मिशन शक्तिसेना
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from मिशन शक्तिसेना, Social service, Varanasi.
25/02/2026
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी #नवरात्र के पावन अवसर पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत Aarambh Sports And Fitness Academy द्वारा #6वाँ_जिला_स्तरीय_बालिका_कराते_प्रतियोगिता 2026 #वीरांगना_6 आयोजन दिनांक 25 मार्च को किया जा रहा है ।
इस प्रतियोगिता में काशी की सभी बेटियां सादर आमंत्रित है ।
सहयोगी संस्थाएं .
#ब्रह्मराष्ट्र_एकम_खेल_प्रकोष्ठ
Swami Atulanand Rachana Parishad
#रंगभूमि_सोसाइटी
13/10/2025
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र काशी में विगत कई वर्षों से मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । पिछले वर्ष नवरात्र में Aarambh Sports And Fitness Academy की पूरी टीम ने ुर्गा का संकल्प लिया । इस संकल्प की योजना यह थी कि महादेव की नगरी काशी से प्रशिक्षकों की एक टीम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास करेंगी ।
हर घर दुर्गा संकल्प यात्रा का शुभारम्भ वाराणसी के सुप्रसिद्ध विद्यालय Sant Atulanand Convent School, Koirajpur के सभागार में 1000 बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए । द्वितीय पड़ाव चंदौली के Seth M.R. Jaipuria Schools Banaras #सेठ_एम_आर_जयपुरिया_स्कूल_पड़ाव के प्रांगण मिशन शक्तिसेना की टीम पहुंची । जहां विद्यालय की 700 बच्चियों ने आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकों को सिखा । साथ ही साथ उन्हें उनकी अधिकारों एवं सूझबूझ के प्रति जागरूक किया गया । सरकार द्वारा उनके लिए जो भी सुरक्षा के नंबर है उसकी पूरी जानकारी दी गई । इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्री आशीष सक्सेना जी एवं क्रीड़ा भारती चंदौली के अध्यक्ष डा आनंद श्रीवास्तव जी एवं आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अजित श्रीवास्तव जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस आयोजन को सकुशल आयोजित करने के लिए संस्था की तरफ से विद्यालय के निर्देशक श्री मनोज बजाज जी का सहृदय आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री तारणदीप सिंह ने किया तथा प्रशिक्षण Ajit Srivastava , Kumar Akhilesh Rawat एवं Ganeshh Vishwakarma के नेतृत्व में दिया गया, साथ ही . Praveen Dubey ने अपने मुखारविंद से विद्यालय की बच्चियों को न्यायपालिका में उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत चर्चा की, और विशिष्ट अतिथि Jagadeesh Pillai ji ने ुर्गा के गीतों को बच्चियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सह प्रशिक्षक के रूप में शिवम् पाण्डेय, स्मृति आर्या, दिव्या कुशवाहा, कृतिका श्रीवास्तव, प्रशांत रावत उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का धन्यवाद एवं आभार विद्यालय के खेल प्रशिक्षक रोहित रावत ने दिया ।
#ब्रह्मराष्ट्र_एकम्
Swami Atulanand Rachana Parishad
#क्रिड़ा_भारती_काशी_प्रान्त
#रंगभूमि
PMO India President of India Narendra Modi Amit Shah MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Anandiben Patel Narendra Modi Pmo Varanasi UP Police
12/10/2025
मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत ुर्गा संकल्प लेकर महादेव की नगरी काशी से चली टीम का चंदौली जिले के सम्मानित समाचार पत्रों द्वारा विशेष उत्साहवर्धन प्राप्त हुआ ।
सभी समाचार पत्रों का Aarambh Sports And Fitness Academy
#ब्रम्हराष्ट्र_एकम
Swami Atulanand Rachana Parishad
एवं #क्रीड़ा_भारती_काशी_प्रांत की पूरी टीम सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है ।
11/10/2025
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र काशी में विगत कई वर्षों से मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । पिछले वर्ष नवरात्र में Aarambh Sports And Fitness Academy की पूरी टीम ने ुर्गा का संकल्प लिया ।इस संकल्प की योजना यह थी कि महादेव की नगरी काशी से प्रशिक्षकों की एक टीम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास करेंगी ।
हर घर दुर्गा संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 8 अक्टूबर 2025 को काशी के सुप्रसिद्ध विद्यालय Sant Atulanand Convent School, Koirajpur के सभागार में 1000 बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किया गया । जिसमें उन्हें उनके आत्मरक्षा के अधिकारों की जानकारी दी । इस अवसर पर मिशन शक्तिसेना अभियान की सजग प्रहरी व विद्यालय की निर्देशिका डॉ वंदना सिंह जी , विद्यालय की प्राचार्या डॉ Neelam Singh जी एवं सह निर्देशक श्री Ayushman Singh जी के साथ ही साथ क्रीड़ा भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री Pankaj Srivastava जी , श्री अजय सिंह जी तथा सेंसेई Rajendra Tiwari जी , Ganeshh Vishwakarma , Shivam Pandey इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेंसेई Akhilesh Kumar Rawat ने किया तथा प्रशिक्षण सेंसेई Ajit Srivastava जी के नेतृत्व में दिया गया ।
#ब्रम्हराष्ट्र_एकम
Swami Atulanand Rachana Parishad
#क्रीड़ा_भारती
#रंगभूमि
PMO India President of India Narendra Modi Amit Shah MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Anandiben Patel Narendra Modi Pmo Varanasi , UP Police Bjp Varanasi
29/09/2025
ुर्गा
वाराणसी के #निवेदिता_शिक्षा_सदन, तुलसीपुर, महमूरगंज में #प्रथम_ओपेन_राज्य_स्तरीय_बालिका_कराटे_प्रतियोगिता_वीरांगना' का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि #महात्मा_गांधी_काशी_विद्यापीठ के #कुलपति_प्रो_आनंद_कुमार_त्यागी ने दीप प्रज्वलन और नौ कन्याओं के पूजन के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों ने नवरात्र के पावन पर्व पर नौ वीरांगनाओं को प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर ‘हर घर दुर्गा’ अभियान को बल देने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ज़रूरी है प्रदेश की सभी बालिकाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने Aarambh Sports And Fitness Academy (आरम्भ स्पोर्ट्स एण्ड फिटनेस एकेडमी) व आयोजन से जुड़ी पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जाहिर की कि “हर घर दुर्गा” संकल्प यात्रा से महिला सशक्तिकरण को दिशा मिलेगी।
प्रतियोगिता में सात जिलों के 15 स्कूलों से कुल 250 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता बालिकाओं को स्वर्ण पदक के साथ चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप दिया गया। विशिष्ट अतिथियों में #डॉ_सचिंद्रनाथ_महाराज Sachin Sanatani ji (ब्रह्म राष्ट्र एकम के संस्थापक), #डॉ_प्रीति_विमर्शनी जी #डॉ_आनन्द_प्रभा_सिंह जी (प्राचार्या, निवेदिता शिक्षा सदन), #श्री_रामसूचित_पाण्डेय जी (प्रबंधक), Krishna Kumar Singh ji (कुलानुशासक - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ), Vijay Kant Mishra व Amit Rai ji तथा मातृ-शक्तियों में सर्वप्रथम Priya Mishra ji, Meenu Grover ji, Preeti Jaiswal ji , Santoshi Shukla ji , Arpita Swarnakar ji , R Balaji Balaji , Rajendra Tiwari , Rajeev Rajbhar ji की उपस्थित रही।
मुख्य प्रशिक्षक Ajit Srivastava ने बालिकाओं के आत्मबल और खेल के जरिए समाज को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों व उपस्थितजनों का आभार जताया। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं मार्शल आर्ट्स के जरिए बालिकाओं को आत्मरक्षा में दक्ष बनाना है, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में Amit Upadhyay , Ganeshh Vishwakarma , #सेन्सेई_जागृति_यादव , Shivam Pandey इत्यादि ने की।
कार्यक्रम का संचालन , Kumar Akhilesh Rawat ने किया ।
22/09/2025
मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत महादेव की नगरी काशी में पहली बार राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता वीरांगना का आयोजन दिनांक 26 व 27 सितंबर 2025 को Nivedita Shiksha Niketan, Mhmoorgunj के सभागार में किया जा रहा है ।
31/05/2025
#पाणिनि_कन्या_महाविद्यालय महमूरगंज वाराणसी की संचालिका एवं मिशन शक्तिसेना #अभियान की प्रणेता आदरणीया #प्राचार्या_नंदिता_शास्त्री_जी के #जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई,भगवान आप जैसी विदुषी नारी को दिर्घायु रखें जो बालिकाओं को अस्त्र-शस्त्र व शास्त्रों से प्रशिक्षित,शिक्षित एवं सुसंस्कृत कर समाज को गति और दिशा प्रदान करने में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है...
आप को Aarambh Sports And Fitness Academy के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के तरफ से बारम्बार प्रणाम 🙏
काशी के विरांगनाओं ने अपने राष्ट्र के लिए किया जयघोष...
08/05/2025
देश की विरांगनाओं को सम्मान और कृतज्ञता...🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Varanasi
221001
