02/06/2026
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिन्दु युवा वाहिनी वाराणसी महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5 जून को पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम के सम्बंध में संगठन के वरिष्ठ साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई ।
कार्यक्रम स्थल - शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल,एमसीएच विंग भूतल कबीरचौरा
दिनांक - 05/06/2026
समय - 08:00 AM
01/06/2026
चिउरापुर,बाबतपुर,वाराणसी में श्री राकेश सिंह जी के पुत्र नितिन सिंह का विगत दिनों पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था आज शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।।
01/06/2026
📍 ग्राम व पोस्ट —नोनारी,नेवड़ियां,जनपद जौनपुर में श्री वीरेंद्र विक्रम सिंह जी की पूज्यनिया दादी स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह जी का विगत दिनों पूर्व हुए निधन के उपरांत आज उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।।
01/06/2026
आज बृज नंदनी कॉन्वेंट स्कूल,चहनियाँ,चन्दौली में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी (05 जून 2026 से प्रारम्भ होकर 05 जुलाई 2026 समापन) मासिक वृहद वृक्षारोपण अभियान के सफल संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा,जनसहभागिता,वृक्षारोपण स्थलों के चयन तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई ।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,हरित विकास एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।।
01/06/2026
फुलपुर,चहनियां,चन्दौली में श्री दरोगा सिंह जी के यहां रामायण पाठ के कार्यक्रम में उपस्थित रहा ।।
01/06/2026
ग्रामसभा-रामगढ़,विकास खण्ड-चहनियाँ,चन्दौली में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
बाबा किनाराम जी सभी का कल्याण करें। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो ।।
31/05/2026
📍 स्थान: दरियापुर रामगढ़,चंदौली में भाई सूरज प्रजापति जी के द्वारा आयोजित बाबा किनाराम एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और एकता का प्रतीक है। सभी खिलाड़ियों एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।।
31/05/2026
भाई विशाल चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें ।।