13/10/2026
मिशन शक्ति 6.0-महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प!
मा0 मुख्यमंत्री उ0 प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर संचालित मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के शुभारंभ के अवसर पर दिनांक 12-10-2026 को वाराणसी परिक्षेत्र के जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली के मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता रैलियाँ निकाली गईं।
इन रैलियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।