NSUI Banaras Hindu University

NSUI Banaras Hindu University

Share

Official handle of National Students' Union of India - Banaras Hindu University unit. Country's largest student organisation. @nsui

21/05/2026

*BHU में अकादमिक स्वतंत्रता पर हमला बंद हो : NSUI*

BHU के M.A. इतिहास पेपर में "ब्राह्मणवादी पितृसत्ता" पर सवाल पूछे जाने पर ABVP/RSS का हंगामा शर्मनाक है। यह सीधा अकादमिक स्वतंत्रता पर हमला है।

"ब्राह्मणवादी पितृसत्ता" अंबेडकर, फुले जैसे महापुरुषों द्वारा स्थापित अवधारणा है, जो जाति और महिला भेदभाव के खिलाफ है, किसी जाति के खिलाफ नहीं। सिलेबस से सवाल पूछना शिक्षक का हक है।

NSUI माँग करती है:
1. BHU प्रशासन ABVP-संघ के दबाव में न आए, अकादमिक स्वायत्तता बचाए।
2. शिक्षकों को धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

संघ-भाजपा के लोग जुगाड़ से नौकरी/PhD ले रहे हैं, आम छात्र ठोकरें खा रहे हैं। सभी छात्र एकजुट होकर यूनिवर्सिटी बचाएं।

*NSUI - BHU Unit*

16/05/2026

Education Minister Dharmendra Pradhan presents Rate Card

Cash and Online Payment Accepted

16/05/2026

NEET PAPER LEAK 2026

NSUI BHU UNIT का विरोध प्रदर्शन
NTA-MODI सरकार के खिलाफ

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
📅 Date: 16 May 2026
🕠 Time: शाम 5:30 बजे
📍 Venue: MMV Tiraha, BHU
Paper चोरों और फर्जीवाड़े के खिलाफ अब सड़क पर उतरने का समय आ गया है!
सभी BHU के छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शन में शामिल हों।

NSUI BHU - UNIT

Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 28/04/2026

विश्वविद्यालय की छात्राओं से जुड़े जरूरी सवाल जैसे महिला छात्रावासों में साइबर लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की मांग उठाने पर शोध छात्र राणा रोहित, NSUI BHU के महासचिव अमन कुमार और मुरारी जैसे छात्रों को पूरी थाने भेजकर हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।


.iyc

Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 24/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति

NSUI BHU यूनिट ने मैत्री जलपान गृह में UPI/ऑनलाइन भुगतान सुविधा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। NSUI BHU यूनिट द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) को ज्ञापन सौंपकर मैत्री जलपान गृह में UPI/ऑनलाइन भुगतान सुविधा शीघ्र लागू करने की मांग की गई।

NSUI के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में मैत्री जलपान गृह में केवल नकद भुगतान की व्यवस्था है, जिससे छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आज के डिजिटल युग में अधिकांश छात्र-छात्राएँ PhonePe, Paytm, Google Pay जैसे UPI माध्यमों का उपयोग करते हैं, ऐसे में कैश पेमेंट की अनिवार्यता छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

ज्ञापन के माध्यम से NSUI BHU यूनिट ने मांग की कि मैत्री जलपान गृह में जल्द से जल्द UPI/QR कोड आधारित ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू की जाए, ताकि छात्रों को तेज, सरल और पारदर्शी भुगतान सुविधा मिल सके।

NSUI BHU यूनिट ने कहा कि यह कदम न केवल छात्रों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि विश्वविद्यालय को डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप भी बनाएगा।

इस अवसर पर अक्षय, प्रिंस,मोहन, आलोक, दीपक एवं राहुल उपस्थित रहे।

अंत में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

NSUI BHU यूनिट
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 24/04/2026

आज CHS प्रवेश परीक्षा के पहले दिन NSUI BHU के साथियों द्वारा परीक्षार्थियों के सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न जगहों पर हेल्प डेस्क सरीखा अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों छात्र- छात्राओं और अभिभावकों की मदद की गईं।


nsui

Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 23/04/2026

NSUI UP EAST के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय जी के निर्देशानुसार NSUI BHU इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अमन कुमार के नेतृत्व में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के समर्थन में उनके शीघ्र नियमितीकरण की मांग उठाई गई।

इस दौरान अर्पित, निलय, अतुल, राहुल एवं आदित्य प्रकाश उपस्थित रहे।


Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 22/04/2026

आज NSUI BHU के द्वारा महिला छात्रावास , लाइब्रेरी व सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाई गई व प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी गई जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए ।

20/04/2026

RSS और BJP का सबसे बुरा पहलू यह है कि वे नफ़रत फैलाते हैं, राष्ट्रीय एकता को बाधित करते हैं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं।

भारत नफरत का राष्ट्र नहीं है;
यह प्रेम और करुणा का राष्ट्र है।

राष्ट्रीय स्तर पर यह विचारधाराओं की लड़ाई है। BJP जानती है कि अंततः कांग्रेस की विचारधारा ही विजयी होगी।

~ श्री राहुल गांधी जी
नेता विपक्ष,लोकसभा

Photos from Varun Choudhary's post 20/04/2026
Photos from NSUI Banaras Hindu University's post 20/04/2026

NSUI BHU इकाई द्वारा आज डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में तथा वर्तमान मीडिया की गिरती साख को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Banaras Hindu University
Varanasi
221005