Ek kadam Gandhi ke Saath

Directions Website

Ek kadam Gandhi ke Saath Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ek kadam Gandhi ke Saath, Social service, Varanasi.

एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा- राजघाट, वाराणसी से राजघाट, दिल्ली तक 2 अक्टूबर 2025 - 26 नवम्बर 2025 तक

Official Page of Ek Kadam Gandhi ke Saath - A padyatra organized from Rajghat, Varanasi to Rajghat, Delhi, 2nd October 2025- 26th November 2025

‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का वाराणसी में प्रीमियर, 1000 किमी यात्रा की यादें हु...
22/09/2026

‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का वाराणसी में प्रीमियर, 1000 किमी यात्रा की यादें हुईं जीवंत

सर्व सेवा संघ की बनारस से दिल्ली पदयात्रा पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री; सिगरा के अस्मिता सभागार में जुटे दर्ज....

‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का बनारस में प्रीमियरवाराणसी : रविवार को अस्मिता सभाग...
21/09/2026

‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का बनारस में प्रीमियर

वाराणसी : रविवार को अस्मिता सभागार, सिगरा, वाराणसी में ‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बनारस के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग, पदयात्रा के साथी आदि उपस्थित रहे।

लगभग 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित बनारस से दिल्ली तक की 56 दिनों और करीब 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा पर केंद्रित है। फिल्म में पदयात्रा के दौरान आए विभिन्न पड़ावों, यात्रियों के अनुभवों आदि को प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म के निर्माण में नई दिल्ली स्थित Sparrow Communication की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पदयात्रा के दौरान रिकॉर्ड किए गए 100 घंटे से अधिक के फुटेज को 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के रूप में संपादित करने का कार्य मोहम्मद फरमान (स्पैरो कम्युनिकेशन) ने किया। वहीं, संजय कुमार (स्पैरो कम्युनिकेशन) ने फिल्म के सुपरविजन की जिम्मेदारी संभाली।

डॉक्यूमेंट्री की कैमरा टीम में युवा साथी कौशल कुशराम, ऋतिक दावर, अन्नू सारथी, रेवा सोलंकी और विकास कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फिल्म में शामिल साक्षात्कारों के समन्वय में गौरव पुरोहित की भूमिका रही। श्वेता ने फिल्म के लिए वॉयस ओवर दिया, जबकि पटकथा लेखन में अरविंद अंजुम और विकास कुमार शामिल रहे।

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने इसके तकनीकी पक्ष, प्रस्तुति और विषय-वस्तु पर अपने विचार साझा किए। गीता वर्मा, राजेंद्र चौधरी, सोनी, धनंजय, दीक्षा, टैन, वल्लभ भाई, संजीव सिंह और जितेंद्र सहित अन्य साथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म ने यात्रा से जुड़ी अनेक स्मृतियों को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम ने आगामी 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कोलकाता से शांतिनिकेतन तक आयोजित होने वाली पदयात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन पदयात्रा के संयोजकों में से एक नंदलाल मास्टर ने किया। अंतिम में सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

नई दिल्ली में गूंजा ‘एक कदम गांधी के साथ’ का संदेश, 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा बनी डॉक्यूमेंट्री की कहानी -
21/09/2026

नई दिल्ली में गूंजा ‘एक कदम गांधी के साथ’ का संदेश, 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा बनी डॉक्यूमेंट्री की कहानी -

सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित बनारस से दिल्ली तक 1,000 किलोमीटर की 56 दिवसीय पदयात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘एक कदम गा...

एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा, कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री का नई दिल्ली में प्रदर्शन
20/09/2026

एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा, कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री का नई दिल्ली में प्रदर्शन

नई दिल्ली, 19 सितंबर। जवाहर भवन में शुक्रवार को ‘एक कदम गांधी के साथ–पदयात्रा, कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्.....

20/09/2026

सिगरा, वाराणसी में ‘एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीमियर जारी।

सिगरा, वाराणसी में आज शाम 4 बजे से ‘एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रीमियर की तैयारियाँ पूर...
20/09/2026

सिगरा, वाराणसी में आज शाम 4 बजे से ‘एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रीमियर की तैयारियाँ पूरी। आप साथियों का इंतज़ार रहेगा।

‘एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा–कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नई दिल्ली में प्रीमियर संपन्नजवाहर भवन, नई दिल्ली ...
19/09/2026

‘एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा–कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नई दिल्ली में प्रीमियर संपन्न

जवाहर भवन, नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा-कारवां प्यार का’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की सिविल सोसाइटी से जुड़े बड़ी संख्या में लोग, छात्र-छात्राएं और पदयात्रा में शामिल रहे साथी उपस्थित रहे। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने इसकी सराहना की। कार्यक्रम में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लगभग 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित बनारस से दिल्ली तक की 56 दिनों और 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा पर केंद्रित है। फिल्म में यात्रा के दौरान आए विभिन्न पड़ावों एवं पदयात्रा से जुड़े अनुभवों को संवेदनशील और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म के निर्माण में नई दिल्ली स्थित Sparrow Communication की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पदयात्रा के दौरान रिकॉर्ड किए गए 100 घंटे से अधिक के फुटेज को 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के रूप में कुशल तरीके से संपादित करने का काम मोहम्मद फरमान (स्पैरो कम्युनिकेशन ) ने किया। वहीं, संजय कुमार (स्पैरो कम्युनिकेशन) ने फिल्म के सुपरविजन की जिम्मेदारी संभाली।

डॉक्यूमेंट्री की कैमरा टीम में युवा साथी कौशल कुशराम, ऋतिक दावर, अन्नू सारथी, रेवा सोलंकी और विकास कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, फिल्म में शामिल इंटरव्यू के समन्वय में गौरव पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिल्म के नैरेशन के लिए श्वेता ने वॉयस ओवर दिया। पटकथा लेखन में अरविंद अंजुम एवं विकास कुमार शामिल रहे।

फिल्म स्क्रीनिंग के बाद चंदन पाल, अमित सौम्य, जय मौर्या गौरव पुरोहित ने अपने विचार साझा किए। Sparrow Communication से संजय भाई और हर्ष को चंदन पाल द्वारा खादी अंगवस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम ने किया। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले जसवीर सिंह ने गीत प्रस्तुत किया था।

जवाहर भवन, नई दिल्ली में आज शाम 5 बजे से ‘एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रीमियर की तैयारिय...
18/09/2026

जवाहर भवन, नई दिल्ली में आज शाम 5 बजे से ‘एक कदम गांधी के साथ – कारवां प्यार’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रीमियर की तैयारियाँ पूरी। आप साथियों का इंतज़ार रहेगा।

Address

Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ek kadam Gandhi ke Saath posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category