14/04/2026
भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती(14 अप्रैल)पर कोटि-कोटि नमन। डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मुख्य विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित थी। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव (अस्पृश्यता )के पूर्ण उन्मूलन ,शोषित वर्गों के सशक्तिकरण ,संवैधानिक लोकतंत्र, महिला अधिकारों और शिक्षा (शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो) के माध्यम से एक समता मूलक समाज के निर्माण का पुरजोर समर्थन किया। जय हिंद!!💐🙏🙏🙏🙏🙏
31/03/2026
आज BHU मे "पंडित मदन मोहन मालवीय फर्स्ट लॉ फैकल्टी क्रिकेट प्रीमियर लीग- 2026" के फाइनल मैच में BHU के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे निमंत्रित किया गया था , जिसमें सम्मिलित होकर शानदार फाइनल क्रिकेट मैच का आनंद लिया गया। विजेता और उपविजेता कप्तानों को शानदार ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज के साथ-साथ
सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट मेरे द्वारा प्रदान किया गया। आयोजन इतना अच्छा था कि वैसे तो LPL था लेकिन कहीं से भी IPL से कम नहीं लग रहा था। बीएचयू में आज क्रिकेट मैच के दौरान मुझे अपने खुद के क्रिकेट जीवन की बहुत याद आई।
जय हिंद!!
27/03/2026
रामनवमी की राम राम 🙏🏻"भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी!
आप सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 💐🙏🙏🙏🙏
23/03/2026
इंकलाब की ज्योति जलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन 🇮🇳 💐💐💐🙏🙏🙏जय हिंद!!
20/03/2026
"सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। 💐🙏🙏
माॅ के साथ माॅ के दरबार मे,जय माता दी।
जय हिंद!!
19/03/2026
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
14/03/2026
यह प्रशस्ति पत्र देने के लिए श्रीमान आईजी एटीएस महोदय को हृदय से धन्यवाद, आभार. वैसे तो कैरियर में ढेर सारे प्रशस्ति पत्र मिले क्योंकि प्रशस्ति पत्र को भी मैं एक आदेश के रूप में ही मानता हूं।
उसमें अन्त में जो लिखा रहता है वह एक आदेश ही होता है उसको मैं आदेश ही मानता हूं कि " मुझे आशा है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार कठोर परिश्रम और लगन से कार्य करते रहेंगे।" इसको आदेश ही समझकर देशभक्ति की भावना से पूरी ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जाता है जिससे सफलता निश्चित मिलती है और आप सबके आशीर्वाद से इस तरह के प्रशस्तिपत्र पत्र, रिवॉर्ड ,पुरस्कार और मेडल प्राप्त होते रहते हैं ,जो निश्चित रूप से हम लोगो का मनोबल बढ़ाते हैं, पूरी टीम का हृदय से आभार, धन्यवाद ।जय हिंद!!
04/03/2026
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाइयां ।ईश्वर आपके जीवन में सतरंगी खुशियां सदैव बनाए रखें।
रंगों के इस पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।आपको एवं आपके समस्त परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।💐💐💐
🙏🙏🙏 जय हिंद!!
15/02/2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से अपने भारत देश मे ही नही बल्कि विश्व में शांति और सद्भाव की भावना मज़बूत हो। शिव और शक्ति के आशीर्वाद से हमारे देश की एकता, अखंण्डता सदैव बनी रहे और निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाता रहे। विश्व का कल्याण हो ।नमः पार्वती पतये हर हर महादेव! जय हिंद!!💐🙏🙏
30/01/2026
MAHAKUMBH PRYAGRAJ ,2025 ke liye UP KE CM SIR KA ,"MAHAKUMBH SEVA MEDAL" PRAPT HUA. JAi HND!!