवस #राजभाषा
Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)
NACIN