CPIM karawal Nagar

  • Home
  • CPIM karawal Nagar
Call Directions

CPIM karawal Nagar उत्तरी पूर्वी दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए और सांप्रदायिक राजनीतिक के खिलाफ, मजदूर और आम गरीब जनता के विकल्प की नीतियों के लिए CPI(M) को चुनें।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) द्वारा गरिमामय झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम...
15/08/2026

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) द्वारा गरिमामय झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

05/08/2026

Zone O हटाओ, घर बचाओ!
सरकार जल्द सोनिया विहार, सभापुर और श्री राम कालोनी जैसी सभी बस्तियों को zone O se हटाए नहीं तो आंदोलन होगा तेज़!

24/07/2026

*छात्रों पर पुलिस की बर्बरता नहीं चलेगी!*

सोनिया विहार में *DYFI ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करते हुए ऐलान किया कि अब लड़ाई सिर्फ़ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक सीमित नहीं* है।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों-युवाओं पर हुए कथित पुलिस हमले, महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और लोकतांत्रिक आवाज़ को कुचलने की कोशिश के लिए गृह मंत्रालय भी जवाबदेह है। इसलिए *धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ अमित शाह को भी इस्तीफ़ा देना होगा।*
हम डरने वाले नहीं हैं। लाठी-डंडों और दमन से नौजवानों की आवाज़ को नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र पर हमला करने वालों को जनता जवाब देगी।
जो सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना चाहते हैं, उन्हें जनता की ताकत का सामना करना पड़ेगा।

13/07/2026

सोनिया विहार के रतिराम वाटिका में कॉमरेड रंजीत तिवारी की अध्यक्षता एवं बीरेन्द्र गुप्ता 'फौजी' के संचालन में ओ ज़ोन के मुद्दे पर एक महापंचायत आयोजित की गई।
महापंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।
महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ओ ज़ोन के नाम पर जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संयुक्त रूप से संघर्ष किया जाएगा। यदि आने वाले समय में सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
महापंचायत को संबोधित करते हुए कॉमरेड सुरेन्द्र रज्जक और मुकुंद झा ने कहा कि इस संघर्ष को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा ओ ज़ोन के नाम पर जो भय और असुरक्षा का माहौल बनाया गया है, उसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने सभी लोगों से 4 अगस्त को जंतर-मंतर, दिल्ली में वामपंथी पार्टियों के संयुक्त प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि ओ ज़ोन के इस मुद्दे पर संघर्ष संसद से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

CPI(M)सोनिया विहार करावल नगर

18/06/2026

सीखा, खेला, गाया, नाचा और साथ मिलकर बढ़े...

समर कैंप 2026 की खूबसूरत यादों को संजोते हुए कुछ विशेष पल। ✨

लाल सलाम!

_*समर कैंप का सफल समापन* : *दसवें दिन बच्चों ने प्रस्तुत की अपनी प्रतिभा की शानदार झलकियाँ* (16 जून 2026)सोनिया विहार, द...
16/06/2026

_*समर कैंप का सफल समापन* : *दसवें दिन बच्चों ने प्रस्तुत की अपनी प्रतिभा की शानदार झलकियाँ*
(16 जून 2026)

सोनिया विहार, दिल्ली में डीवाईएफआई (DYFI) एवं एसएफआई (SFI) की उत्तर-पूर्व जिला कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का आज उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ सफल समापन हुआ। पिछले दस दिनों के दौरान बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए नए अनुभव प्राप्त किए और अपनी प्रतिभाओं को निखारा।

कैंप के दौरान बच्चों ने विज्ञान से जुड़े प्रयोगों, डांस, थियेटर, शारीरिक गतिविधियों, इनडोर एवं आउटडोर खेलों, टीम गेम्स तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, सामूहिकता की भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ का विकास करना था।
समापन दिवस पर बच्चों के अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अभिभावकों के साथ कैंप के अनुभवों, बच्चों के विकास तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों को और व्यापक बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों ने डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पिछले दस दिनों में सीखी गई बातों और अपनी प्रतिभाओं की शानदार झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें समाज, इतिहास और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का अवसर मिला। डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के बाद बच्चों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। वहीं डांस और ड्रामा गतिविधियों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति, एक्टिंग, बातचीत और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
समर कैंप में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी बच्चों को सर्टिफिकेटप्रदान किए गए। इस अवसर पर डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष मुनाजिर आलम ने सभी वॉलेंटियर्स, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।
आज के समापन कार्यक्रम का संचालन राजीव तिवारी एवं महावीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों को भगत सिंह-अंबेडकर लाइब्रेरी से जुड़ने का आह्वान भी किया गया, ताकि वे पढ़ाई, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक-शैक्षिक कार्यक्रमों से लगातार जुड़े रह सकें।
दस दिनों तक चले इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामूहिकता, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को विकसित करने का प्रयास किया गया। बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस पहल को अत्यंत सफल बनाया।

जारीकर्ता :
राजीव तिवारी
जिला सचिव, डीवाईएफआई
उत्तर-पूर्व जिला, दिल्ली

Address

Mustafabad

110094

Telephone

+918053573573

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIM karawal Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share