29/08/2024
जय श्री कृष्णा
राधे राधे
मैं इश्क़ कहूं
तुम बनारस समझना �
29/08/2024
जय श्री कृष्णा
राधे राधे
13/04/2024
जय माता दी 🙏
16/01/2024
आइए 22 जनवरी को मेगा फेस्टिवल की तरह मानते है 😍
हमारे प्रभु राम जी घर आ रहे है 🙏
15/01/2024
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=766517315513297&id=100064651065724&mibextid=Nif5oz
21/09/2023
गणपति बाप्पा मोरया 🙏
जब रास्तों पर चलते चलते मंजिल का ख्याल ना आये तो आप सही रास्ते पर है I"
01/01/2023
आप को और आप के पूरे परिवार को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई.... जगत जननी मां जगदम्बा और बाबा विश्वनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। सुख शांति और समृद्धि से भरा ये नया वर्ष आप को खुशियों से भर दे। 🙏🏻🙏🏻जय श्री राम🙏🏻🙏🏻🙏🏻💐🌷 श्लोक सिंह वाराणसी
22/08/2022
कंस को मारने के बाद भगवान श्रीकृष्ण कारागृह में गए और वहां से माता देवकी तथा पिता वसुदेव को छुड़ाया।
तब माता देवकी ने श्रीकृष्ण से पूछा, "बेटा, तुम भगवान हो, तुम्हारे पास असीम शक्ति है, फिर तुमने चौदह साल तक कंस को मारने और हमें यहां से छुड़ाने की प्रतीक्षा क्यों की?"
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "क्षमा करें आदरणीय माता जी, क्या आपने मुझे पिछले जन्म में चौदह साल के लिए वनवास में नहीं भेजा था।"
माता देवकी आश्चर्यचकित हो गईं और फिर पूछा, "बेटा कृष्ण, यह कैसे संभव है? तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?"
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "माता, आपको अपने पूर्व जन्म के बारे में कुछ भी स्मरण नहीं है। परंतु तब आप कैकेई थीं और आपके पति राजा दशरथ थे।"
माता देवकी ने और ज्यादा आश्चर्यचकित होकर पूछा, "फिर महारानी कौशल्या कौन हैं?"
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "वही तो इस जन्म में माता यशोदा हैं। चौदह साल तक जिनको पिछले जीवन में मां के जिस प्यार से वंचित रहना पड़ा था, वह उन्हें इस जन्म में मिला है।"
🚩 जय श्रीकृष्ण 🚩
20/08/2022
काशी शहर नहीं , उत्सव है उत्सव..!!
हर हर महादेव 🙏
#प्यारी_काशी
#न्यारी_काशी
31/07/2022
भारतीय सेना के बहादुर खोजी K9 एलेक्स, आज जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवाद विरोधी अभियान में थे। उसने घेराबंदी वाले घर के अंदर आतंकवादी का पता लगा लिया, लेकिन उन आतंकवादियों द्वारा गोली चला दी गई। 3 गोलिया लगने से वो शाहिद हो गया। चार पैरों वाले सैनिक ने मुठभेड़ स्थल पर अंतिम सांस ली, लेकिन भारतीय सेना को जीत दिलाई। सादर नमन 💐💐
ऐ दोस्त 🐾 राष्ट्र के लिए आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में शरण दे। जय हिंद 🇮🇳 🇮🇳
29/07/2022
झारखंड के रामगढ़ में एक मंदिर ऐसा भी है जहां भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं स्वयं मां गंगा करती हैं. मंदिर की खासियत यह है कि यहां जलाभिषेक साल के बारह महीने और चौबीस घंटे होता है. यह पूजा सदियों से चली आ रही है. माना जाता है कि इस जगह का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है. भक्तों की आस्था है कि यहां पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.अंग्रेजों के जमाने से जुड़ा है इतिहास
झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर को लोग टूटी झरना के नाम से जानते है. मंदिर का इतिहास 1925 से जुड़ा हुआ है और माना जात है कि तब अंग्रेज इस इलाके से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे. पानी के लिए खुदाई के दौरान उन्हें जमीन के अन्दर कुछ गुम्बदनुमा चीज दिखाई पड़ा. अंग्रेजों ने इस बात को जानने के लिए पूरी खुदाई करवाई और अंत में ये मंदिर पूरी तरह से नजर आया.शिव भगवान की होती है पूजा
मंदिर के अन्दर भगवान भोले का शिव लिंग मिला और उसके ठीक ऊपर मां गंगा की सफेद रंग की प्रतिमा मिली. प्रतिमा के नाभी से आपरूपी जल निकलता रहता है जो उनके दोनों हाथों की हथेली से गुजरते हुए शिव लिंग पर गिरता है. मंदिर के अन्दर गंगा की प्रतिमा से स्वंय पानी निकलना अपने आप में एक कौतुहल का विषय बना है.
मां गंगा की जल धारा का रहस्य
सवाल यह है कि आखिर यह पानी अपने आप कहा से आ रहा है. ये बात अभी तक रहस्य बनी हुई है. कहा जाता है कि भगवान शंकर के शिव लिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं स्वयं मां गंगा करती हैं. यहां लगाए गए दो हैंडपंप भी रहस्यों से घिरे हुए हैं. यहां लोगों को पानी के लिए हैंडपंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि इसमें से अपने-आप हमेशा पानी नीचे गिरता रहता है. वहीं मंदिर के पास से ही एक नदी गुजरती है जो सूखी हुई है लेकिन भीषण गर्मी में भी इन हैंडपंप से पानी लगातार निकलता रहता है.
दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
लोग दूर-दूर से यहां पूजा करने आते हैं और साल भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. श्रद्धालुओं का मानना हैं कि टूटी झरना मंदिर में जो कोई भक्त भगवान के इस अदभुत रूप के दर्शन कर लेता है उसकी मुराद पूरी हो जाती है. भक्त शिवलिंग पर गिरने वाले जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और इसे अपने घर ले जाकर रख लेते हैं. इसे ग्रहण करने के साथ ही मन शांत हो जाता है
हर हर महादेव