Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS

Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS

Share

CGSS established in 1932 by Late Bhola Shardar Ji and Late Chunni Sardar Ji. President: Lal Ji Yadav

Photos from Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS's post 12/05/2026

#कंदवा_यादव_बस्ती
आज दिनांक 12/05/2026 को चन्द्रवँशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लालाजी यादव जी के नेतृत्व में वाराणसी नगर आयोक्त से कंदवा चितईपुर में यादव बस्तियों को जो प्रशासन द्वारा ज़बरन हटाया जा रहा है !
उसही संदर्भ में लग भग 100 साल पहले जो लगाना लगता था उसका रसीद व सारा दस्तावेज नगर आयुक्त जी को सोंपा गया नगर आयुक्त ने अवशासन दिया की कोई भी असविधान कार्य नही किया जाएगा और किसी का घर नही गिराया जाएगा!

साथी ही चन्द्रवँशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक प्रतिनिधि मण्डल ने अपना मांग पत्र नगर आयुक्त को सोंपा!
प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष लालजी चन्द्रवँशी जी दुर्गा यादव जी (उपाध्यक्ष) अजय यादव जी ( कोषाध्यक्ष) प्रभाकर यादव जी (नगर अध्यक्ष) मनोज यादव जी बबलू यादव जी मनीष यादव उपस्थित रहे!
Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS

30/04/2026
30/03/2026

प्रिय समाजबंधुओं,

सादर प्रणाम।

सावन के पावन अवसर पर हमारे यदुवंशी समाज की वह गौरवशाली परंपरा, जो वर्षों से “बाबा को जल अर्पण” और सामूहिक स्नेह-समर्पण के रूप में निरंतर चली आ रही है, आज भी हमें एकता, आस्था और संस्कृति से जोड़ती है।

इसी पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाने तथा इसके इतिहास, महत्व और भावनाओं को संजोने के उद्देश्य से एक विशेष पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है।

इस पत्रिका को समृद्ध और यादगार बनाने के लिए आप सभी समाजबंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आप अपने लेख, विचार, अनुभव, संस्मरण या कविता हमें अवश्य भेजें। आपका योगदान न केवल इस परंपरा को जीवंत बनाए रखेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

कृपया अपने लेख समय पर भेजकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

अपना लेख आप सभी इस पर भेज सकते हैं।
Email id - [email protected]
Whatsapp number - 9696665138

आपका सहयोग एवं स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

सादर,
अध्यक्ष
श्री लाल जी यादव
चंद्रवंशी गोप सेवा समिति,
यदुवंशी समाज

14/01/2026

Chandravanshi Gop Seva Samiti ( CGSS)
WISHES YOU ALL A VERY HAPPY MAKAR SANKRANTI 🙏

Photos from Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS's post 21/12/2025

कोडीन कफ़ सिरप प्रकरण में मीडिया द्वारा दिखाई जा रही खबर पूर्णतया भ्रामक व गलत*
*जिस मिलिंद को मेरा भाई बताया जा रहा उससे मेरा दूर दूर का भी सम्बन्ध नहीं

कोडीन कफ़ सिरप प्रकरण में मुझे मिलिंद यादव का भाई बताकर घसीटना पूरी तरह झूठा, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण है।
कुछ मीडिया चैनलों के माध्यमों द्वारा किया जा रहा यह भ्रामक प्रचार स्पष्ट रूप से मुझे एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी और समाजवादी विचारधारा को बदनाम करने की सोची-समझी राजनीतिक साज़िश है।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि जिस मिलिंद यादव को मेरा भाई बताया जा रहा है उससे मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है।

तथ्य पूरी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत हैं—
मेरे पिता का नाम: अशोक यादव है।
मैं रवि यादव हूँ, मेरा स्थायी पता: गायघाट है।

जिस मिलिंद यादव को मेरा भाई बताया जा रहा है—
उसके पिता का नाम: मुन्नू यादव है जो एक होटल व्यवसायी है
और उसका पता: गोलघर, वाराणसी है।

👉 यह स्पष्ट रूप से सिद्ध करता है कि हम दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

मैं पुनः दोहराता हूँ कि मेरे केवल दो ही भाई हैं—
शशि यादव एवं संदीप यादव।
मिलिंद यादव से मेरा किसी भी प्रकार का पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि मेरा कफ़ सिरप प्रकरण से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।
अतः 👉 मीडिया से अपेक्षा है कि वह तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी का नाम उछालना बंद करे।
👉 अन्यथा इस प्रकार की भ्रामक और मानहानिकारक खबरों के विरुद्ध कानूनी एवं लोकतांत्रिक कार्रवाई की जाएगी।

— रवि यादव
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी

Photos from Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS's post 23/10/2025


गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर चंद्रवंशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक की ओर से शोभायात्रा में शामिल हुए यादव बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्थापित गोवर्धन पूजा की परंपरा को याद करते हुए प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम में यादव बन्धुओ को साफा बांध कर फल ,मिठाई , पानी बॉटल , वितरित कर सबका स्वागत किया !
YADAV - The Spartans Of INDIA
ALL INDIA YADAV MAHASABHA (Telangana)
All India Yadav Sena

20/10/2025

चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

दीपावली का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति लाए, यही हमारी कामना है।

आपके घर में दीपों का प्रकाश, मां लक्ष्मी की कृपा, और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

दीपावली मुबारक!

04/08/2025

"शिव भक्तों की तस्वीरें जब देखने का अवसर मिलता है, तो दिव्य तस्वीरें और खासकर सावन के पहले सोमवार को जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते हैं गौरी केदारेश्वर से कंधे पर गंगा जल लेकर, तो यादव बंधुओं का समूह एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। ढोल-दमाऊ की आवाज और गलियों में कोलाहल एक अद्भुत दृश्य पैदा करता है।" - Narendra Modi Ji

पवित्र श्रावण मास में, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अभिभाषण के द्वारा, काशी में चंद्रवंशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक के बैनर तले 1932 से जलाभिषेक की परम्परा निर्वाह करती चली आ रही है। जिसको माननीय प्रधानमंत्री जी आपने अपने संबोधन में उल्लेखित किया और हमारी ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य किया एवं जलाभिषेक कर बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने की बात कही। जिसमे हजारों हज़ार की संख्या में यादव भाइयों की उपस्थिति होती है। आपका पूरे चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार!

माननीय सांसद देश के प्रधानमंत्री जी, आपका ध्यान काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। कॉरिडोर बनने के बाद काफी जगह बढ़ गई है, लेकिन फिर भी हमारी परंपरा जो 1932 से चली आ रही थी, हम सब बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक गर्भगृह में प्रवेश कर करते थे। परंतु मंदिर प्रशासन हमें कॉरिडोर का हवाला दिखाकर संख्या में बंधने को कहती है और हर वर्ष हमारी परंपरा से छेड़छाड़ करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे प्रार्थना करता हूं और आपका ध्यान पुनः आकर्षित करना चाहता हूं कि यहां के जो मंदिर के अधिकारी हैं, वे हम यदुवंशियों की परंपरा के साथ छेड़छाड़ करते हैं। मैं उसे पर ध्यान दिलाना चाहता हूं। काशी विश्वनाथ मंदिर में जिस प्रकार से 1932 से हम लोग जलाभिषेक करते चले आए हैं, उसी तरह जलाभिषेक करने दिया जाए। और आपको यह जानकर खुशी होगी कि तिल बंदेश्वरा महादेव जी जो कि सकरी गली में हैं और मन मंदिर श्री आयलेश्वर महादेव जो कि काफी छोटा स्थान है, वहां पर हम लोग इतनी बड़ी संख्या में बिना लाइन के 50,000 की संख्या में जलाभिषेक कर लेते हैं। अब कॉरिडोर इतना बड़ा होने के बावजूद भी हम लोगों की परंपरा के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी, हमारे वाराणसी के सांसद। आपने जो यादव बंधुओं के इस सांस्कृतिक परंपरा को चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के ऊपर जलाभिषेक के ऊपर जो आपका ध्यान गया, इसके लिए मैं अपनी ओर से अपने समिति की ओर से बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।
धन्यवाद!
लालजी जी चन्द्रवंशी
अध्यक्ष
चन्द्रवँशी गोप सेवा समिती जलाभिषेक।
Narendra Modi
YADAV - The Spartans Of INDIA
Shalini Yadav

16/07/2025

कल श्रावण के प्रथम सोमवार को देवदेवेश्वर भगवान विश्वनाथ की नगरी, आनंद वन (काशी ) मे काशी के यदुवंशियों द्वारा द्वापर कालीन परम्परा का निर्वहन होगा जिसमे इस बार देशभर से 50 हज़ार यादव भक्तों की समुपस्थिती होगी जो द्वादश महाज्योतिर्लिंग मे से एक काशी विश्वनाथ समेत 9 प्रमुख शिवालयों में प्रथम रुद्राभिषेक का अनुष्ठान करेंगे।
गौरतलब है कि इस प्राचीन परम्परा का प्रारंभ सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के हाथों हुआ जब द्वापर मे भीषण अकाल पड़ा। और मान्यता है तभी से प्रतिनिधि के तौर पर विश्व कल्याण हेतु यह शुभ परंपरा काशी के यादवो द्वारा निभाई जा रही।
काशी के विद्वानों का मत है कि अंग्रेज़ी काल मे यह बाधित हुई और 1932 से पुनः प्रारंभ हुई।
भारत और काशी के यदुवंशियों का यह सौभाग्य है कि जिन परात्पर परंब्रह्म पर्मेश्वर् भगवान सदाशिव की आराधना स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की, उन्हीं भगवान विषम्भरनाथ की प्रथम आराधना का सौभाग्य प्रत्येक यदुवंशी को प्राप्त हुआ जिसके लिए लौकिक जगत के राजा महाराजा भी तरसते हैं।

चंद्रवंशी गोप सेवा समिति, काशी वासियों और सभी संतो भक्तों को जय शंकर।
भगवान सदाशिव सदा सहाय।


Gop Seva Samiti

कल श्रावण के प्रथम सोमवार को देवदेवेश्वर भगवान विश्वनाथ की नगरी, आनंद वन (काशी ) मे काशी के यदुवंशियों द्वारा द्वापर कालीन परम्परा का निर्वहन होगा जिसमे इस बार देशभर से 50 हज़ार यादव भक्तों की समुपस्थिती होगी जो द्वादश महाज्योतिर्लिंग मे से एक काशी विश्वनाथ समेत 9 प्रमुख शिवालयों में प्रथम रुद्राभिषेक का अनुष्ठान करेंगे।
गौरतलब है कि इस प्राचीन परम्परा का प्रारंभ सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के हाथों हुआ जब द्वापर मे भीषण अकाल पड़ा। और मान्यता है तभी से प्रतिनिधि के तौर पर विश्व कल्याण हेतु यह शुभ परंपरा काशी के यादवो द्वारा निभाई जा रही।
काशी के विद्वानों का मत है कि अंग्रेज़ी काल मे यह बाधित हुई और 1932 से पुनः प्रारंभ हुई।
भारत और काशी के यदुवंशियों का यह सौभाग्य है कि जिन परात्पर परंब्रह्म पर्मेश्वर् भगवान सदाशिव की आराधना स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की, उन्हीं भगवान विषम्भरनाथ की प्रथम आराधना का सौभाग्य प्रत्येक यदुवंशी को प्राप्त हुआ जिसके लिए लौकिक जगत के राजा महाराजा भी तरसते हैं।

चंद्रवंशी गोप सेवा समिति, काशी वासियों और सभी संतो भक्तों को जय शंकर।
भगवान सदाशिव सदा सहाय।


Harnath Singh Yadav Dr Mohan Yadav Nirahua Mahant Balaknath Yogi बागेश्वर धाम सरकार Devkinandan Thakur Ji Krishna Pal Singh Yadav Tej Pratap Yadav Mridul krishna goswami ji Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS DP Yadav

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Varanasi