08/03/2026
🌸 आध्यवी – नारी शक्ति को समर्पित पहल 🌸
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर NSUI CUG (National Students’ Union of India, Central University of Gujarat) द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में “आध्यवी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के संदेश को प्रसारित करना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और महिलाओं के योगदान और शक्ति को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “शक्ति वृक्ष” गतिविधि में विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक संदेश लिखकर नारी शक्ति के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में बैज/ब्रोच भी प्रदान किए गए तथा अंत में केक कटिंग के साथ महिला दिवस का उत्सव मनाया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय के लिए प्रेरणादायक और सार्थक रहा। 🌸
#आध्यवी #महिलादिवस #नारीशक्ति