31/10/2024
यदि आपका गणित मज़बूत है तो बताओ
$20,000,000,000,000,000
इन्हें कितना डॉलर पढ़ा जाएगा? ख़ैर छोड़ो मुद्दे पर आते हैं,
यह ऊपर दिखाई दे रहे नंबर्स का रूस ने गूगल पर जुर्माना लगाया है, यह डॉलर हैं
20 Decillion Dolllor यानि इस दुनिया की टोटल GDP से भी 200 गुना ज़्यादा 😂😂
गूगल को इतना पैसा रूस को देना है, दअरसल यह सब इसलिए हुआ क्योंकि गूगल ने रूस के कुछ अकाउंट्स को बैन कर दिया था।
30/10/2024
भारत में फ्रांस के राजदूत दिल्ली चांदनी चौक घूमने गए . जैन मंदिर में फोन चोरी हो गया , पुलिस में शिकायत की .. कुछ ही घंटे में चार चोर गिरफ्तार और फोन बरामद .. दिल्ली पुलिस की ऐसी मुस्तैदी !!!!
30/10/2024
केशव चंद्रा के नये #चैयरमैन बने !!
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IAS अफ़सर केशव चंद्रा को नई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. केशव चंद्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव रह चुके हैं.
30/10/2024
अवध में प्रभु राम आये हैं ❣️
30/10/2024
यूपी के आगरा के सरकारी दफ़्तर में एक महिला पहुंची.
महिला ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि उसे एक स्कूल की मान्यता करवानी है, वो भी जल्द से जल्द.
इसके लिए वो घूस भी देने को तैयार है. कर्मचारियों ने भी महिला से खुलकर बात की. सब कुछ बताया, सारी डिमांड रखी.
महिला चली गई, लेकिन फिर वो अपने 3 साथियों के साथ लौटी. उसने खुद को 'स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम' का अधिकारी बताया.
महिला ने कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई और मामला रफादफा करने के लिए 5 लाख रुपए मांगे.
कर्मचारी डर गए, लेकिन 5 लाख रुपए तुरंत थे नहीं तो 1.4 लाख रुपए देकर पीछा छुड़ाया.
महिला और उसके साथी चले गए, फिर पता चला कि वो सभी ठग थे.
ठग फरार हैं, पुलिस जांच में लगी है...
30/10/2024
अयोध्या में सरयू आरती....
30/10/2024
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक ईमानदार प्रमुख सचिव ने अपने विभाग के सभी अफ़सरों और कर्मचारियों से इस दिवाली पर किसी भी तरह का गिफ़्ट लेने और देने से मना कर दिया है। इस फैसले से विभाग में मायूसी तो है, लेकिन उनके इस कदम ने उनकी कड़क छवि और ईमानदारी को और भी मजबूत किया है। इस प्रमुख सचिव के कार्यालय में वैसे भी लोग अनावश्यक मुलाकातों से बचने लगे हैं, लेकिन कुछ साहसी अफ़सर खाली हाथ जाकर सिर्फ "Happy Diwali" बोलने की हिम्मत कर पाए।
यह कदम न सिर्फ ईमानदारी का उदाहरण है, बल्कि त्योहार के दौरान सादगी और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल है।
30/10/2024
सीसामऊ सीट : भाजपा के लिये कठिनतम चुनौती है ! दरअसल सीट से टिकट की सबसे मजबूत दावेदारी बैरिस्टर नरेन्द्र जीत सिंह की पुत्रवधू नीतू सिंह की थी. जिसे टीम दिल्ली ने नज़र अंदाज किया. यह जान लीजिये कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (
) का आज जो अस्तित्व है उसके दो पिलर रहे. एक, बैरिस्टर नरेंद्र सिंह व उनका परिवार. दो, ईश्वर चंद्र गुप्ता और उनका परिवार .दोनों सीसामऊ विधानसभा से नीतू सिंह को प्रत्याशी बनवाना चाहते थे. इससे पहले मेयर के लिये भी संघ से बैरिस्टर साहब के पुत्र यति सिंह की पत्नी नीतू सिंह के पक्ष में हरी झंडी थी...नीतू नरेंद्र सिंह की बहू के साथ पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी भी हैं...! सूत्र कहते हैं कि नीतू को दूसरी बार टिकट नहीं मिलने से कानपुर के स्वयंसेवक खफा है...बैरिस्टर साहब और उनका परिवार बरसों अपनी प्रापर्टी से संघ की सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करता रहा है.
इसके अतिरिक्त कानपुर पुलिस , प्रसाशन से भी आम आवाम, सामान्य मतदाता खुश नहीं.अलबत्ता उच्च कारोबारी, बिल्डर ज़रूर संतुष्ट बताये जा रहे. परन्तु पूर्ण सत्य यह है कि वोट आम आवाम डालती है. जिन नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उनमें सीसामऊ सबसे छोटी विधानसभा है, यहां सिर्फ 2,69,770 मतदाता हैं. इनमें 1,43,213 पुरुष और 126558 महिला हैं.
# इस सीट का एक लाख मुसलमान नसीम सोलंकी के साथ है और भगवान शंकर के मंदिर निर्माण में इरफ़ान की ओर से आर्थिक मदद का फैक्टर काम करता दिख रहा!
ऐसे में सीसामऊ सीट सपा से छीन पाना भाजपा के लिये " लोहे के चने चबाना" जैसा है ! वैसे भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को भाजपा के कुछ विधायकों का समर्थन है. पुराने कार्यकर्ता हैं !!!
(कुछ संशोधन के साथ ,ग्राउंड रिपोर्ट: न काहू से दोस्ती )
30/10/2024
एक कॉल आई अभी. सामने से कहा गया- SBI बैंक से आपको कई नोटिस भेजे गए हैं.
अगर आप इन नोटिस के बारे में जानना चाहते हैं तो 9 नंबर दबाएं.
अगर ऐसा नहीं किया तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा.
खास बात ये है कि मेरा SBI में कोई अकाउंट ही नहीं है.
30/10/2024
मैं रेलमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि आप एक बार वंदे भारत के अलावा किसी दूसरी ट्रेन से यात्रा करके दिखाएं , सुनिश्चित करें कि टिकट बुक करने से लेकर पूरी यात्रा बिना टीम और कैमरे के करनी पड़ेगी , रेल नीर 15 रुपए में खरीद कर दिखाना पड़ेगा, अधपके चावल और रोटियां पूरी खानी पड़ेंगी और फिर बिना पानी के शौच करके दिखाना पड़ेगा , गंदे सिंक में सुबह मंजन दातून करना होगा , टिकट का पूरा खर्चा मैं वहन करने के लिए तैयार हूं।
25/10/2024
#बलिया के उप डाकपाल 17 लाख ₹ ग़बन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिये गये है