PRO Jansampark Vidisha

Call Directions Website Contact the organization

PRO Jansampark Vidisha PRO Jansampark Vidisha, Government of Madhya Pradesh

04/10/2026

लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक आज प्रातः 10 बजे से .
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक, अनुभाग एवं तहसील क्षेत्रों से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे विभागीय अधिकारी .
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में लंबित आवेदनों एवं विभागीय प्रकरणों की समीक्षा हेतु टीएल बैठक सोमवार 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा, जनसुनवाई एवं अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में निर्धारित अधिकारियों द्वारा संबंधित अनुभाग एवं तहसील क्षेत्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की जाएगी। बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़ने वाले अधिकारियों का अनुभागवार विवरण इस प्रकार है—

कुरवाई अनुभाग : से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सुरभि तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार अहिरवार, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री आर.पी. लहरे, प्रबंधक लीड बैंक श्री भगवान सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अनुपम गढ़ाई, महाप्रबंधक जल निगम श्री जे.पी. गनोटे, परियोजना प्रबंधक एमपीआरआरएलएम श्री संजय चौरसिया तथा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती राजेश्वरी बघेल वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

शमशाबाद अनुभाग से अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रीमती खुदीसा बेगम तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश अहिरवार बैठक में वीसी के माध्यम से सहभागिता करेंगे।

बासौदा अनुभाग से महाप्रबंधक एमपीआरडीसी श्री अनंत सिंह एदवंशी, जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा, प्रभारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री अंकित पटेल, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग श्रीमती जैनव हमीद, ड्रग इंस्पेक्टर श्री जॉन प्रवीन तथा सहायक श्रम पदाधिकारी सुश्री अंकिता राय वीसी से जुड़ेंगे।

लटेरी अनुभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित, जिला कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती विनिता कास्वा, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. दीप्ति कोठस्थाने, सहायक संचालक मत्स्य श्री मुकुंद राव बनसोड़ीकर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री श्यामलाल सोलंकी तथा प्रबंधक वेयर हाउस कॉर्पोरेशन श्री नरेन्द्र सिंह बैठक में वीसी के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।

सिरोंज अनुभाग से कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सोमेश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास श्री आर.एस. तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) श्री हरिसिंह, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी श्री ईश्वर सिंह चौधरिया, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन, जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास त्रिपाठी तथा जिला खनि अधिकारी श्री प्रशांत तिवारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

ग्यारसपुर अनुभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री विनय प्रकाश सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती राखी रघुवंशी, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्रीमती अलका रघुवंशी, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री सचिन जैन तथा उपायुक्त सहकारिता श्री ध्रुव कुमार झारिया वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे। बैठक में शेष संबंधित विभागों के अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभागार में उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा अधिकारियों से लंबित आवेदनों की विभागवार स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण तथा जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक उपरांत संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा, जनसुनवाई एवं निरीक्षण आदि से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई संपादित की जाएगी।

उद्यम संवाद में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी, सफल उद्यमियों ने साझा किए अनुभव .सेवा सेतु अभियान अंतर्गत सरकार आपके द्...
04/10/2026

उद्यम संवाद में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी, सफल उद्यमियों ने साझा किए अनुभव .
सेवा सेतु अभियान अंतर्गत सरकार आपके द्वार तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रविवार 4 अक्टूबर को मानस भवन, बासौदा में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा द्वारा उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता सहित प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उद्यम संवाद का उद्देश्य युवाओं, हितग्राहियों एवं आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा इच्छुक व्यक्तियों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हुए मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं आर्थिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही संत रविदास योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में भी हितग्राहियों को अवगत कराया गया।

सफल उद्यमियों ने साझा किए अनुभव -
उद्यम संवाद के दौरान योजना का लाभ लेकर सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय एवं उद्यम संचालित कर रहे हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। सफल उद्यमियों के अनुभवों से उपस्थित अन्य हितग्राहियों को भी स्वरोजगार अपनाने और योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरणा मिली।

हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास -
कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं हितग्राहियों से उनकी समस्याओं, योजना संबंधी कठिनाइयों तथा व्यवसाय संचालन से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्याओं की जानकारी लेकर मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शासन का उद्देश्य विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं एवं पात्र हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उद्यम संवाद जैसे आयोजनों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर नए उद्यम स्थापित होने, रोजगार के अवसर बढ़ने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर.999 नागरिकों ने आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी ...
04/10/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर.
999 नागरिकों ने आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं का लिया लाभ .
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु जन अभियान ‘‘सरकार आपके द्वार’’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश कुमार अहिरवार ने बताया है कि आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 999 नागरिकों ने आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी भावना के अनुरूप शासन की योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल एवं सुलभ रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष चिकित्सकों द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों के दौरान आयुष चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई।

999 नागरिकों ने लिया आयुष सेवाओं का लाभ -
आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 999 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 568 पुरुष एवं 431 महिला लाभार्थी शामिल हैं। पैथीवार लाभार्थियों में आयुर्वेद चिकित्सा से 497, होम्योपैथी से 356 तथा यूनानी चिकित्सा से 146 नागरिक लाभान्वित हुए।

सात विकासखंडों में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर -
आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले के विदिशा, गंजबासौदा, शमशाबाद, ग्यारसपुर, कुरवाई, लटेरी एवं सिरोंज विकासखंडों में किया गया। शिविरों में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
सरकार आपके द्वार की भावना के अनुरूप नागरिकों तक पहुंच रहीं सेवाएं
सेवा सेतु जन अभियान ‘‘सरकार आपके द्वार’’ का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन के निकट पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही मिल सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में संचालित इन अभियानों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

आयुष सेवाओं का लाभ लेने की अपील -
जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार अहिरवार ने आमजन से अपील की है कि शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, योग एवं नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया है।

सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में संयुक्त आयोजन.विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर...
04/10/2026

सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में संयुक्त आयोजन.
विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित.
सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत रविवार को विदिशा जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं खंड मुख्यालयों पर संयुक्त आयोजन संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक श्री मुकेश टंडन तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें योजनाओं से जोड़ना सेवा सेतु अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें योजनाओं से जोड़ना सेवा सेतु अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद -
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विधायक श्री मुकेश टंडन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा स्टॉल पर पहुंचे हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य एक ही स्थान पर अधिक से अधिक नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण एवं दवाओं का वितरण -
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ रोगोपचार संबंधी दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराया गया।

पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण -
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के नगरीय निकाय एवं खंड स्तर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किए गए।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद -
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विधायक श्री मुकेश टंडन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा स्टॉल पर पहुंचे हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य एक ही स्थान पर अधिक से अधिक नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

627 आवेदनों का किया गया निराकरण -
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दुर्गेश सिंह ने बताया कि सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत आयोजित शिविर में प्राप्त कुल 627 आवेदनों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण एवं दवाओं का वितरण -
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ रोगोपचार संबंधी दवाइयां भी वितरित कीं।

पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण -
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के नगरीय निकाय एवं खंड स्तर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किए गए।

सेवा सेतु अभियान के तहत कुरवाई तहसील परिसर में पौधरोपण कुरवाई तहसील परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत पौधरोपण.सेवा सेतु ...
04/10/2026

सेवा सेतु अभियान के तहत कुरवाई तहसील परिसर में पौधरोपण
कुरवाई तहसील परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत पौधरोपण.
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुरवाई तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार की उपस्थिति में तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल किया जाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आमजन तक सहज रूप से पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता की। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम से तहसील परिसर में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ ही आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के वैज्ञानिक दल ने सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया.कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा सोया...
04/10/2026

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के वैज्ञानिक दल ने सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया.
कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति, कीट एवं रोग प्रकोप तथा फसल प्रबंधन संबंधी समस्याओं के निरीक्षण हेतु विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा विकासखंड ग्यारसपुर के ग्राम अंडियाकलां, गूलरखेड़ी, अटारीखेजड़ा, सुआखेड़ी, एवं चाठोली ग्रामों में सोयाबीन फसल की अलग अलग किस्मों का अवलोकन कर कृषकों से फसल की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।

भ्रमण दल में डॉ. संजीव कुमार, पादप रोग विशेषज्ञ , ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. लोकेश मीणा, कीट विशेषज्ञ, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. अनिता राणा, पादप प्रजनक, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर तथा श्री अक्षय उज्जवल,कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा शामिल रहे।

भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा सोयाबीन फसल में रोग, कीट प्रकोप, पौधों की वृद्धि एवं उत्पादन संबंधी विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए कृषकों को आवश्यक तकनीकी सलाह एवं फसल प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डीडीए श्री सचिन जैन, परियोजना संचालक आत्मा श्री एल.एस. चारेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री रूपेश बघेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती निशि जैन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री गोपाल बघेल एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री चंद्रकांत सिलावट सहित क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में योग अभ्यास आयोजित .विद्यार्थियों ने उत्साहपू...
04/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में योग अभ्यास आयोजित .
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश .
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, विवेकानंद चौराहा विदिशा में विद्यार्थियों के लिए योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग के महत्व से अवगत कराना तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में छात्रावास में निवासरत छात्राओं एवं छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीलू नरवरिया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों को शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के साथ-साथ मन को शांत रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता बढ़ाने, तनाव को नियंत्रित करने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने तथा दिनचर्या में अनुशासन विकसित करने में सहायता मिलती है। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीलू नरवरिया ने विद्यार्थियों को योग एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। छात्रावास प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए योग सहित विभिन्न स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

34 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 200 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई.सेवा सेतु अभियान के तहत किसानों को डिजिटल पहचान से ज...
04/10/2026

34 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 200 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई.
सेवा सेतु अभियान के तहत किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने की पहल .
सेवा सेतु अभियान के तहत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं से सहज रूप से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसी क्रम में गुलाबगंज तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर 200 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई।

तहसीलदार गुलाबगंज श्री अरविन्द यादव ने बताया कि अभियान के तहत तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों को फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आईडी तैयार की गई। गुलाबगंज तहसील की ग्राम पंचायत सौजना, हथियाखेड़ा, गुलरखेड़ी, सुमेर, बरी, बन जागीर सहित कुल 34 ग्राम पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन कैंपों के माध्यम से किसानों को फार्मर आईडी के महत्व एवं इसके उपयोग की जानकारी भी दी गई। फार्मर आईडी किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करने तथा उन्हें कृषि विभाग एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने में उपयोगी होगी।

सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे किसानों को संबंधित कार्यों के लिए तहसील अथवा अन्य कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होगी और शासकीय सेवाओं की पहुंच को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गुलाबगंज तहसील में 34 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान 200 किसानों की फार्मर आईडी तैयार किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेवा सेतु अभियान: शिविर में 733 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए, 308 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया उपचार .गंजब...
04/10/2026

सेवा सेतु अभियान: शिविर में 733 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए, 308 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया उपचार .
गंजबासौदा के मानस भवन में जनसमस्या निवारण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ शिविर .
जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत रविवार को गंजबासौदा के मानस भवन में जनसमस्या निवारण एवं आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व स्थानीय विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी सहित कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं बासौदा एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन ने सहभागिता की। शिविर में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की और पात्रतानुसार लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य शिविर में 308 मरीजों की जांच एवं उपचार -
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित कुमार के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलेश गुर्जर के समन्वय से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 308 मरीजों का पंजीयन कर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत 75 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग कर रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 733 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त 68 व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई गई तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 30 बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई।

गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसूता महिलाओं को सहायता -
शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत पांच गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं, पात्र हितग्राहियों को शासन की प्रसूति सहायता योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से दो प्रसूता महिलाओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही 11 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से भी मिला उपचार -
आमजन को विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में आयुष चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की गईं। इसके अंतर्गत 58 मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से तथा 96 मरीजों का होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया।

विभागीय समन्वय से नागरिकों को मिला लाभ -
जन सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी पंजीयन, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरण एवं प्रसूति सहायता जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस प्रकार शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिली।

मुरादपुर में महात्मा गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित .माय भारत एवं संस्कार युवा मंडल सहवा के...
03/10/2026

मुरादपुर में महात्मा गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित .
माय भारत एवं संस्कार युवा मंडल सहवा के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं और ग्रामीणजनों ने लिया स्वच्छता, अहिंसा एवं सेवा का संकल्प .
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तथा विश्व अहिंसा एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर 02 अक्टूबर को माय भारत एवं संस्कार युवा मंडल सहवा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुरादपुर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं एवं ग्रामीणजनों को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों को महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उनके स्वच्छता, सेवा, सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं को अपने घर, गांव तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द का लिया संकल्प -
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करने तथा सामाजिक सौहार्द एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुरादपुर के सरपंच श्री देवी सिंह, उपसरपंच श्री शैलेंद्र व्यास, रोजगार सहायक श्री चंद्रेश रघुवंशी, ग्राम पटवारी श्री शिवम रघुवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा भार्गव एवं ग्राम कोटवार श्री संदेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही -
कार्यक्रम में माय भारत एवं युवा मंडल के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नेशनल यूथ वॉलिंटियर श्री उमेश कुशवाहा, श्रीमती श्रष्टि तिवारी, माय भारत युवा मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार, श्री पीयूष भार्गव, श्री राजा कुशवाहा, श्री ऋषि दांगी, श्री हरि सिंह कुशवाहा, श्रीमती राधिका प्रजापति सहित युवा मंडल के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सेवा जैसे अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय माय भारत के नेशनल यूथ वॉलिंटियर्स एवं युवा मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, अहिंसा, सेवा एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय राजीव नगर
Vidisha
464001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Vidisha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Vidisha:

Shortcuts

Share