20/12/2025
सभी को राम राम
*नर सेवा नारायण सेवा*
विषय —*चप्पल वितरण*
दिनांक—20/12/25
नर सेवा नारायण सेवा कार्य के अंतरगत
लगातार बढ़ते ठंड को देखते हुए गंगा शाखा के द्वारा कुष्ठ आश्रम जो संकट मोचन मार्ग पर स्थित है वहाँ जाकर उस आश्रम में रह रहे 25 परिवारों को चप्पल का वितरण किया गया।
सभी चप्पल को पाकर बहुत ख़ुश हुए। और उन सभी ने मिलकर भगवान का जयकारा भी लगाया।
धन्यवाद
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
19/12/2025
सभी को राम राम
*नर सेवा नारायण सेवा*
विषय —*कपड़े वितरण*
दिनांक— 19/12/25
नर सेवा नारायण सेवा के अंतरगत बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए गंगा शाखा की सदस्या मीना गोयल भाभी (पूर्व अध्यक्ष) के द्वारा
क़रीब क़रीब 250. टी-शर्ट्स बाँटे गए।
यह टी-शर्ट सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को ,आंगनबाड़ी के बच्चों को ,घाट के किनारे रहने वाले बच्चों को और चलते हुए मुसाफ़िरों को भी दिया गया॥
सभी T शर्ट्स को लेकर बहुत ख़ुश हुए।
गंगा शाखा इसी तरह और आगे भी सेवा कार्यों में कार्यरत रहेगी। 🙏🏻🙏🏻
धन्यवाद
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
18/12/2025
सभी को राम राम
नर सेवा नारायण सेवा
*विषय॰ कंबल वितरण*
आज दिनांक 18 /12 /25
को गंगा शाखा के द्वारा ज़रूरतमंद इंसानों को बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया॥
यह कंबल साफ़ सफ़ाई कर्मियों को, रिक्शा चलाने वालों को और राह में ज़रूरतमंद इंसानों को जिनके पास ठंड से बचने के लिए ओढ़ने को कुछ नहीं था उनको दिया गया॥
धन्यवाद
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
17/12/2025
सभी को राम राम🙏🏻
*विषय* -*कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण* (राष्ट्रीय प्रकल्प
दिनांक -21/11/25
स्थान- जनसेवा कल्याण केंद्र महमूरगंज
आप सभी को बताते हुए यह हर्ष हो रहा है कि राष्ट्रीय प्रकल्प कृत्रिम अंग के अंतरगत गंगा शाखा के द्वारा कल 21/11 25 को दो ज़रूरत मंद इंसानों का कृत्रिम अंग के रूप में नया पैर लगवाया गया॥
उन दोनों पुरुषों को नया कृत्रिम पैर लगवाकर बहुत ही आनंद महसूस हो रहा है।
वे दोनों पुरुष भी अपने नए कृत्रिम पैर को देखकर और उसपर चलकर बोहोत ही ख़ुश हुए॥ बहुत आशीर्वाद दिए॥
*नर सेवा नारायण सेवा*
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
17/12/2025
सभी को राम राम
नर सेवा नारायण सेवा
गंगा शाखा के द्वारा कल दिनांक 16 -12- 25 को
गोदौलिया चौराहे ,दशाश्वमेध पर खिचड़ी बाबा के पास आने जाने वाले दर्शनार्थियों और ज़रूरत मंद व्यक्तियों को गरमा गरम खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया॥
सभी खिचड़ी के प्रसाद को प्रसन्न होकर ग्रहण किए और हमें भी ऐसा करके बहुत आनंद आया॥
धन्यवाद
सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
17/11/2025
सभी को राम राम
विषय -रंगारंग कार्यक्रम
दिनांक-14/11/25
आप सब को बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि गंगा शाखा ने दिवाली मिलन का कार्यक्रम एक नए अंदाज़ से आयोजित किया॥
यह कार्यक्रम मल दहिया पर स्थित *सन्न सूत्रा* में आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम की *संयोजिकाएँ*
गौरी केडिया भाभी
संगीता मुरारका भाभी
नित्या पोद्दार भाभी थी
कार्यक्रम का थीम *ब्लैक -जैक -बैश* के नाम से आयोजित किया गया ॥और सभी भाभियाँ काले परिधान में आकर इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया॥
संयोजिकाओं ने नए तरह नए नए तरह के खेल खिलाए ,डान्स -मस्ती भी कराया॥और खाने का भी विशेष प्रबंध था
सभी भाभियाँ ने कार्यक्रम का बहुत ही आनंद उठाया और प्रसन्न हुईं ।
धन्यवाद
*अध्यक्षा*
*निशा अग्रवाल*
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
*कोषाध्यक्ष*
*ज्योति अग्रवाल*
12/11/2025
सभी को राम राम🙏🏻
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
आज दिनांक. 12/11/25 को राणी सती दादी रामकटोरा मंदिर में हो रहे 13 दिवसीय प्रभात फेरी में गंगा शाखा को चुनड़ी --उत्सव में सम्मलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ॥
इस उत्सव में गंगा शाखा की भाभियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया॥
श्री राणी सती दादी के कुलगुरु भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण कर शाखा के सदस्या नैना भाभी भी सम्मिलित हुई ॥
शाखा के द्वारा की दादी माँ की आरती उतारी गई। चुनरी उड़ाई गई और प्रसाद का भोग लगाया गया॥
जयश्री राणी सती दादी की
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
धन्यवाद
*अध्यक्षा*
*निशा अग्रवाल*
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
*कोषाध्यक्ष*
*ज्योति अग्रवाल*
30/10/2025
सभी को राम राम🙏🏻
आज दिनांक 28/10/25 को
गोपा -अष्टमी के अवसर पर गंगा शाखा के द्वारा धरम संघ ेगौशाला में जाकर क़रीब क़रीब सौ गायों को 20 से 25 किलो गुड , रोटी और फल खिलाया गया॥
आध्यात्मिक परंपरा को निभाते हुए हम सब ने मिलकर गायों की पूजा अर्चना भी की ॥
धन्यवाद
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*
16/10/2025
सभी को राम राम🙏🏻🙏🏻
विषय -*वॉक थन*
दिनांक – 12/10/2025
समय – 6.00am
स्थान – गुरुधाम (PMO ऑफिस)
आज मारवाड़ी युवा मंच की तरफ़ से वाराणसी में सभी शाखाओं ने मिलकर वॉकथन का आयोजन किया और सारी शाखाएं सम्मिलित भी हुई।
इस आयोजन में वाराणसी गंगा शाखा की भाभियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य यह था कि
सभी लोग कदम से कदम मिलाकर स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज की ओर बढ़ें।
धन्यवाद
सचिव —-अनीता सिंघानिया
29/09/2025
*सभी को राम राम*🙏🏻
हर बेटी की शादी एक नया जीवन है।।👩🦰
ख़ुशी और प्यार से भरा यह बंधन है।।👩❤️👩
*पांचवीं कन्या के शादी में कुछ सामान देकर*मदद करने का प्रयास*—
28/ 9 /25 को गंगा शाखा और शाखा की सदस्याओं के द्वारा एक और ज़रूरतमंद कन्या को शादी के लिये ज़रूरत का सामान दिया गया।
जिसमें-
कांच के बर्तन इलेक्ट्रॉनिक बर्तन ,कपड़े ,चप्पल ,ज्वेलरी
शोपीस ,फ़ोटो फ़्रेम,
साड़ियाँ , ,पर्स , मेकअप का सामान, ज्वेलरी बैग, क़िटबैग, सुहाग का सामान , बिछाया आदि इस तरह की कई भी छोटी छोटी चीज़ें जो एक लड़की को नया घर बसाने के लिए ज़रूरत होती है वो सब सामान दिया गया ।
ये सब समान मिलने से वह कन्या और उसके परिवारवाले सब बहुत ख़ुश हुए और बहुत ही आशिर्वाद भी दिये।
धन्यवाद
*सचिव*
*अनीता सिंघानिया*