Team_RLD

Team_RLD

Share

Attend Rashtriya LokDal programs and grab a special interaction with our leaders including Jayant Chaudhary ji.

Photos from Team_RLD's post 05/31/2026

जनपद बुलंदशहर के स्याना में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान जी ने की। संचालन योगेन्द्र लोधी जी ने किया तथा आयोजन पूर्व विधायक दिलवाज खान जी एवं युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Photos from Team_RLD's post 05/30/2026

जनपद गाज़ियाबाद के मुरादनगर में किसान मसीहा, भारतरत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और किसान हितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना जी ने किया तथा कार्यक्रम का आयोजन किसान प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष तेजवीर डबाना जी एवं प्रदेश महामंत्री अमित आर.के.जी. के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चौधरी साहब की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने तथा किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया।

05/30/2026

भारत सरकार का स्वागतयोग्य कदम 👏

05/29/2026

राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय में भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


05/29/2026

शामली, भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण के मूल्यों को आत्मसात करते हुए आमजन की सेवा का यह संकल्प चौधरी साहब के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।


05/29/2026

जनपद मेरठ में युवा राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत रत्न एवं किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


05/29/2026

विधानसभा खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


05/29/2026

भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में हवन-पूजन का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम्र नमन किया गया।


05/29/2026

किसान मसीहा, भारत रत्न एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल गाज़ियाबाद द्वारा पार्टी कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन के माध्यम से पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


05/29/2026

राष्ट्रीय लोकदल अमरोहा द्वारा गजरौला स्थित सुपर मार्केट में भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर हवन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


New Delhi, IL