Sarkari Yojana update

Call Directions Website Contact the organization
05/10/2026
सुप्रीम फैसला... दादा-दादी की जगह पोते को भी मिल सकती है अनुकंपा नियुक्तिमध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट...
05/10/2026

सुप्रीम फैसला... दादा-दादी की जगह पोते को भी मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार, केंद्र सरकार और रेलवे की याचिका खारिज

नई दिल्ली, आरएनएन। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें मृत रेलवे कर्मचारी की जगह उसके पोते जितेंद्र वर्मा को अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश दिया गया था। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और विजय बिश्नोई की पीठ ने केंद्र सरकार और रेलवे की याचिका खारिज कर दी। मामले में जितेंद्र की दादी छमा बाई पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में हेल्पर 2/ खलासी थीं। 19 जून 2016 को सेवा के दौरान

उनकी मृत्यु हो गई। जितेंद्र ने अनुकंपा नियुक्ति का दावा किया, लेकिन रेलवे ने इसे खारिज कर दिया था।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा था कि रेलवे की नीति में पुत्र-पुत्री के अलावा निर्धारित शर्तों के तहत निकट संबंधी और वैध रूप से गोद लिए गए बच्चे भी अनुकंपा नियुक्ति के पात्र हो सकते हैं। दत्तक पुत्र का दावा स्वीकार न होने की स्थिति में भी जितेंद्र मृत कर्मचारी का पोता होने के कारण निकट संबंधी की श्रेणी में आता है। हाई कोर्ट ने रेलवे को 30 दिन में नियुक्ति देने और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च के तौर पर देने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से इनकार के बाद यह आदेश बरकरार है।

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सागर से तीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहींजिला प्रशासन व सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के समन्वय स...
05/10/2026

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सागर से तीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं

जिला प्रशासन व सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के समन्वय से शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन कुल 814 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी प्रतिस्पर्धा व निर्धारित शारीरिक मानकों के बीच 575 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर अगले चरण में प्रवेश किया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, शारीरिक मापदंड, बायोमेट्रिक, दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल जांच शामिल है।

जिला प्रशासन के अनुसार, सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 01711 मकरोनिया से मुरैना शाम 6 बजे, 01832 मकरोनिया से मुरैना रात 2:15 बजे व 01834 मकरोनिया से भिंड सुबह 3:15 बजे रवाना होगी। समय-सारणी में परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने और यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है।

05/10/2026

वृंदावन ग्रामों में पशुपालकों के उत्कृष्ट पशुओं की प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, द्वितीय ₹50 हजार और तृतीय पुरस्कार ₹25 हजार होगा। प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों के एक-एक वृंदावन ग्राम में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बीमार, घायल और लावारिस पशुओं के लिए गौ एम्बुलेंस सेवा पहले से संचालित है। अब दुधारू पशुओं के लिए भी एम्बुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। 168 नई एम्बुलेंस इस सेवा को और विस्तार देंगी। साथ ही, पशुपालन मेलों को बढ़ावा देने के साथ उन्नत नस्ल के पशुओं के लिए बड़े स्तर पर मेले भी आयोजित किए जाएंगे।


#दुग्ध_क्रांति_MP

सीएम ने 9 लाख से अधिक तेंदूपता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किए 36.17 करोड़ रुपएमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार ...
05/10/2026

सीएम ने 9 लाख से अधिक तेंदूपता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किए 36.17 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मंडला और पांढुर्णा के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाए ं कीं। मंडला मे ं उन्होंन े 263 करोड़ रुपए के 47 कार्यों का भूमिपूजन और 205 करोड़ रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंन े कहा कि प्रदेश का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़कर 4.38 लाख करोड़ हो गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस और वन समितियो ं को 26.56 करोड़ का काष्ठ लाभांश वितरित किया गया। मंडला में दो नए कॉलेज, टाइगर सफारी-जू, लघु वनोपज आधारित उद्योग और करीब 1500 सरकारी

बस े शुरू करने की घोषणा की गई।

Hero

पांढुर्णा के विकास में कोई कसर नही ं छोड़ेंग े

तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूटी प्रदान करते मुख्यमंत्री ।

पांढुर्णा मे ं सीएम ने कहा कि नए जिलों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। युवाओं को उद्योग, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट से जोड़न े के साथ कृषि, पशुपालन और

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले में 112 करोड़ के कार्य पूरे और 248 करोड़ के कार्य प्रचलित हैं। हनुमान लोक से मासिक आय 25 लाख से बढ़कर 60 लाख रुपए हुई है।

Address

Vidisha

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarkari Yojana update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sarkari Yojana update:

Shortcuts

Share