Banaras Locomotive Works, Varanasi

Banaras Locomotive Works, Varanasi

Share

Our VisionTo be a world class manufacturer of reliable,cost-effective,state of the art Dsl & Ele Loco

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 05/06/2026

स्वच्छ, हरित एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध बरेका पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है तथा “स्वच्छ भारत-हरित भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।पर्यावरण के लिए संकल्पित एवं लगभग 100000 से अधिक पेड़ों से आच्छादित बरेका का 40% क्षेत्र हरा भरा है
Ministry of Railways, Government of India

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 05/06/2026

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के 'हरित प्रयासों' से बरेका को मिला प्रतिष्ठित "गोल्ड रेटिंग ग्रीन को सर्टिफिकेशन"*

*बरेका में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी, बृहद वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन*

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में दिनांक 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी के अंतर्गत आज दिनांक 05 जून 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के हरित पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति किए जा रहे क्रांतिकारी प्रयासों के परिणाम स्वरुप बरेका को "गोल्ड रेटिंग' ग्रीन को सर्टिफिकेशन" (GreenCo Certification) प्राप्त हुआ है, जो बरेका के लिए गर्व का विषय है।
महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बरेका ने अब ''गोल्ड रेटिंग' ग्रीन को सर्टिफिकेशन (GreenCo Certification)" हासिल कर लिया है, जो पहले 'सिल्वर लेवल' पर था। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) हैदराबाद द्वारा 10 विभिन्न मानकों (Modules) पर किए गए कड़े मूल्यांकन के बाद बरेका को 1000 में से 650 अंक प्राप्त हुआ हैं। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि बरेका की पर्यावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उल्लेखनीय है कि महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में बरेका में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए भी विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में सर्वप्रथम मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील को प्लांट भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस अभियान -2026 के अंतर्गत किये गये विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में सभी को अवगत कराया।
सिविल विभाग की तरफ से वरिष्ठ इंजीनियर श्री अमित कुमार ने पर्यावरण के क्षेत्र में बरेका द्वारा किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में बरेका नाट्य दल द्वारा वरिष्ठ कलाकार श्री सुधाकर मणि के निर्देशन में हरित पर्यावरण से प्रेरित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने हरित पर्यावरण से प्रेरित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पर्यावरण विषय पर दिए गए संबोधन में सभी को वृक्षारोपण करने एवं ऊर्जा संरक्षण करने का संदेश दिया।

प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अनूप सिंह वत्स द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों ने अधिकारी विश्राम गृह परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा,मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा एवं श्री सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एक अन्य कार्यक्रम में संस्थान,बरेका द्वारा बरेका इंटर कॉलेज से बरेका प्रेक्षागृह तक पर्यावरण से प्रेरित जन-जागरूकता रोलर स्केटिंग रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, संस्थान एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजकुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली के पश्चात संस्थान के उप संस्थान परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में आज प्रातःकाल कर्मचारी क्लब में हरित पर्यावरण से प्रेरित वाल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता एवं जन संपर्क अधिकारी, श्री राजेश कुमार द्वारा पेंटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वाल पेंटिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने पर्यावरण से प्रेरित पेंटिंग कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 05/06/2026

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस 🌍
🌿 "एक पौधा माँ के नाम, एक संकल्प पृथ्वी के नाम" ♻️

🌳 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” के दौरान बरेका ने पर्यावरणीय उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए प्रतिष्ठित GreenCo Gold Rating प्राप्त की है। GreenCo Silver से Gold Rating तक की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित विनिर्माण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा सतत औद्योगिक विकास के प्रति बरेका की निरंतर प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में बरेका पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाते हुए भारतीय रेल के हरित, सतत एवं पर्यावरण-संवेदनशील भविष्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान संस्थान की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता, नवाचार तथा औद्योगिक उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण है।
आइए, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं और हरित, स्वच्छ एवं सतत भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
🌿 एक पौधा माँ के नाम, एक संकल्प पृथ्वी के नाम♻️

Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of IndiaMinistry of Health and Family Welfare, Government of IndiaMyGovIndia Ek Bharat Shreshtha Bharat Ministry of Railways, Government of India

05/06/2026



Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.

Big cats are more than symbols of the wild. They are guardians of some of the world’s most important ecosystems. From forests and grasslands to mountains and wetlands, their presence helps maintain the balance of nature that supports biodiversity, water security, and climate resilience.

Protecting big cats means protecting habitats that absorb carbon, sustain livelihoods, and secure a healthier future for generations to come. On this World Environment Day, let us strengthen our commitment to conservation and collective action for a planet where wildlife and people thrive together.

Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India MyGovIndia Ministry of Railways, Government of India Ek Bharat Shreshtha Bharat

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रातःकाल कर्मचारी क्लब में हरित पर्यावरण से प्रेरित वाल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता एवं जन संपर्क अधिकारी, श्री राजेश कुमार द्वारा पेंटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वाल पेंटिंग में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विजुअल आर्ट के शोधार्थी श्री राहुल कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित रचनात्मक एवं प्रेरणास्पद पेंटिंग किया। वाल पेंटिंग का यह कार्यक्रम 8 जून तक चलेगा।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव व सदस्य श्री सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष, कर्मचारी क्लब श्री सरोज कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, कर्मचारी क्लब श्री अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

05/06/2026

Guided by the principle of ‘One Earth, One Family and One Future’, we will continue working towards a cleaner, greener and more sustainable planet through the spirit of Mission LiFE.

Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Narendra Modi MyGovIndia Ek Bharat Shreshtha Bharat Ministry of Railways, Government of India

05/06/2026

The conversation starts with awareness and continues through action.

What is one step you'll take for the planet today?



Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Railways, Government of India MyGovIndia Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

05/06/2026

"स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को संरक्षित करें!"
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बरेका में उत्सव एवं जश्न का माहौल..
बरेकां परिवार की तरफ से आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Ministry of Railways, Government of India Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

04/06/2026

🌍 विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून 2026 🌿🇮🇳
🌳हरित एवं सतत विकास की दिशा में बरेका की प्रतिबद्धता ♻️
🏞️प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव है। स्वच्छ व हरित पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
🚄 बनारस रेल इंजन कारखाना पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, हरित आवरण वृद्धि तथा सतत विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।
"एक पेड़ – एक संकल्प, हरित भविष्य हमारा लक्ष्य"
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌱
बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी
🌍 Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Ayush, Government of India Ministry of Railways, Government of India MyGovIndia Ek Bharat Shreshtha Bharat

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Banaras Locomotive Works
Varanasi
221004