Banaras Locomotive Works, Varanasi

Banaras Locomotive Works, Varanasi

Share

Our VisionTo be a world class manufacturer of reliable,cost-effective,state of the art Dsl & Ele Loco

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 08/05/2026

बरेका महिला कल्याण संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को किया सम्मानित

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 08 मई 2026 को बरेका महिला कल्याण संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में कुल 27 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उपाध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन श्रीमती अंजू गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारीगण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात उपाध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन श्रीमती अंजू गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत से ही बरेका दिन- प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनतकश कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और ईमानदारी को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन सचिव , महिला कल्याण संगठन श्रीमती ऋतिका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने दिया।

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 08/05/2026

"जन-जन का रखें ध्यान-TB मुक्त भारत अभियान"

TB मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना TB जन जागरूकता के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
इसके अंतर्गत TB जन जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Ministry of Railways, Government of India

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 08/05/2026

बरेका के बास्केटबॉल कोर्ट पर दिनांक 07 मई 2026 से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुल 07 टीमें इस प्रकार हैं:-राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा।

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 08/05/2026

बरेका केंद्रीय चिकित्‍सालय में अग्नि संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत ऑक्सीजन प्लांट व पाईप लाईन का सघन निरीक्षण

बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 08 मई 2026 को अग्नि संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि अग्नि संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में अग्नि से जुड़े सभी उपकरणों के कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । चिकित्सालय में अवस्थित PSA ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए विशेष अग्नि संरक्षा प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं । प्लांट क्षेत्र को 'अत्यधिक संवेदनशील ज़ोन' घोषित करते हुए वहां सुरक्षा उपकरणों की तैनाती बढ़ा दी गई है ।

*मुख्य सुरक्षा उपाय*- ऑक्सीजन एनरिचमेंट कंट्रोल प्लांट रूम में वेंटिलेशन सिस्टम की जांच की गई ताकि ऑक्सीजन का स्तर 23.5% से ऊपर न जाए।

*हाइड्रोकार्बन मुक्त क्षेत्र:* प्लांट के उपकरणों में तेल, ग्रीस या किसी भी पेट्रोलियम आधारित लुब्रिकेंट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि ये ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर विस्फोट का कारण बन सकते हैं ।

*इमरजेंसी कट-ऑफ:* अग्नि संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षित गया है कि ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में मुख्य ऑक्सीजन सप्लाई वाल्व को तुरंत कैसे बंद करना है ।

*नो-स्मोकिंग ज़ोन:* निरीक्षण के दौरान प्लांट के 10 मीटर के दायरे में धूम्रपान और मोबाइल फोन के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाले चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान चिकिसालय के वरिष्‍ठ मंडल चिकित्‍सा अधिकारी, डा० विशाल मिश्रा, सहायक सामग्री प्रबंधक श्री एस.पी शुक्ला तथा श्री मणि प्रकाश त्रिपाठी सहित चिकित्‍सालय के नर्सिंग स्‍टाफ श्रीमती कमला श्रीनिवासन, श्रीमती चन्‍द्रकला राव, श्रीमती संजू लता गौतम तथा सीता कुमारी व अन्य सहकर्मी उपस्थित रहे।
#अग्नि_संरक्षा_सप्ताह
Ministry of Railways, Government of India

08/05/2026

Screen early. Protect future generations.

On World Thalassemia Day, raise awareness about the importance of carrier screening, genetic counselling, and timely testing to prevent Thalassemia.

Know your status today!

08/05/2026

“Indian Railways: Preserving the Past, Powering the Future.”

The 125-year-old UNESCO-listed Nilgiri Mountain Railway structure at Coonoor Railway Station, Tamil Nadu, now shines with modern upgrades. ✨
Ministry of Railways, Government of India MyGovIndia

08/05/2026

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,
रेल यात्रा के दौरान पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का ही प्रयोग करें।
प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Ministry of Railways, Government of India

08/05/2026

आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं एवं दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रेड क्रॉस संस्था एवं इसके सभी समर्पित सदस्यों को बरेका परिवार की तरफ से विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Photos from Banaras Locomotive Works, Varanasi's post 07/05/2026

बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर आज दिनांक 07 मई 2026 से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 07 मई से 10 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें वाराणसी की विभिन्न प्रतिष्ठित टीमों की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों — राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा — ने सहभागिता सुनिश्चित की है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सचिव, बास्केटबॉल, बरेका एवं जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों को मजबूत बनाता है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजर्षि क्लब एवं सनबीम सन सिटी के बीच खेला गया, जिसमें राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-03 से एकतरफा विजय प्राप्त की।
दूसरा मैच बरेका एवं सिगरा स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें बरेका टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिगरा स्टेडियम को 44-15 से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला संत अतुलानंद (होलापुर) एवं सनबीम भगवानपुर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।संत अतुलानंद (होलापुर) की टीम ने सनबीम भगवानपुर को 31-11 से शानदार जीत दर्ज की।
पूरे प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा एवं खेल भावना देखते ही बन रही थी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया, जिससे खेल परिसर रोमांच एवं उत्साह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर सचिव, संस्थान श्री आलोक कुमार सिंह, बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच श्री एल. के. बिस्वाल एवं श्री बाबी सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्री विकास यादव, श्री लक्ष्य वर्मा, श्री राहुल श्रीवास्तव एवं श्री आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
#खेलो
#खेलो_इंडिया
Ministry of Railways, Government of India

07/05/2026

अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित “रेल यात्रा वृत्तांत” निबंध प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है। अपनी प्रविष्टि 31 जुलाई 2026 तक दिए गए पते पर प्रेषित करें और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त करें। Ministry of Railways, Government of India

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Banaras Locomotive Works
Varanasi
221004