25/08/2026
श्री अशोक के. के. मीणा, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने दसवें की आज अध्यक्षता की। संवाद में चार राज्यों की ग्राम पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर जलापूर्ति व्यवस्था, चुनौतियों, समाधान और अपने अनुभव साझा किए।
प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री अशोक के. के. मीणा जी ने ग्राम पंचायतों से पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सचिव, डीडीडब्ल्यूएस श्री अशोक के. के. मीणा ने कहा कि 2.0 में लक्ष्य केवल ढांचा बनाना नहीं, बल्कि हर घर को नियमित, सुरक्षित और भरोसेमंद जल उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों और समुदाय की जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
श्री कमल किशोर सोन, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, एनजेजेएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से जल गुणवत्ता जाँच एवं जन-जागरूकता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने जल के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि जागरूकता से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
संवाद में ग्राम पंचायत चौपड़ा (मध्य प्रदेश) व वासनोली-धनगरवाड़ा (महाराष्ट्र) ने जलापूर्ति की निरंतरता, प्रबंधन, जल संरक्षण, गुणवत्ता व सामुदायिक भागीदारी पर अनुभव साझा किए। नल से शुद्ध जल ने ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
ग्राम पंचायत ननमऊ (उत्तर प्रदेश) व टोडी (हरियाणा) ने संचालन एवं प्रबंधन, जल अर्पण दिवस, जल सेवा आंकलन, जल संरक्षण व जनभागीदारी पर चर्चा की। वहीं इस दौरान जिला पदाधिकारियों व राज्य मिशन निदेशकों ने भी जिला और राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
डीडीडब्ल्यूएस ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। दसवें में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित 550+ से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े।
PMO India C R Paatil Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Rural Development, Government of India Ministry of Panchayati Raj, Government of India