विक्रम फाउंडेशन : Vikram Foundation

विक्रम फाउंडेशन : Vikram Foundation

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from विक्रम फाउंडेशन : Vikram Foundation, Basuchak Ghazipur Uttar Pradesh 233306, Varanasi.

Vikram Foundation works on the principle of Late Vikrama Singh who gave all his life to his village and ensured it has school, hospital, post office, Panchayat bhawan, Railway halt and all basic things needed

17/05/2026

यूं जमीन पर बैठ क्यों आसमान देखता है,
खोल पंखों को ये जमाना उड़ान देखता है।

Vikram foundation!

16/05/2026

🪔 दीपक इसलिए वंदनीय है क्योंकि वह दूसरों के लिए जलता है,दूसरों से नहीं जलता। 🪔

विक्रम फाउंडेशन !

Photos from विक्रम फाउंडेशन : Vikram Foundation's post 16/05/2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक | इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक 🌿📚

दिनांक 15 मई को Intermediate College Basuchak में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग स्थापित करना है, ताकि मिलकर बच्चों एवं राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सके।ऐसी बैठकों से बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, प्रगति और आवश्यक मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा करने का अवसर मिलता है।

इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक का मानना है कि जब विद्यालय और परिवार एक साथ समान सोच और संस्कारों के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी शिक्षा वास्तव में सार्थक बनती है। 🇮🇳✨

शिक्षा व्यापार नहीं, बच्चों का अधिकार है।
निःशुल्क आधुनिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा 🌿

Photos from विक्रम फाउंडेशन : Vikram Foundation's post 13/05/2026

*इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक निःशुल्क आधुनिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा*

आज दिनांक 13.05.2026, दिन बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु सरकारी Mid Day Meal व्यवस्था के अंतर्गत विशेष भोजन की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर बच्चों को प्रेमपूर्वक पुरी, मिक्स वेज सब्जी एवं खीर परोसी गई। 😊

विद्यालय में प्रत्येक बुधवार बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की जाती है, ताकि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य, उत्साह और अपनत्व का भी ध्यान रखा जा सके।

बच्चों के चेहरे की खुशी ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 🌿✨

11/05/2026

झूठ में आकर्षण हो सकता है, पर स्थिरता और विश्वास हमेशा सत्य में ही होता है।

विक्रम फाउंडेशन

09/05/2026

जिनकी वीरता आज भी हर भारतीय के मन में साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करती है , जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और धर्म से समझौता नहीं किया, जिनका जीवन हमें संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस का पाठ पढ़ाता है!ऐसे महान योद्धा Maharana Pratap जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏⚔️

आइए, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सत्य, स्वाभिमान और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव अडिग रहने का संकल्प लें।

विक्रम फाउंडेशन!

09/05/2026

*सृजन और संस्कार — दोनों ही माँ की कोख में पनपते हैं। समाज, परिवार और लोगों के प्रति हमारी सोच पर हमारे माता-पिता से मिले संस्कारों का सीधा प्रभाव होता है। एक प्रकार से देखें तो हम सभी अपने माता-पिता की सोच और मूल्यों को लेकर ही जीवन जीते हैं, इसलिए हमारे लिए प्रत्येक दिन ही मातृ दिवस और पितृ दिवस है।*

फिर भी कभी-कभी माँ के इस महान स्वरूप के प्रति आभार व्यक्त करने और बच्चों के मन में इन भावनाओं को जागृत करने हेतु एक विशेष दिन मनाना आवश्यक हो जाता है। इन्हीं सुंदर विचारों के साथ आज इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक में मातृ दिवस मनाया गया जिसका एक छोटा सा वीडियो क्लिप साझा कर रहे हैं । दिन की शुरुआत साप्ताहिक पढ़ाई एवं गुरूजनों द्वारा परिचर्चा एव साप्ताहिक पढ़ाई की परीक्षा से हुई, उसके बाद मधुर संगीत और बच्चों के बीच मीठे तरबूज़ वितरित कर इस अवसर को आनंदमय बनाया गया। 🍉🎶

*विक्रम फाउंडेशन सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।माँ के बिना हमारा अस्तित्व ही अधूरा है।हम जो कुछ भी हैं, जो सोचते हैं, जो सीखते हैं उसके मूल में माँ का ही त्याग, प्रेम और संस्कार हैं।*

इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक निःशुल्क आधुनिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा !

*शिक्षा व्यापार नहीं, बच्चों का अधिकार है !*

09/05/2026

*सृजन और संस्कार — दोनों ही माँ की कोख में पनपते हैं। समाज, परिवार और लोगों के प्रति हमारी सोच पर हमारे माता-पिता से मिले संस्कारों का सीधा प्रभाव होता है। एक प्रकार से देखें तो हम सभी अपने माता-पिता की सोच और मूल्यों को लेकर ही जीवन जीते हैं, इसलिए हमारे लिए प्रत्येक दिन ही मातृ दिवस और पितृ दिवस है।*

फिर भी कभी-कभी माँ के इस महान स्वरूप के प्रति आभार व्यक्त करने और बच्चों के मन में इन भावनाओं को जागृत करने हेतु एक विशेष दिन मनाना आवश्यक हो जाता है। इन्हीं सुंदर विचारों के साथ आज इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक में मातृ दिवस मनाया गया जिसका एक छोटा सा वीडियो क्लिप साझा कर रहे हैं । दिन की शुरुआत साप्ताहिक पढ़ाई एवं गुरूजनों द्वारा परिचर्चा एव साप्ताहिक पढ़ाई की परीक्षा से हुई, उसके बाद मधुर संगीत और बच्चों के बीच मीठे तरबूज़ वितरित कर इस अवसर को आनंदमय बनाया गया। 🍉🎶

*विक्रम फाउंडेशन सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।माँ के बिना हमारा अस्तित्व ही अधूरा है।हम जो कुछ भी हैं, जो सोचते हैं, जो सीखते हैं उसके मूल में माँ का ही त्याग, प्रेम और संस्कार हैं।*

इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक निःशुल्क आधुनिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा !

*शिक्षा व्यापार नहीं, बच्चों का अधिकार है !*

Creation and values — both begin in a mother’s womb. The way we think about society, family, and people around us is deeply influenced by the संस्कार (values) given by our parents. In many ways, we all live carrying forward the thoughts and values of our mother and father, and therefore for us, every day is Mother’s Day and Father’s Day. 🌸

Still, sometimes it becomes important to dedicate a special day to express gratitude towards the greatness of a mother and to awaken these emotions among children. With these beautiful thoughts, Mother’s Day was celebrated today at Intermediate College Basuchak, and we are sharing a small video clip from the occasion.

The day began with weekly studies, discussions by respected teachers, and the weekly academic test. Later, the occasion was made joyful with melodious music and sweet watermelon distributed among the children. 🍉🎶

Vikram Foundation extends heartfelt Mother’s Day wishes to all mothers. Without a mother, our existence itself is incomplete. Whatever we are today, whatever we think and learn, has its roots in a mother’s love, sacrifice, and values.

Intermediate College Basuchak
Free Modern Education with Values

Education is not a business, it is every child’s right.

08/05/2026

जीवन में सच्ची शांति चाहिए तो ऐसे लोगों से दूरी बना लें,जो आपके सहयोग और समर्पण को भूल जाते हैं,
लेकिन छोटे-छोटे एहसानों का हिसाब गिनाते रहते हैं।

05/05/2026

🎶 Music Class – Intermediate College Basuchak

आज के क्लास का एक छोटा सा अंश 🎥

संगीत केवल एक कला नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सुंदर बनाने का माध्यम है।
जब बच्चे संगीत से जुड़ते हैं, तो वे केवल सुर ही नहीं सीखते—वे आत्मविश्वास, अनुशासन और अभिव्यक्ति की नई दुनिया में कदम रखते हैं।

इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक में शिक्षा के साथ-साथ ऐसे प्रयास बच्चों के सम्पूर्ण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

सीखते रहिए, आगे बढ़ते रहिए—यही सफलता का रास्ता है।

शिक्षा व्यापार नहीं, बच्चों का अधिकार है — और इसी लिए इंटरमीडिएट कॉलेज बासूचक में सभी सुविधाएँ निःशुल्क हैं।

02/05/2026

At the vibrant Kite Event hosted by Edison Township Division of Human Relations Commission, fostering unity and embracing diversity 🎏✨

The Face Painting booth brought smiles, creativity, and colorful energy to the celebration.

Special thanks to Swati and Kriti for organizing such a wonderful and creative booth that added so much joy for kids and families alike. 🎨😊

It was also great to see Mr Sam Joshi, Mayor Edison Township joining and encouraging the community spirit

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Basuchak Ghazipur Uttar Pradesh 233306
Varanasi